• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

महाकाल लोक उज्जैन से पालीताणा-भावनगर तक सीधी ट्रेन की मांग, रेल मंत्री को भेजा गया पत्र

July 18, 2026

जावरा : पिपलोदा के आजमपुर डोडिया में दूषित पेयजल से ग्रामीण बीमार, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने संभाला मोर्चा

July 18, 2026

12 घंटे… 4 आरोपी… एक्शन में बड़ावदा पुलिस, हत्या का मामला सुलझाया

July 18, 2026
Facebook Twitter Instagram
Saturday, July 18
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»महाकाल लोक उज्जैन से पालीताणा-भावनगर तक सीधी ट्रेन की मांग, रेल मंत्री को भेजा गया पत्र
जावरा

महाकाल लोक उज्जैन से पालीताणा-भावनगर तक सीधी ट्रेन की मांग, रेल मंत्री को भेजा गया पत्र

EditorBy EditorJuly 18, 2026Updated:July 18, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– अनिल दसेड़ा बोले—सीधी रेल सेवा से तीर्थयात्रियों, विद्यार्थियों, व्यापारियों, मरीजों और श्रमिकों को मिलेगा बड़ा लाभ
जावरा। मालवा अंचल के जैन तीर्थयात्रियों, विद्यार्थियों, व्यापारियों, मरीजों और श्रमिकों की वर्षों पुरानी मांग को लेकर युवक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दसेड़ा ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर इंदौर-उज्जैन (महाकाल लोक)-भावनगर के बीच नई सीधी रेल सेवा प्रारंभ करने की मांग की है। यह मांग युवक महासंघ के इंटरनेशनल चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के चेयरमैन सुनील सिंघी (अहमदाबाद) के माध्यम से रेल मंत्रालय तक पहुंचाई गई।
मांग पत्र सौंपने के दौरान युवक महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद बरबोटा (उज्जैन), राष्ट्रीय महामंत्री सुनील गांग (इंदौर), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निलेश सकलेचा (इंदौर), राष्ट्रीय मंत्री नरेंद्र बाफना (उज्जैन) तथा युवक महासंघ रतलाम इकाई के सचिव जितेंद्र चोपड़ा (रतलाम) भी उपस्थित रहे।
पालीताणा जाने वाले श्रद्धालुओं को होगी बड़ी राहत –
अनिल दसेड़ा ने बताया कि गुजरात स्थित श्री शत्रुंजय गिरिराज पालीताणा जैन समाज का विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल है, जहां मालवा क्षेत्र से हर वर्ष हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए जाते हैं। इसके बावजूद इंदौर, उज्जैन और आसपास के क्षेत्रों से भावनगर या पालीताणा के लिए कोई सीधी रेल सेवा उपलब्ध नहीं है। यात्रियों को कई बार ट्रेन बदलनी पड़ती है, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त हानि होती है।
व्यापार, पर्यटन और धार्मिक यात्राओं को मिलेगी गति –
उन्होंने कहा कि प्रस्तावित रेल सेवा शुरू होने से धार्मिक यात्राएं आसान होने के साथ-साथ मध्य प्रदेश और गुजरात के बीच व्यापार, उद्योग, पर्यटन और सामाजिक संबंधों को भी नई गति मिलेगी। महाकाल लोक और पालीताणा जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के बीच सीधा रेल संपर्क दोनों राज्यों के लिए अत्यंत लाभकारी होगा।
विद्यार्थियों और मरीजों को मिलेगा सीधा फायदा –
दसेड़ा ने बताया कि मालवा क्षेत्र के अनेक विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए बड़ौदा और अहमदाबाद जाते हैं, जबकि बड़ी संख्या में मरीज बेहतर इलाज के लिए गुजरात के अस्पतालों का रुख करते हैं। सीधी ट्रेन शुरू होने से उन्हें बार-बार ट्रेन बदलने की परेशानी से राहत मिलेगी और यात्रा अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक एवं किफायती बनेगी।
श्रमिकों का आर्थिक बोझ होगा कम –
उन्होंने कहा कि मालवा क्षेत्र के हजारों श्रमिक रोजगार के लिए भावनगर सहित गुजरात के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं। सीधी रेल सेवा मिलने से उनके आवागमन में आसानी होगी और यात्रा खर्च भी कम होगा।
इन जिलों को मिलेगा लाभ –
प्रस्तावित रेल सेवा से इंदौर, देवास, उज्जैन, सीहोर, शाजापुर, रतलाम, मंदसौर, नीमच और झाबुआ सहित मध्य प्रदेश के कई जिलों के लोगों को लाभ मिलेगा। वहीं गुजरात के दाहोद, गोधरा और भावनगर तथा राजस्थान के चित्तौडग़ढ़ और निंबाहेड़ा क्षेत्र के यात्रियों को भी इस रेल सेवा का सीधा फायदा मिलेगा।
जल्द स्वीकृति की मांग –
अनिल दसेड़ा ने रेल मंत्री से जनहित और क्षेत्रीय विकास को ध्यान में रखते हुए इंदौर-उज्जैन (महाकाल लोक)-भावनगर सीधी रेल सेवा को शीघ्र स्वीकृति देकर प्रारंभ करने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि इससे लाखों यात्रियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी और धार्मिक, शैक्षणिक, चिकित्सा तथा व्यापारिक यात्राएं अधिक सुगम बन सकेंगी।

Post Views: 2
#jaora news today #mahankal lok #palitana tirth
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा : पिपलोदा के आजमपुर डोडिया में दूषित पेयजल से ग्रामीण बीमार, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने संभाला मोर्चा

July 18, 2026

12 घंटे… 4 आरोपी… एक्शन में बड़ावदा पुलिस, हत्या का मामला सुलझाया

July 18, 2026

जिला स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, तीन विद्यार्थी संभाग स्तर के लिए चयनित

July 18, 2026
Don't Miss
जावरा

महाकाल लोक उज्जैन से पालीताणा-भावनगर तक सीधी ट्रेन की मांग, रेल मंत्री को भेजा गया पत्र

By EditorJuly 18, 2026

– अनिल दसेड़ा बोले—सीधी रेल सेवा से तीर्थयात्रियों, विद्यार्थियों, व्यापारियों, मरीजों और श्रमिकों को मिलेगा…

जावरा : पिपलोदा के आजमपुर डोडिया में दूषित पेयजल से ग्रामीण बीमार, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने संभाला मोर्चा

July 18, 2026

12 घंटे… 4 आरोपी… एक्शन में बड़ावदा पुलिस, हत्या का मामला सुलझाया

July 18, 2026

जिला स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, तीन विद्यार्थी संभाग स्तर के लिए चयनित

July 18, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

महाकाल लोक उज्जैन से पालीताणा-भावनगर तक सीधी ट्रेन की मांग, रेल मंत्री को भेजा गया पत्र

July 18, 2026

जावरा : पिपलोदा के आजमपुर डोडिया में दूषित पेयजल से ग्रामीण बीमार, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने संभाला मोर्चा

July 18, 2026

12 घंटे… 4 आरोपी… एक्शन में बड़ावदा पुलिस, हत्या का मामला सुलझाया

July 18, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.