– पुराने मकान के कब्जे को लेकर हुआ था विवाद, मारपीट के दौरान महिला की हुई मौत
– मामला ग्राम लसुडिय़ा जंगली का
बड़ावदा/जावरा। रतलाम जिले की बड़ावदा थाना पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के महज 12 घंटे के भीतर फरार चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विवेक कुमार लाल तथा प्रभारी एसडीओपी जावरा युवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई की जिलेभर में सराहना हो रही है।
पुराने मकान के कब्जे को लेकर हुआ विवाद, महिला की मौत –
पुलिस के अनुसार 17 जुलाई 2026 को ग्राम लसुडिया जंगली में पुराने मकान के कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान आरोपी अजय, मंजु, साईता और भागवंताबाई ने कमलाबाई पति नंदूलाल बागरी (70), रविना और काजल के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। मारपीट के दौरान कमलाबाई बेहोश होकर गिर गईं। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जावरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हत्या का मामला दर्ज कर शुरू की जांच –
घटना के बाद थाना बड़ावदा में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 296(ए), 115(2) एवं 3(5) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। जिस पर पुलिस तकनिकी सहायता व मुखबीर की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी।
सायबर सेल की मदद से 12 घंटे में चारों आरोपी गिरफ्तार –
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष चौरसिया के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। सायबर सेल रतलाम से प्राप्त तकनीकी जानकारी के आधार पर थाना बड़ावदा एवं चौकी सुखेड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पहले मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया। इसके बाद शेष तीन महिला आरोपियों को भी तलाश कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में चारों आरोपियों ने घटना करना स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी –
पुलिस ने मामले में अजय पिता शंकरलाल (26), भागवंताबाई पति शंकरलाल (45), निवासी ग्राम लसुडिया जंगली, थाना बड़ावदा, मंजु पति गोपाल परमार (22), निवासी ग्राम खोखरा, थाना सैलाना, हाल निवासी ग्राम लसुडिया जंगली। तथा साईता पिता शंकरलाल (19), निवासी ग्राम लसुडिया जंगली, थाना बड़ावदा को गिर$फतार किया हैं। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष चौरसिया, उपनिरीक्षक एम.एल.बड़ोदिया, सहायक उपनिरीक्षक शिवजी यादव, प्रधान आरक्षक दिनेशसिंह तोमर, आरक्षक गोपालसिंह सोनगरा, सायबर सेल रतलाम के प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा, आरक्षक विपुल भावसार, आरक्षक मयंक तथा चौकी सुखेड़ा (थाना पिपलोदा) के आरक्षक प्रेम मीणा एवं आरक्षक जितेन्द्र की विशेष भूमिका रही।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

