Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 90 क्विंटल गेहूं चोरी का खुलासा, अंतरजिला गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार
– आयशर ट्रक, ट्रेक्टर ट्राली, मोटर साईकल व नगदी बरामद रतलाम। जिले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 90 क्विंटल गेहूं चोरी के मामले का खुलासा किया है। बड़ावदा थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने अंतरजिला चोर गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कई चोरी की वारदातों से पर्दा उठा दिया। जिले में बढ़ते संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ावदा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में गठित टीम…
राजनीति के ‘संत’ डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, जावरा में गो-सेवा कर किया स्मरण
जावरा। मध्यप्रदेश की राजनीति में अपनी सादगी, जनसेवा और बेदाग छवि से पहचान बनाने वाले स्व. डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय की पुण्यतिथि पर जावरा में भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा नगर मंडल द्वारा गोपाल इफ्तेखार गौशाला में गो-सेवा कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया गया। मध्यप्रदेश की राजनीति में कुछ नाम ऐसे होते हैं जो केवल पदों से नहीं, बल्कि अपने व्यक्तित्व और जनविश्वास से इतिहास रचते हैं। स्व. डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय ऐसा ही एक नाम थे। मंदसौर संसदीय क्षेत्र से आठ बार सांसद और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे पांडेय ने 1962 के जावरा विधानसभा चुनाव में…
– गौसेवा और मानव सेवा, स्वच्छता और पौधारोपण कर मनाया जन्मदिन जावरा। लोकप्रिय सांसद सुधीर गुप्ता का जन्मोत्सव जावरा में सेवा और सादगी के साथ मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर कार्यक्रम सादगीपूर्ण तरीके से आयोजित किए गए, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी आयोजन सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में संपन्न हुए, जिनके मार्गदर्शन में पूरे दिन सेवा गतिविधियां व्यवस्थित रूप से आयोजित की गईं। कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता अभियान से हुई, जिसमें बस स्टैंड क्षेत्र में सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। इसके पश्चात महात्मा गांधी, शहीद भगत सिंह,…
जावरा (रतलाम)। जावरा नगरपालिका परिषद के कामकाज अब सीधे जांच के घेरे में आ गए हैं। वर्ष 2023 से अब तक हुए निर्माण कार्यों, सामग्री खरीदी और नामांतरण मामलों में कथित गड़बडिय़ों की शिकायत पर EOW (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) की टीम ने मंगलवार को अचानक नगरपालिका कार्यालय में एंट्री ले ली। भाजपा नेता तथा वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद प्रतिनिधि राजेश धाकड़ की शिकायत के बाद उज्जैन EOW लगातार दस्तावेज मांग रहा था, लेकिन नगरपालिका द्वारा कई महत्वपूर्ण फाइलें नहीं भेजी गईं। इसी के चलते निरीक्षक रामजी यादव अपनी टीम के साथ मंगलवार को सीधे जावरा नपा कार्यालय ही…
– विंड एनर्जी साइट पर जबरन घुसने और धमकी देने का आरोप; महिला एजेंसी संचालिका को हटाने के दबाव से सियासत में उबाल – भाजपा नेताओं, मंत्रियों और सांसद का नाम लेकर डराने के भी लगाए आरोप – सिक्योरिटी एजेंसी मेनेजर और सुरक्षाकर्मियों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष की दबंगई के खिलाफ एसडीएम को सौंपा ज्ञापन जावरा। रतलाम जिले के कालूखेड़ा क्षेत्र में स्थित विंड एनर्जी प्रोजेक्ट अब सिर्फ एक औद्योगिक विवाद नहीं रहा, बल्कि राजनीतिक दबंगई, सत्ता के दुरुपयोग और महिला सशक्तिकरण के दावों की हकीकत को लेकर बड़ा सवाल बन गया है। यह खुलासा उस समय हुआ जब मंगलवार…
– जावरा में प्रथम आगमन पर हुआ कार्यकर्ता परिचय और संवाद कार्यक्रम जावरा। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार के जावरा आगमन पर आयोजित कार्यकर्ता परिचय एवं संवाद कार्यक्रम में उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा की नीतियों और कार्यशैली पर प्रकाश डाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता तन-मन-धन से देश और संगठन के लिए समर्पित रहता है तथा सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राहियों तक पहुंच रहा है। भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने कार्यकर्ता परिचय एवं संवाद कार्यक्रम में संबोधित…
स्पीड पोस्ट से ‘मौत का पार्सल’! चॉकलेट की आड़ में अफीम तस्करी, मंदसौर मुख्य डाकघर से 2 किलो माल जब्त
– नीमच से बुक, कनाडा था टारगेट — CCTV में कैद हुआ 25 साल का संदिग्ध युवक जावरा/मंदसौर। अब ड्रग्स तस्करों ने ऐसा रास्ता पकड़ लिया है, जिस पर शायद ही किसी को शक हो—’स्पीड पोस्ट’! मध्यप्रदेश के मंदसौर में सामने आए इस चौंकाने वाले खुलासे ने साबित कर दिया कि तस्कर अब सिस्टम के भीतर घुसकर ही खेल खेल रहे हैं। आम लोगों की तरह पार्सल बुक करो और हजारों किलोमीटर दूर विदेश में ‘मौत का सामान’ पहुंचा दो—यही था इस गैंग का खतरनाक प्लान, जिसे ऐन वक्त पर पोस्ट आफीस के कर्मचारियों की सुझबुझ से नाकाम कर दिया…
– भाजपा नेता चन्द्रप्रकाश ओस्तवाल और राहुल ओस्तवाल के निवास पर हुआ स्वागत सम्मान जावरा। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार के जावरा आगमन पर स्थानीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। प्रथम नगर आगमन के दौरान आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार के प्रथम जावरा आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। वे अल्प प्रवास पर जावरा पहुंचे, जहां वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रप्रकाश ओस्तवाल, राहुल ओस्तवाल एवं ओस्तवाल परिवार के निवास पर उनका…
रतलाम में किसानों का उग्र प्रदर्शन : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन, कलेक्टर कार्यालय तक लुढ़कते पहुंचे नेता
– मांगों पर आश्वासन नहीं मिलने से भड़के किसान, प्रशासन को बताया भीगी बिल्ली – हाथों में बिल्ली लेकर पहुंचे कलेक्टर कार्यालय रतलाम। किसानों की समस्याओं को लेकर आक्रोश उस समय खुलकर सामने आया जब प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप था कि प्रशासन उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा है और ज्ञापन देने के बाद भी कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। इससे पहले जिला कांग्रेस और जिला किसान कांग्रेस के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन हर्ष विजय गेहलोत और…
– गौसेवा और मानव सेवा, फल वितरण के साथ मनाया जाएगा जन्मदिन जावरा। क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद सुधीर गुप्ता का जन्मदिन इस वर्ष सेवा और जनकल्याण की भावना के साथ सेवापर्व के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर दिनभर विभिन्न सामाजिक और सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आमजन की सहभागिता भी रहेगी। सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 19 मई को प्रात: 7 बजे बस स्टैंड जावरा पर स्वच्छता अभियान से होगी। इसके बाद सुबह 8 बजे मंशापूर्ण हनुमान मंदिर स्थित बालक छात्रावास में बच्चों को मिठाई और फल वितरित किए जाएंगे। प्रात:…
