Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– जावरा के सिविल हास्पीटल में की सेवा जावरा। जावरा में विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस समिति जावरा द्वारा शासकीय अस्पताल एवं महिला अस्पताल में सेवा कार्य आयोजित किए गए। इस दौरान मरीजों को जूस, केले और बिस्किट वितरित किए गए, वहीं सफाई कर्मियों एवं डॉक्टरों का सम्मान कर मानव सेवा का संदेश दिया गया। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस अध्यक्ष एवं अनुविभागीय अधिकारी सुनील जायसवाल के निर्देशानुसार शासकीय अस्पताल एवं महिला अस्पताल में सेवा कार्य आयोजित किए गए। इस दौरान सफाई कर्मियों एवं रेडक्रॉस सोनोग्राफी सेंटर के डॉक्टर डॉ. अयाज खान का रेडक्रॉस पदाधिकारियों…
– पिक्कलबॉल कोर्ट, बॉक्स क्रिकेट एरिना, फुटबॉल कोर्ट और इंटरनेशनल स्तर के बास्केटबॉल कोर्ट की सौगात जावरा। जावरा में शिक्षा के साथ खेलों को नई दिशा देने की पहल के तहत जावरा पब्लिक स्कूल परिसर में अत्याधुनिक जेपीएस सिटी टर्फ का भव्य शुभारंभ किया गया। विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय सहित विद्यालय प्रबंधन और बड़ी संख्या में अभिभावकों की मौजूदगी में आधुनिक खेल सुविधाओं का उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों का विद्यालय परिवार द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।…
– जावरा हैंडबॉल क्लब के 12 बालक एवं 8 बालिका खिलाडिय़ों का हुआ चयन जावरा। जावरा के युवा खिलाडिय़ों ने एक बार फिर रतलाम जिले का नाम रोशन किया है। 48वीं जूनियर बालक एवं बालिका राज्य स्तरीय ओपन हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए जावरा हैंडबॉल क्लब के खिलाडिय़ों का चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता 10 से 12 मई 2026 तक अशोकनगर में आयोजित होगी, जिसमें प्रदेशभर की टीमें भाग लेंगी। खिलाडिय़ों के चयन से जावरा सहित पूरे रतलाम जिले में खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। 48 वीं जूनियर बालक एवं बालिका राज्य स्तरीय ओपन हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 10…
– मकनपुरा में पुलिस की बड़ी दबिश, 13.69 लाख का मश्रुका जप्त – अंधेरे का फायदा उठाकर 3 आरोपी फरार ताल/रतलाम। जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करी और संगठित अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना ताल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में डोडाचूरा, अफीम, अवैध हथियार और कार जप्त की है। कार्रवाई के दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए, जिनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी आलोट पल्लवी गौर के…
– जावरा की नाहटा कॉलोनी में हुई उद्यमियों की बैठक जावरा। सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के विकास तथा उद्योग संचालन में आने वाली समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से लघु उद्योग भारती द्वारा जावरा इकाई के गठन को लेकर नाहटा कॉलोनी में युवा उद्यमियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश एवं मालवा प्रांत के पदाधिकारियों ने उद्योगपतियों को संगठन की कार्यप्रणाली, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में मध्य प्रदेश प्रदेशाध्यक्ष राजेश मिश्रा, मालवा प्रांत अध्यक्ष राजेंद्र दुबे, संयुक्त सचिव संजय व्यास एवं रतलाम इकाई अध्यक्ष अनिल सारडा, जावरा उद्योग संघ के…
गुरु भक्ति का भव्य पर्वं : 17 मई को होगा श्री कस्तूर मुनि पावन धाम का लोकार्पण एवं भूमि पूजन
– जैन दिवाकर भवन में हुआ पत्रिका लेखन, गुरुभक्तों में उत्साह का माहौल जावरा। गुरु परंपरा में गुरु के प्रति समर्पण, श्रद्धा और उनकी स्मृतियों को संजोकर रखना प्रत्येक गुरुभक्त के लिए गौरव का विषय होता है। इसी भाव को साकार करते हुए जावरा में 17 मई को नवनिर्मित श्री कस्तूर मुनि पावन धाम के प्रथम फेस का भव्य लोकार्पण एवं द्वितीय फेस का भूमि पूजन समारोह आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन खाचरोद रोड स्थित ग्राम सेजावता में परम पूज्य गुरुदेवों के पावन सानिध्य में संपन्न होगा। समारोह में आगम मनस्वी बहुश्रुत कवि प्रवर्तक विजयमुनि जी महाराज, दक्षिण भूषण जैन…
– बकरा चोरी का बड़ा खुलासा — इंदौर से आए शातिरों की गैंग गिरफ्तार – 80 हजार की चोरी, 6.62 लाख का मश्रुका बरामद, जावरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई जावरा। शहर में बकरा चोरी की वारदात को अंजाम देने आए इंदौर के युवकों का गैंग आखिरकार पुलिस के जाल में फंस गया। रात के अंधेरे में स्विफ्ट कार से जावरा पहुंचे आरोपियों ने फरियादी के घर के पीछे बने कमरे का ताला तोड़कर 08 बकरा-बकरी चोरी कर लिए, लेकिन पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई ने पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस…
4 महीने से जमीन बंधक, जवाब नहीं दे पाए रजिस्ट्रार – एसडीएम ने 20 दिन में स्थिति साफ करने का दिया आश्वासन – समिति ने कहा 27 तक नही नहीं खुली तो 28 को होगा फोरलेन जाम जावरा। हुसैन टैकरी चौराहे से होटल ज़ोयो तिराहे तक प्रस्तावित एलाइनमेंट निरस्त होने के बाद जमीन रजिस्ट्री विवाद अब प्रशासन बनाम जनता की सीधी लड़ाई बनता नजर आ रहा है। कलेक्टर द्वारा एलाइनमेंट निरस्त किए जाने के 4 महीने बाद भी हजारों किसानों और व्यापारियों की जमीनों पर लगी मौखिक रोक ने गुरुवार को बड़ा विस्फोट कर दिया। जन संघर्ष समिति ने उप…
– उम्र केवल एक संख्या हैं, प्रेरणा की एक नई मिसाल – जावरा। शहर के नाहर परिवार की बेटी संध्या ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अगर मन में अटूट विश्वास, अनुशासन और जुनून हो, तो उम्र का हर पड़ाव केवल एक नया अवसर बन जाता है। पुणे में 24 अप्रैल से 4 मई 2026 तक आयोजित राष्ट्रीय मास्टर्स टेबल टेनिस चैंपियनशिप में उनकी शानदार उपलब्धियां पूरे जावरा शहर के लिए गर्व का विषय बनी हैं। सफलता के शिखर पर संध्या – राष्ट्रीय टेबल टेनिस स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए संध्या ने स्वर्ण पदक जीतकर जावरा…
– मामला प्रतिबंध के बावजूद भी अवैध कॉलोनी में निर्माण का – प्रतिबंधित क्षेत्र में पंचायत ने दे दी निर्माण अनुमति, लेकिन किस आधार पर – पटवारी द्वारा दी गई रिपोर्ट दबाकर बैठे अधिकारी ? नहीं किया नोटिस जारी – कार्रवाई करने का बोलकर पल्ला झाड़ रहे तमाम अधिकारी जावरा। जिले में अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई के तमाम दावों के बीच अब प्रशासनिक लापरवाही और अधिकारियों की लेटलतीफी ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीण सीमाओं में प्रतिबंध के बावजूद अवैध कॉलोनियों में निर्माण कार्य लगातार जारी है और जिम्मेदार विभाग सिर्फ कार्रवाई करेंगे कहकर पल्ला झाड़ते नजर…
