– घंटाघर चौराहे पर हिन्दू जागरण मंच ने किया आयोजन
जावरा। कश्मीर पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को शहीद हुए 40 सीआरपीएफ के जवानों को हिन्दू जागरण मंच द्वारा श्रृद्धासुमन अर्पित कर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रांत कार्यकारिणी सदस्य नेपालसिंह डोडिया ने शहीदों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस तरह से आतंकवादियों ने हमारे देश के जवानों को शहीद किया, आतंकवादियों ने 40 जवानों से भरी बस को 350 किलो आरडीएक्स से भरी कार से टकराकर शहीद किया था। जिला संयोजक प्रशांत पहाडिया ने कार्यकर्ताओ को संगठन के कार्यो से परिचय करवाया। इस मौके पर नगर संयोजक सूरज महावर, जिला विधि प्रमुख आशीष सैनी, मनीष मौर्य, सचिन सिसोदिया, जीवन माली, अर्जुनसिंह, नगर सह संयोजक विक्रम माली, सुमित दीक्षित, नगर विधि प्रमुख हेमंत भट्ट, मान्वेन्द्रसिंह, गौतम सोलंकी, अश्विन राठौर, विक्की लिलोरिया, दिनेश धाकड़, संजय शर्मा, मनोज गेहलोत, दीपक मुवारा, राहुल सूर्यवंशी, गुरु बना, दीपक सैनी, बंटी मेहरा, मनीष सैनी, महावीर गड़वाल, संदीप सैनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


