– शहर की राजनीति में पहली बार इतना संस्पेंस
टिकट के इंतजार में पथराई उम्मीद्वारों के साथ समर्थकों की आंखे
– मतदान को महज 29 दिन शेष, लेकिन नहीं बन पा रहा चुनावी माहोल
जावरा। मध्यप्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है, भाजपा और कांग्रेस ने अपने पत्ते भी खोलना शुरु कर दिए है, मतदान को भी केवल 29 दिन ही शेष रहे है इधर 21 अक्टुबर को नामांकन की अधिसूचना भी जारी हो जाएंगी, लेकिन इन सबके बाद भी जावरा में अब तक चुनावी माहोल नहीं बन पाया है, वजह है दोनो ही दलों द्वारा अब तक अपने प्रत्याशी घोषित नहीं करना। हालाकि अन्य छोटे दलों ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए है, लेकिन दो महत्वपूर्ण दलों के टिकट नहीं होने से उम्मीद्वारों और समर्थकों की आंखे टिकट के इंतजार में पथराने लगी है। समुचे विधानसभा क्षैत्र में हर ओर केवल एक ही सवाल सुनाई दे रहा है … वह आई क्या लिस्ट … ? जावरा से कोन लड़ेगा चुनाव … ? क्या त्रिकोणिय होगा मुकाबला या चतुष्कोणीय … यह तो भविष्य के गर्त में छुपा है, लेकिन जावरा के इतिहास में टिकट को लेकर इतना संस्पेंस पहली बार देखने को मिला है।
भाजपा-कांग्रेस दोनो में कश्मकश जारी –
रतलाम जिले की पांच विधानसभा सीटों मे से महज २ सीटे ही सामान्य श्रेणी की है, जिस पर कोई भी चुनाव लड़ सकता है, ऐसे में भाजपा ने रतलाम से विधायक चेतन काश्यप को टिकट दे दिया है, तो कांग्रेस के पत्ते खुलना अभी बाकी है, इधर दुसरी सामान्य सीट है जावरा की. जिस पर भाजपा और कांग्रेस दोनो ने ही अपने पत्ते नहीं खोले है .. दोनो ही दलों में टिकट को लेकर कश्मकश की स्थिति बनी हुई है। भाजपा में जहां विधायक राजेन्द्र पाण्डेय तथा केकेसिंह कालूखेड़ा में से किसी का चुनाव लडऩा तय है, तो कांग्रेस का पेंच जीवनसिंह शेरपुर और वीरेन्द्रसिंह सोलंकी के बीच फसा हुआ है। इधर जावरा के विधानसभा चुनाव में पूर्व नपाध्यक्ष अनिल दसेड़ा के भी निर्दलीय रुप से मैदान में उतरने के संकेत है।
छोटे दलों ने मैदान में उतार दिए प्रत्याशी –
भाजपा और कांग्रेस के उम्मीद्वारों की सूची तो संभवत: बुधवार या गुरुवार को जारी होने की संभावना लेकिन छोटे दलों ने अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतार दिए है, जिसमें बहुजन समाज वादी पार्टी से ग्राम माऊखेड़ी निवासी दशरथसिंह आंजना को मैदान उतारा है, वहीं आजाद समाज पार्टी ने चिकलाना निवासी दिलावर खान पर भरोसा दिखाया, लेकिन टिकट होने से पहले की जिला कलेक्टर ने उन्है जिलाबदर घोषित कर दिया। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने जावरा से जावरा निवासी अभिमन्यु पिता अशोक शर्मा को टिकट दिया है।


