– राहुल गांधी, विपक्षी सांसदों के साथ कथित दुर्व्यवहार, नीट पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में जताया आक्रोश
जावरा। युवा कांग्रेस विधानसभा जावरा के अध्यक्ष सनी अखेडिय़ा के नेतृत्व में मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। प्रदर्शन में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े तथा अन्य विपक्षी सांसदों के साथ कथित दुर्व्यवहार, नीट पेपर लीक मामले और छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज को लेकर विरोध दर्ज कराया गया। पुतला दहन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच पुतले को लेकर छीना छपटी भी देखने को मिली। कार्यकर्ताओं ने खाचरौद नाका चौराहे पर अचानक से पुतले को लाकर उसे आग लगा दी। पुतला फुंकते ही पुलिस जवान पुतले को बुझाने में लगे तो कार्यकर्ताओं ने पुतले पर लाते तक चला डाली। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि संसद के मानसून सत्र में विपक्ष द्वारा नीट पेपर लीक और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज जैसे मुद्दों पर चर्चा की मांग की गई, लेकिन उसे स्वीकार नहीं किया गया। इसी के विरोध में युवक कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्रों के हितों और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ हर स्तर पर विरोध जारी रखने का संकल्प भी लिया।
ये रहे मौजूद –
प्रदर्शन में एनएसयूआई के पूर्व जिला अध्यक्ष संयम शर्मा, पूर्व युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र उटवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रफीक शाह, पंकज कुमार शाह, भंवर सिंह चौहान, समीर मंसूरी, मुस्तकीम नागौरी, फैज नागौरी, सूरज गोसर, देवेंद्र सिंह चौहान, विकास डामर, आयुष कटारा, मुजम्मिल खान, अनिल गुर्जर सहित बड़ी संख्या में युवक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

