– होटल साईराज चौपाटी में आयोजित कार्यक्रम में संगिनी बहनों ने कश्मीरी संस्कृति का लिया आनंद
– तंबोला और कार्ड गेम के साथ यादगार बना आयोजन।
जावरा। जैन सोशल ग्रुप जावरा संगिनी द्वारा होटल साईराज चौपाटी, बस स्टैंड के पास आयोजित कश्मीरी थीम आधारित संगिनी पार्टी उत्साह, उल्लास और पारंपरिक रंगों के बीच संपन्न हुई। कार्यक्रम में सभी संगिनी बहनें आकर्षक कश्मीरी वेशभूषा में शामिल हुईं, जिससे पूरा आयोजन स्थल कश्मीर की संस्कृति और खूबसूरती से सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम के दौरान तंबोला, कार्ड गेम सहित कई मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सभी सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ खेलों में भाग लिया और आपसी मेल-मिलाप, हंसी-खुशी व मनोरंजन का भरपूर आनंद लिया। पूरे आयोजन में आत्मीयता और सौहार्द का माहौल बना रहा। कार्यक्रम नवीन अध्यक्ष अलका अजय पटवा, सचिव मनीषा संदीप रांका, कोषाध्यक्ष नम्रता आलोक बरैया तथा रूबी शेखर माण्डौत एवं श्रुति विशाल जैन की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित हुआ। सौहार्द, अपनत्व और उल्लास से भरपूर इस आयोजन का समापन मधुर स्मृतियों के साथ हुआ।
इनकी रही उपस्थिति –
इस अवसर पर विद्या कांठेड, राखी धारीवाल, पायल पोखरना, स्नेहा चोरडिय़ा, रश्मि कावडिय़ा, शिल्पा दुग्गड़, आशा कांकरिया, टीना धारीवाल, प्रीति भटेवरा, सारिका पोखरना, संगीता डोसी, ज्योति कांठेड, प्रवीणा चोरडिय़ा, संगीता संचेती, रानी कांठेड, पदमा जैन, श्रुति जैन, जया दसेड़ा, चित्रा मेहता, रूबी मांडोत, प्रियंका जैन, नीलम मूनत, मनीषा पगारिया, प्रियंका डूंगरवाल, नीलम करनावट, वर्षा छाजेड़, अंकिता करनावट, मोनिका बरैया, काजल कांठेड, पूजा कोठारी और विनीता कांठेड सहित सभी संगिनी बहनों ने आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए इसे यादगार एवं सफल कार्यक्रम बताया। संचालन हेमा दिलीप पगारिया ने किया। सचिव मनीषा संदीप रांका ने सभी संगिनी बहनों, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी के सहयोग की सराहना की।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

