जावरा। हौसलों के पर लगा कर, इरादो को मजबूत कर, लक्ष्य की और अविराम बढ़ते रहने से मंजिल निश्चित रूप से मिलती है। स्थानीय सेंट पॉल स्कूल के विद्यार्थियों कुछ ऐसा ही जज्बा दिखाया। विगत दिनों आयोजित जेईई मेंस में अपनी प्रतिभा और विद्यालय की मेहनत से सफलता अर्जित की। कक्षा 12 के विद्यार्थी दिव्यांशु दरंगा और अनुज चौरसिया ने जेईई मेंस की प्रथम चरण की परीक्षा में सफलता प्राप्त की। जो सफलता बच्चें ड्रॉप ले कर उत्तीर्ण करते है, वह इन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत रहते हुए हासिल की। संस्था के प्राचार्य श्री देवेन्द्र मूणत ने बताया कि मुख्य विषयों की तथ्यात्मक पढ़ाई करने से प्रत्येक विद्यार्थी को सफलता प्राप्त हो सकती है। हमारा प्रारंभ से ही यह प्रयास रहता है कि विद्यालय में संचालित कक्षाओं पर विस्तृत अध्ययन किया जाए। उन्होंने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्था के मैनेजर श्री भाविक मूणत ने बताया कि हम कक्षा 10 के बाद विद्यार्थियों को कोचिंग की बजाय कक्षा में विस्तार से ज्ञान अर्जित करना चाहिए ताकि वे विभिन्न प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर सके। सफलता का कोई शॉर्ट कट नही होता। नियमित अध्ययन करने से ही सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और शेष विद्यार्थियों को इससे प्रेरणा लेने की बात कही।