– गोदाम का ताला तोड़कर उड़ाए थे कूलर-आरओ और पंखे
रतलाम। थाना स्टेशन रोड पुलिस ने महू-नीमच रोड स्थित पेपर मिल कंपाउंड के एक गोदाम में हुई चोरी का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए 06 कूलर, 01 पंखा और 01 आरओ सहित करीब 60 हजार का मशरूका बरामद किया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है।
पुलिस के अनुसार, वेदव्यास कॉलोनी निवासी शलभ अग्रवाल ने 11 जून 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके गोदाम का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाश कूलर, आरओ और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर ले गए। मामले में थाना स्टेशन रोड पर प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर हारुन खान (22) निवासी हाथीखाना और जफर उर्फ माचो (30) निवासी मोचीपुरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोनों ने अपने साथी सईद खान के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने चोरी का सामान अलग-अलग लोगों को बेच देने की बात भी कबूल की।
निशानदेही पर जब्त किया माल –
थाना प्रभारी जितेन्द्रसिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया सामान बरामद कर लिया है। मामले में फरार आरोपी सईद खान की तलाश जारी है तथा शेष चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए विवेचना जारी है। आरोपियो के कब्जे से 06 कूलर, 01 पंखा, 01 आरओ वाटर सिस्टम सहित करीब 60 हजार रुपए का माल जप्त किया हैं। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मुकेश सस्तिया सहित स्टेशन रोड थाना पुलिस टीम ने की।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

