• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : लग्जरी महिंद्रा थार से 200 किलो डोडाचूरा जब्त, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

July 9, 2026

अभाविप के 78 वें स्थापना दिवस पर जावरा में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

July 9, 2026

15 साल का भरोसा टूटा! मंदिर निर्माण के नाम पर 3.20 लाख की ऑनलाइन ठगी का आरोप, महंत पहुंचे CSP के पास

July 8, 2026
Facebook Twitter Instagram
Thursday, July 9
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»शिकायत पहुंचते ही बदली तस्वीर! विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय के निर्देश पर इंदिरा कॉलोनी में शुरू हुआ सड़क सुधार
जावरा

शिकायत पहुंचते ही बदली तस्वीर! विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय के निर्देश पर इंदिरा कॉलोनी में शुरू हुआ सड़क सुधार

EditorBy EditorJuly 8, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष और वार्ड पार्षद ने उठाई थी समस्या, नगर पालिका ने तत्काल शुरू कराया गड्ढों और कीचड़ से राहत दिलाने का कार्य
जावरा। जनप्रतिनिधियों तक पहुंची आम नागरिकों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई का एक और उदाहरण इंदिरा कॉलोनी में देखने को मिला। लंबे समय से कीचड़ और गड्ढों की समस्या से जूझ रहे रहवासियों की परेशानी जब क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय के संज्ञान में लाई गई, तो उन्होंने बिना देरी किए नगर पालिका अधिकारियों को सड़क सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद नगर पालिका ने मौके पर पहुंचकर मोहरम गिट्टी डालने सहित सड़क दुरुस्ती का कार्य प्रारंभ कर दिया।
जानकारी के अनुसार, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा एवं वार्ड पार्षद श्रीमती पिंकी सोनू यादव ने इंदिरा कॉलोनी की जर्जर सड़क, जलभराव और कीचड़ की समस्या से विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय को अवगत कराया। समस्या की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) चन्द्रशेखर सोनिस एवं संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। विधायक के निर्देश मिलते ही नगर पालिका का अमला सक्रिय हुआ और इंदिरा कॉलोनी में सड़क सुधार कार्य शुरू कर दिया गया। सड़क पर मोहरम गिट्टी डाली जा रही है, जिससे आवागमन सुगम होने के साथ ही रहवासियों को कीचड़ और गड्ढों से राहत मिलने की उम्मीद है।
विधायक के प्रति जताया आभार –
सड़क सुधार कार्य शुरू होने पर इंदिरा कॉलोनी के रहवासियों ने विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी समस्या पर शीघ्र संज्ञान लेकर समाधान की दिशा में कदम उठाया गया है। क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका द्वारा त्वरित कार्रवाई किए जाने का भी स्वागत किया। भाजपा नगर मंडल मीडिया प्रभारी संदीप रांका ने बताया कि विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय जनसमस्याओं के निराकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार संबंधित विभागों से समन्वय कर नागरिकों को राहत दिलाने का कार्य कर रहे हैं।

Post Views: 7
#CMOjaora #jaora news today #MLADrrajendrapandey #NPJAORA
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : लग्जरी महिंद्रा थार से 200 किलो डोडाचूरा जब्त, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

July 9, 2026

अभाविप के 78 वें स्थापना दिवस पर जावरा में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

July 9, 2026

15 साल का भरोसा टूटा! मंदिर निर्माण के नाम पर 3.20 लाख की ऑनलाइन ठगी का आरोप, महंत पहुंचे CSP के पास

July 8, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

जावरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : लग्जरी महिंद्रा थार से 200 किलो डोडाचूरा जब्त, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

By EditorJuly 9, 2026

– महू-नीमच हाईवे पर चेकिंग के दौरान पीछा कर पकड़ी गई बिना नंबर की थार…

अभाविप के 78 वें स्थापना दिवस पर जावरा में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

July 9, 2026

15 साल का भरोसा टूटा! मंदिर निर्माण के नाम पर 3.20 लाख की ऑनलाइन ठगी का आरोप, महंत पहुंचे CSP के पास

July 8, 2026

शिकायत पहुंचते ही बदली तस्वीर! विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय के निर्देश पर इंदिरा कॉलोनी में शुरू हुआ सड़क सुधार

July 8, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : लग्जरी महिंद्रा थार से 200 किलो डोडाचूरा जब्त, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

July 9, 2026

अभाविप के 78 वें स्थापना दिवस पर जावरा में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

July 9, 2026

15 साल का भरोसा टूटा! मंदिर निर्माण के नाम पर 3.20 लाख की ऑनलाइन ठगी का आरोप, महंत पहुंचे CSP के पास

July 8, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.