– हाल ही में डाली गई बरसाती पर पानी भरने से बढ़ा वजन, ऊपर रखी बड़ी पानी की टंकी भी गिरी; कई लोगों को आई मामूली खरोंच
जावरा। जावरा कोर्ट परिसर स्थित पानी प्याऊ के पास संचालित आधार कार्ड सेंटर में बुधवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सेंटर की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय कार्यालय में मौजूद सभी लोग बाल-बाल बच गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आधार सेंटर संचालक द्वारा हाल ही में छत के ऊपर बरसाती (शेड) डाली गई थी। लगातार बारिश के कारण उस पर पानी भर गया, जिससे छत पर अतिरिक्त वजन बढ़ गया। वहंी छत पर बड़ी पानी की टंकी भी रखी थी, ऐसे छत पर बरसाती पर भरे पानी और टंकी भरने के दबाव के चलते छत अचानक गिर गई। छत के ऊपर रखी बड़ी पानी की टंकी भी नीचे आ गिरी। जिससे वह फुट गई और पानी भी सेंटर से बाहर आ गया।
नहीं हुई कोई जनहानि –
घटना में मौजूद कुछ लोगों को हल्की-फुल्की खरोंचें आई हैं, लेकिन किसी को गंभीर चोट नहीं लगी। हादसे के बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि हादसा कुछ देर बाद होता या वहां अधिक भीड़ होती, तो बड़ा नुकसान हो सकता था। फिलहाल घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
सरकारी भवनो के यह हॉल तो अन्य जगह क्यों होगा –
हादसे के बाद इस बात की चर्चा जोरो पर हैं कि जब सरकारी तंत्र के अधिन भवनों के यह हाल हैं तो फिर शहर में अन्य जर्जर हो चुके मकानों के क्या हॉल होंगे। जबकि इस सीजन में अब तक भारी बारिश तो हुई ही नहीं हैं। हल्की फुल्की और कम बारिश में यदि यह आलम हैं तो आने वाले दिनों में जब भारी बारिश होगी तो क्यों शासन और प्रशासन इससे निपटने को तैयार हैं या नहीं ?

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

