Author: Editor

– जावरा के दशहरा मैदान पर खेला जाएगा फाईनल मेच जावरा। अंबेडकर क्रिकेट क्लब, जावरा द्वारा दशहरा मेला मैदान जावरा पर आयोजित जावरा प्रीमियर लीग (JPL) सीजन 5 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है। 12 दिनों तक चले रोमांचक मुकाबलों के बाद अब टूर्नामेंट को अपने दो फाइनलिस्ट—हुमेरा किंग्स जावरा और SR टाइटन्स जावरा—मिल चुके हैं। दूसरे क्वालिफायर में शानदार जीत के साथ SR टाइटन्स ने फाइनल में जगह बनाई, जहां उनका मुकाबला दमदार फॉर्म में चल रही हुमेरा किंग्स से होगा। अब पूरे जावरा शहर की नजरें इस हाई-वोल्टेज फाइनल मैच पर टिकी हैं। फाइनल मुकाबला :…

Read More

– जावरा न्यायालय ने सुनाया सख्त फैसला जावरा। न्यायालय ने सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत के मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए तेज गति और लापरवाहीपूर्वक कार चलाने वाले आरोपी को 1 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। मामला बड़ावदा थाना क्षेत्र का है, जहां हादसे में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर दुर्घटना करने वाले आरोपी को न्यायालय ने दोषी मानते हुए सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। प्रकरण में प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट जावरा अंकित भंजुग ने आरोपी कुसमित पांचाल को धारा 304-ए भादवि…

Read More

– मुखबीर सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा जावरा/रतलाम। रतलाम जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में रिंगनोद थाना पुलिस ने ढोढर चौकी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 55 ग्राम एम.डी. ड्रग्स के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जप्त ड्रग्स की अनुमानित कीमत 5.50 लाख रुपए बताई जा रही है। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर ढोढर चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 55 ग्राम एम.डी. ड्रग्स के साथ गिरफ्तार…

Read More

सेवा और समर्पण की मिसाल हैं नर्सें : डॉ. दीपक पालडिया जावरा। जावरा में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर रेडक्रॉस सोसायटी एवं अस्पताल प्रशासन द्वारा स्टाफ नर्सों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में डॉ. दीपक पालडिया और वीरेन्द्र सिसोदिया ने नर्सों की सेवा भावना की सराहना की। 12 मई को अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस अध्यक्ष एवं अनुविभागीय अधिकारी सुनील जायसवाल के निर्देशानुसार शासकीय चिकित्सालय में पदस्थ समस्त स्टाफ नर्सों का स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अस्पताल प्रभारी डॉ. दीपक पालडिया, डॉ. अतुल मण्डवारिया एवं रेडक्रॉस चेयरमैन वीरेन्द्र सिसोदिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस…

Read More

– संतो के सानिध्य में हुआ भवन का लोकापर्ण जावरा। लायन्स नेत्र चिकित्सालय में सोमवार को नवीन विशेष कक्ष संघ शताब्दी भवन का लोकार्पण श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में पूज्य गुरुदेव श्री गौतम मुनिजी म.सा., आगम मर्मज्ञ श्री वैभव मुनिजी म.सा., राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघ चालक तेजराम मांगरोदा एवं पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजेंद्र गर्ग सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। लायन्स क्लब, जावरा एवं लायन्स पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट, जावरा द्वारा संचालित लायन्स नेत्र चिकित्सालय में नवीन विशेष कक्ष संघ शताब्दी भवन के लोकार्पण समारोह का आयोजन सोमवार, 11 मई 2026 को…

Read More

– मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में किया सम्मानित जावरा/भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस विभाग के प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार से जावरा के पूर्व सीएसपी दुर्गेश आर्मो को सम्मानित किया गया। भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। वर्तमान में वे उप पुलिस अधीक्षक, महिला सुरक्षा शाखा बैतूल के पद पर पदस्थ हैं। मध्यप्रदेश पुलिस विभाग के लिए गौरवपूर्ण क्षण उस समय बना जब 11 मई 2026 को भोपाल स्थित रवींद्र भवन में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा वर्ष 2019-20 एवं 2021-22…

Read More

– 7 खंडपीठों में हुई सुनवाई, न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं व विभिन्न विभागों की मौजूदगी में सैकड़ों पक्षकारों को मिला लाभ जावरा। तहसील न्यायालय में आयोजित नेशनल लोक अदालत में लंबित एवं प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का आपसी सहमति से निराकरण किया गया। लोक अदालत में 116 मामलों का निराकरण कर 84 लाख रुपये से अधिक राशि से जुड़े प्रकरणों का समाधान किया गया, वहीं 448 प्री-लिटिगेशन मामलों में भी समझौते के जरिए लाखों रुपये की वसूली हुई। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीया प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रतलाम नीना आशापुरे के मार्गदर्शन में…

Read More

– मुंबई की राष्ट्रीय गायन स्पर्धा में जावरा का नाम किया रोशन जावरा। उम्र केवल एक संख्या है, यह बात जावरा के वरिष्ठ व्यवसायी एवं समाजसेवी राम चंचलानी ने एक बार फिर साबित कर दी। मुंबई के रविन्द्र नाट्य मंदिर में संस्था स्माईलिंग सोल द्वारा आयोजित सिनियर्स टैलेंट गायन स्पर्धा में देशभर से 70 से 80 वर्ष आयु वर्ग के 20 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतिष्ठित स्पर्धा में जावरा के राम चंचलानी ने अपनी मधुर और मनमोहक गायन प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। शानदार प्रदर्शन के आधार पर उन्हें प्रतियोगिता का विजेता घोषित किया गया।…

Read More

– होली हनुमान तीर्थ जाते समय होटल गोल्डन लीफ पहुंचे राज्यपाल, सामाजिक संगठनों ने किया आत्मीय स्वागत जावरा। कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल थावरचंद गहलोत का होली हनुमानजी कलश आरोहण वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान जावरा आगमन पर आत्मीय स्वागत किया गया। राज्यपाल अल्प समय के लिए अपने पारिवारिक मित्र वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दिलीप शाकल्य के होटल गोल्डन लीफ पहुंचे, जहां विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारी संगठनों द्वारा उनका भव्य अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने जावरा से अपने पुराने संबंधों को याद करते हुए कहा कि स्वर्गीय डॉ. श्रीधर शाकल्य उनके…

Read More

– उम्मेदपुरा और अचलपुरा के ग्रामीण पहुंचे थाना, परथाजी आदिवासी को रिहा करने की मांग पिपलौदा। रतलाम जिले के पिपलौदा थाना में शुक्रवार को उम्मेदपुरा और अचलपुरा के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे और थाना प्रभारी से जवाब तलब किया। ग्रामीणों का आरोप है कि अचलपुरा निवासी परथाजी आदिवासी पर झूठा मामला दर्ज कर उन्हें बिना पर्याप्त जांच के जेल भेज दिया गया। मामले को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों का कहना था कि परथाजी निर्दोष हैं और उन्हें केवल सामाजिक समझौता कराने के कारण साजिशन फंसाया गया है। थाना प्रभारी द्वारा लोगों को कई बार…

Read More