• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

महाकाल लोक उज्जैन से पालीताणा-भावनगर तक सीधी ट्रेन की मांग, रेल मंत्री को भेजा गया पत्र

July 18, 2026

जावरा : पिपलोदा के आजमपुर डोडिया में दूषित पेयजल से ग्रामीण बीमार, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने संभाला मोर्चा

July 18, 2026

12 घंटे… 4 आरोपी… एक्शन में बड़ावदा पुलिस, हत्या का मामला सुलझाया

July 18, 2026
Facebook Twitter Instagram
Saturday, July 18
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»जावरा : पिपलोदा के आजमपुर डोडिया में दूषित पेयजल से ग्रामीण बीमार, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने संभाला मोर्चा
जावरा

जावरा : पिपलोदा के आजमपुर डोडिया में दूषित पेयजल से ग्रामीण बीमार, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने संभाला मोर्चा

EditorBy EditorJuly 18, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों का उपचार, पानी के नमूने जांच के लिए भेजे गए, वैकल्पिक पेयजल आपूर्ति के निर्देश
– प्रशासन ने शुरू की राहत व्यवस्था
पिपलोदा/जावरा। पिपलोदा तहसील के ग्राम आजमपुर डोडिया में दूषित पेयजल के सेवन से कई ग्रामीण उल्टी, दस्त और बुखार की चपेट में आ गए। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया तथा गांव में तत्काल राहत एवं चिकित्सा सेवाएं शुरू कर दी गईं।
जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय, रतलाम के अपर कलेक्टर ब्रजेश रावत, पिपलोदा तहसीलदार प्रीति साठे सहित प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने बीमार ग्रामीणों एवं प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उपचार व्यवस्था का निरीक्षण किया।
विधायक ने किया कुंए का निरीक्षण –
विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने उस कुएं का भी निरीक्षण किया, जिसके पानी के सेवन से ग्रामीणों के बीमार होने की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल पानी की गुणवत्ता की जांच कराने के निर्देश दिए तथा पिपलोदा से ट्यूबवेल के माध्यम से गांव में स्वच्छ पेयजल की वैकल्पिक और नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग ने गांव में विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित कर डॉक्टरों की टीम के माध्यम से मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, आवश्यक दवाइयों का वितरण किया तथा गंभीर मरीजों को अस्पताल रेफर किया। स्वास्थ्य कर्मियों ने घर-घर पहुंचकर सर्वे भी किया और ग्रामीणों के स्वास्थ्य की निगरानी शुरू की।पेयजल स्त्रोतों की जांच के निर्देश जारी –
अपर कलेक्टर ब्रजेश रावत ने संबंधित विभागों को पेयजल स्रोतों की जांच, पानी की टंकियों की सफाई, पाइपलाइन की जांच तथा सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पानी की जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।विधायक बोले उबालकर करे पानी का उपयोग –
विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने ग्रामीणों से अपील की कि वे घबराएं नहीं और फिलहाल पानी को उबालकर ही उपयोग करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन पूरी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है तथा प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशासन ने पानी के नमूने प्रयोगशाला भेज दिए हैं। फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है और स्वास्थ्य विभाग लगातार निगरानी बनाए हुए है। इस दौरान जनपद अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष दिनेश पाटीदार, प्रवीण सिंह सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post Views: 4
#dushit payjal #jaora news today #MLADrrajendrapandey #Piploda news today
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

महाकाल लोक उज्जैन से पालीताणा-भावनगर तक सीधी ट्रेन की मांग, रेल मंत्री को भेजा गया पत्र

July 18, 2026

12 घंटे… 4 आरोपी… एक्शन में बड़ावदा पुलिस, हत्या का मामला सुलझाया

July 18, 2026

जिला स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, तीन विद्यार्थी संभाग स्तर के लिए चयनित

July 18, 2026
Don't Miss
जावरा

महाकाल लोक उज्जैन से पालीताणा-भावनगर तक सीधी ट्रेन की मांग, रेल मंत्री को भेजा गया पत्र

By EditorJuly 18, 2026

– अनिल दसेड़ा बोले—सीधी रेल सेवा से तीर्थयात्रियों, विद्यार्थियों, व्यापारियों, मरीजों और श्रमिकों को मिलेगा…

जावरा : पिपलोदा के आजमपुर डोडिया में दूषित पेयजल से ग्रामीण बीमार, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने संभाला मोर्चा

July 18, 2026

12 घंटे… 4 आरोपी… एक्शन में बड़ावदा पुलिस, हत्या का मामला सुलझाया

July 18, 2026

जिला स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, तीन विद्यार्थी संभाग स्तर के लिए चयनित

July 18, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

महाकाल लोक उज्जैन से पालीताणा-भावनगर तक सीधी ट्रेन की मांग, रेल मंत्री को भेजा गया पत्र

July 18, 2026

जावरा : पिपलोदा के आजमपुर डोडिया में दूषित पेयजल से ग्रामीण बीमार, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने संभाला मोर्चा

July 18, 2026

12 घंटे… 4 आरोपी… एक्शन में बड़ावदा पुलिस, हत्या का मामला सुलझाया

July 18, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.