– सत्र 2026-27 की नवगठित छात्र परिषद को बैज पहनाकर सौंपी गई जिम्मेदारियां, विनोद मूणत बोले— नेतृत्व पद नहीं, जिम्मेदारी है
जावरा। जावरा पब्लिक स्कूल में सत्र 2026-27 की नवगठित छात्र परिषद (स्टूडेंट काउंसिल) के अलंकरण हेतु भव्य एवं गरिमामयी इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन किया गया। अनुशासन, नेतृत्व, सेवा और समर्पण की भावना से ओत-प्रोत इस समारोह में नवचयनित छात्र-छात्राओं को बैज पहनाकर उनके दायित्वों का औपचारिक अलंकरण किया गया तथा विद्यालय की प्रतिष्ठा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय के वरिष्ठ संचालक विनोद मूणत, संचालक कमल मूणत एवं संस्थान सदस्य ऋषिका मूणत रहे। अतिथियों का विद्यालय के संगीत बैंड की मधुर धुनों के बीच भव्य स्वागत किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत आकर्षक मार्च पास्ट ने अनुशासन, एकता एवं नेतृत्व क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना एवं स्वागत नृत्य से हुआ। विद्यालय के संगीत बैंड ने प्रेरणादायी प्रस्तुतियों से पूरे वातावरण में जोश, आत्मविश्वास और राष्ट्रभावना का संचार किया। इसके बाद नवगठित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को बैज पहनाकर नेतृत्व की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। विद्यालय के चारों सदनों ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद एवं अथर्ववेद के कैप्टन, वाइस कैप्टन एवं हाउस इंचार्ज सहित स्पोर्ट्स विभाग, कल्चरल क्लब, क्रिएटिव मीडिया क्लब एवं आर्ट क्लब के प्रतिनिधियों को सम्मानपूर्वक अलंकृत किया गया।
मान्या हेड गर्ल, सार्थक बने हेड बॉय –
विद्यालय की शीर्ष छात्र नेतृत्व टीम में सार्थक सकलेचा (कक्षा 12) को हेड बॉय, मान्या कंवर (कक्षा 12) को हेड गर्ल, राज फुलवानी (कक्षा 11) को वाइस हेड बॉय, मीत चंचलानी (कक्षा 11) को वाइस हेड गर्ल, जबकि रेयांश पाटीदार एवं तरुषी लुक्कड़ (कक्षा 5) को जूनियर स्कूल कैप्टन की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैज अलंकरण के पश्चात प्राचार्य डॉ. पीयूष मूणत ने सभी छात्र पदाधिकारियों को विद्यालय की गरिमा बनाए रखने, अनुशासन का पालन करने, नेतृत्व क्षमता का श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत करने तथा सत्य, सेवा एवं समर्पण के मार्ग पर चलने की शपथ दिलाई।
नेतृत्व पद नहीं, जिम्मेदारी है : विनोद मूणत –
वरिष्ठ संचालक विनोद मूणत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “नेतृत्व कोई पद नहीं, बल्कि उत्तरदायित्व निभाने की कला है। सच्चा लीडर वही है, जो स्वयं उदाहरण बनकर दूसरों का मार्ग प्रशस्त करे।” उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के जीवन का उदाहरण देते हुए कहा कि एनडीए में चयन नहीं होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी, बल्कि निरंतर प्रयास करते हुए देश के महान वैज्ञानिक और ‘मिसाइल मैन’ बने। विद्यार्थियों को भी सकारात्मक सोच के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संदेश दिया।
‘बैज सम्मान नहीं, विश्वास का प्रतीक’ : कमल मूणत –
संचालक कमल मूणत ने कहा कि “आज प्राप्त यह बैज केवल सम्मान नहीं, बल्कि विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक है। अनुशासन, ईमानदारी और सेवा भावना ही एक सफल छात्र नेता की वास्तविक पहचान होती है। जिन्हें इस बार अवसर नहीं मिला, वे निराश न हों और अगले वर्ष बेहतर प्रदर्शन कर इस सम्मान को प्राप्त करें।”
प्राचार्य ने कविता के माध्यम से दिया प्रेरक संदेश –
प्राचार्य डॉ. पीयूष मूणत ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा—
“बैज नहीं यह जिम्मेदारी है,
नेतृत्व की सच्ची तैयारी है।
जो स्वयं अनुशासन अपनाएगा,
वही विद्यालय का गौरव बढ़ाएगा।”
उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने व्यवहार, कार्यशैली एवं नेतृत्व से विद्यालय के आदर्शों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने नवचयनित छात्र परिषद को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि जावरा पब्लिक स्कूल की युवा नेतृत्व टीम विद्यालय की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए प्रत्येक विद्यार्थी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
छात्र परिषद 2026-27 : सभी पदाधिकारी –
स्कूल लीडरशिप –
हेड बॉय: सार्थक सकलेचा (कक्षा 12)
हेड गर्ल : मान्या कंवर (कक्षा 12)
वाइस हेड बॉय: राज फुलवानी (कक्षा 11)
वाइस हेड गर्ल : मीत चंचलानी (कक्षा 11)
जूनियर स्कूल कैप्टन: रेयांश पाटीदार एवं तरुषी लुक्कड़ (कक्षा 5)
स्पोर्ट्स विभाग –
स्पोर्ट्स कैप्टन: दर्शन बराडय़िा एवं अंशिका चौहान
स्पोर्ट्स वाइस कैप्टन: दर्शिल चौहान एवं मोनिका चौहान
जूनियर स्कूल स्पोर्ट्स इंचार्ज : आयांश राठौड़, पार्श्वी भंडारी, नित्यम पाण्डेय एवं पर्व अग्रवाल (कक्षा 5)
ऋग्वेद हाऊस –
कैप्टन: शिवम चौहान एवं यशस्वी राज सिंह राणावत
वाइस कैप्टन: अकुल कुमावत एवं रोशनी भावेल
हाउस इंचार्ज : रुद्र मांजिया, डिंपल मालवीय (कक्षा 5), भव्या चौहान एवं गुरनीत कौर (कक्षा 8)
यजुर्वेद हाऊस –
कैप्टन: वीरमराज सर्राफ एवं इच्छा अंजना
वाइस कैप्टन: विधान डूंगरवाल एवं नम्रता धाकड़
हाउस इंचार्ज : हार्दिक भावसार, अभियानी कुंवर (कक्षा 5), सोहम नरखेड़े एवं ऐशना जैन (कक्षा 8)
सामवेद हाऊस –
कैप्टन: शुभ खारीवाल एवं भव्या डूंगरवाल
वाइस कैप्टन: विदित राजपूत एवं गौरी चावला
हाउस इंचार्ज : जैनम जैन, जानवी छाजेड़ (कक्षा 5), आरुष पाटवा एवं मिस्टी जैन (कक्षा 8)
अथर्ववेद हाऊस –
कैप्टन: केशव परमार एवं समीक्षा राज डोडिया
वाइस कैप्टन: ययाति पटेल एवं आदिशी सेठिया
हाउस इंचार्ज : तक्षिल ओरा, वंशिका कुंवर (कक्षा 5), लक्ष्य अजमेरा एवं हर्षिता कुमारी सूर्यवंशी (कक्षा 8)
कल्चरल क्लब –
कैप्टन: प्रियांशी भट्ट एवं प्रिशा साकलेचा
वाइस कैप्टन: शौर्य कोठारी एवं जतिन बदलानी
क्रिएटिव मीडिया क्लब –
कैप्टन: सहज तुकडय़िा एवं भूमिका पांचाल (कक्षा 11)
वाइस कैप्टन: श्रेष्ठ जैन एवं दीपिका राठौड़ (कक्षा 9)
आर्ट क्लब –
कैप्टन: एंजेल मनसुखानी एवं मानशा सिंह चावड़ा (कक्षा 11)
वाइस कैप्टन: एंजेल बाबेल एवं भव्या शर्मा (कक्षा 9)

