– मां सरस्वती का पूजन कर, विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता का किया पूजन
जावरा। सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वतीपुरम पहाडिय़ा रोड पर बसंत पंचमी एवं मातृ पितृ पूजन दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के अतिथि विवेक भारती शिक्षण समिति के अध्यक्ष अनिल पावेचा, कोषाध्यक्ष राधेश्याम पोरवाल उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रचार प्रमुख हेमंत जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में सभी ने मां सरस्वती का पूजन अर्चन किया एवं वनवासी क्षेत्र में चलने वाले एकल विद्यालयों के लिए समर्पण राशि मां सरस्वती के चरणों में अर्पित की मातृ पितृ पूजन दिवस के अवसर पर विद्यालय के नन्हे मुन्ने सहित भैया बहनों ने अपने माता-पिता का पूजन किया। इस अवसर पर हवन का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। जिसमें विद्यालय के अभिभावक ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्राचार्य रेनू बाला शर्मा, सचिव तन्मय सोनी सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। संचालन शनि जैन ने किया।


