– पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को लिया जांच में
– पीएम के बाद शाम को परिजनो ने किया दाह संस्कार
जावरा। शहर के खारीवाल मोहल्ला में एक तीन मंजीला मकान में फर्निचर का काम कर रहे एक युवक की ग्रार्इंडर से गर्दन कटने से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की है।
जानकारी अनुसार खारीवाल मोहल्ला में अजीत रांका के मकान में फर्निचर का काम चल रहा है, करीब तीन मंजीला इस मकान में करीब से चार से पांच कर्मचारी काम कर रहे थे, दोपहर में लंच टाईम में करीब 4 कर्मचारी दुसरी मंजील पर खाना खा रहे थे, जबकि निलेश पांचाल निवासी भीमाखेड़ी जो कि तीसरी मंजील पर काम कर रहा था, दोपहर करीब डेढ़ बजे काम करते समय अचानक आवाज आई, जिस पर दुसरी मंजील पर काम कर रहे साथियों ने ऊपर जाकर देखा तो निलेश खुन से तलपत पड़ा था, उसकी गर्दन पर ग्राईडर के कटने के निशान थे, साथी तत्काल उसे मिनीडोर से जावरा के सरकारी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। इधर हादसे के बाद मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम करवाया और शव परिजनों के सुर्पूद किया। शाम को निलेश का दाह संस्कार किया गया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।


