Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी में शॉर्ट सर्किट से हादसा, राहत की बात—कोई हताहत नहीं आलोट/रतलाम)। तिरुवनंतपुरम से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) में लूनी-विक्रमगढ़ आलोट के बीच शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। रेलवे ने तुरंत 2 कोच अलग किए, कोई हताहत नहीं। कई ट्रेनें रोकी गईं। तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में रविवार सुबह करीब 5.15 बजे अचानक भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी, जो देखते ही देखते बी-1 कोच समेत दो बोगियों में फैल गई। यह घटना लूनी रिछा रेलवे स्टेशन और विक्रमगढ़ आलोट रेलवे स्टेशन के…
– विजेताओं को अतिथियोंने प्रदान की ट्राफी और विजयी राशि का चेक जावरा। अंबेडकर क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित जावरा प्रीमियर लीग (जेपीएल) के 5वें सीजन का भव्य समापन हुआ। फाइनल मुकाबला हुमेरा किंग बोरदा (ओनर – अयूब खान) और एसआर टाइटन जावरा (ओनर – शुभम राठौर) के बीच खेला गया, जिसने दर्शकों को अंत तक रोमांचित बनाए रखा। अंतिम ओवर में जीता मुकाबला – टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआर टाइटन जावरा ने निर्धारित 8 ओवरों में 58 रनों का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हुमेरा किंग बोरदा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम ओवर…
– 220 करोड़ की परियोजना को मिली रफ्तार, मंत्री चेतन्य काश्यप ने दिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश रतलाम। रतलाम-खाचरौद मार्ग को अब जावरा-उज्जैन ग्रीनफील्ड हाईवे से जोड़ा जाएगा, जिससे क्षेत्र में आवागमन और विकास को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा के तहत यह सड़क फोरलेन के रूप में विकसित की जाएगी। शुक्रवार को म.प्र. सड़क विकास प्राधिकरण (रूक्कक्रष्ठष्ट) के अधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को प्रस्तावित परियोजना का प्रेजेंटेशन दिया। ले-आउट की समीक्षा के बाद मंत्री ने आवश्यक सुधार के साथ डीपीआर (ष्ठक्कक्र) तैयार करने के निर्देश दिए। अधिकारियों के अनुसार, इस मार्ग को…
– प्रकाश गडरिया पुन: बने जावरा आईए थाना प्रभारी – जारी किए आदेश में किया पुलिस विभाग में फेरबदल रतलाम। जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा छह थाना प्रभारियों के कार्यस्थल में बदलाव किए गए हैं। आदेश के तहत निम्न अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं— निरीक्षक गायत्री सोनी — रक्षित केन्द्र रतलाम से थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र रतलाम निरीक्षक प्रकाश गडरिया — प्रभारी जिला विशेष शाखा से थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र जावरा कार्यवाहक निरीक्षक रविन्द्र दण्डोतिया — थाना प्रभारी बरखेड़ाकला से थाना प्रभारी बाजना कार्यवाहक निरीक्षक पतिराम डाबरे —…
– रात के अंधेरे में आबकारी विभाग जावरा ने की बड़ी कार्रवाई जावरा। जिला कलेक्टर रतलाम मिशा सिंह के निर्देशन में तथा सहायक आबकारी आयुक्त डॉ. शादाब अहमद सिद्दीकी के मार्गदर्शन एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी एस.एन. सिंगनाथ के नेतृत्व में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं संग्रहण के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। दिनांक 14 मई 2026 को रात्रि लगभग 10 बजे वृत जावरा ‘ब’ प्रभारी संतोष मंडलोई (आबकारी उपनिरीक्षक) को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पल्सर बाइक क्रमांक एमपी 43 ईजे 0429 से सरसी रोड पर…
– जावरा में मानवता की मिसाल: नेत्रदान से मिली रोशनी, देहदान से मिलेगा जीवन जावरा। लायंस क्लब जावरा एवं संजीवनी फाउंडेशन द्वारा नगर में 4 देहदान की प्रक्रियाएं सफलतापूर्वक संपन्न कराई गईं। वहीं लायंस क्लब जावरा एवं भारत विकास परिषद, शाखा जावरा के संयुक्त तत्वावधान में लायंस क्लब की नेत्र संग्रहण केंद्र टीम के सहयोग से मानव सेवा का प्रेरणादायी कार्य करते हुए एक ही दिन में 3 नेत्रदान भी संपन्न कराए गए। इस उल्लेखनीय सेवा कार्य को नगर में मानवता, सामाजिक जागरूकता एवं परोपकार की उत्कृष्ट मिसाल के रूप में देखा जा रहा है। लायंस क्लब जावरा द्वारा इस…
– एक दिन में बदले समीकरण, किसान बोले जमीन बचाओ, समिति ने ष्टरू के नाम ज्ञापन देकर पुराने रूट को बताया सबसे सही जावरा। नवीन प्रस्तावित उज्जैन-जावरा फोरलेन निर्माण को लेकर अब विवाद खुलकर सामने आ गया है। नए और पुराने अलाईमेंट को लेकर क्षेत्र में अलग-अलग संघर्ष समितियों की राय बंटी हुई नजर आ रही है, जिससे पूरे मामले में नया मोड़ आ गया है। मंगलवार को जहां एक संघर्ष समिति ने प्रस्तावित नए अलाईमेंट का समर्थन करते हुए सड़क निर्माण की मांग उठाई थी, वहीं बुधवार को दूसरी समिति ने इसके ठीक विपरीत रुख अपनाते हुए पुराने अलाईमेंट…
– वाणिज्य संकाय में पाया जिले में पहला स्थान जावरा। अगर मेहनत सच्ची हो, लगन अटूट हो और मार्गदर्शन सही मिले, तो सफलता के लिए कोचिंग की आवश्यकता नहीं होती—यह साबित किया है महावीर जैन नेशनल स्कूल, जावरा की छात्रा वाफिय़ा सैयद ने। उन्होंने इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा में 98.6 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिला स्तर पर पहला स्थान हासिल किया। बिना किसी बाहरी कोचिंग संस्थान या ट्यूशन की मदद लिए, केवल विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन और स्वयं के परिश्रम के बल पर प्राप्त की गई यह सफलता पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। पाँचों…
– पीलियाखाल रिटर्निंग वॉल और उद्यान का हुआ शिलान्यास – महासती डॉ. कुमुदलता जी के प्रेरक उद्बोधन ने जीता दिल जावरा। नगर में विकास और आध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिला, जब नगर पालिका परिषद द्वारा 5 करोड़ 73 लाख रुपये की लागत से बनने वाले रिटर्निंग वॉल और उद्यान के शिलान्यास कार्यक्रम में संतों के आशीर्वाद और प्रेरक उद्बोधनों ने पूरे वातावरण को ऊर्जामय बना दिया। नगर पालिका परिषद जावरा द्वारा स्ष्ठरूस्न योजना के अंतर्गत लगभग 5 करोड़ 73 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले रिटर्निंग वॉल एवं उद्यान के शिलान्यास का भव्य आयोजन किया गया।…
उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन : 41 किसानों का नए एलाइनमेंट को समर्थन, पुराने रूट की वापसी का विरोध
– 41 किसानों ने एसडीएम, कलेक्टर, एमपीआरडीसी उज्जैन के साथ राज्यपाल को भेजा पत्र जावरा। जावरा में प्रस्तावित उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन परियोजना को लेकर नया मोड़ सामने आया है। किसान संघ समिति जावरा के 41 किसानों ने हुसैन टेकरी से अरनिया मंडी तक के नए एलाइनमेंट को समर्थन देते हुए पुराने निरस्त रूट पर वापसी का कड़ा विरोध किया है और प्रशासन से शीघ्र धारा 11 की अधिसूचना जारी करने की मांग की है। उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन परियोजना के तहत प्रस्तावित नए एलाइनमेंट को लेकर किसान संघ समिति जावरा ने बड़ा समर्थन जताया है। समिति के 41 किसानों ने एसडीएम…
