जावरा। कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार रात 11 बजे आकस्मिक निरीक्षण करने सिविल अस्पताल जावरा पहुंचे। सिविल अस्पताल में आते ही प्रभारी डॉ. दीपक पालडिया से विभागीय जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने मेटरनिटी, एनसी, पीएनसी वार्ड, ओटी के बाद सिविल हॉस्पिटल के वार्डो में जाकर मरीजों के हॉल चाल जाने तथा उनसे चर्र्चा कर समस्याओं के बारे में पूछा। साथ ही अनेक मरीजों से दवाईयां, डाक्टर विजिट, भोजन की जानकारी ली। मरीजों ने बताया की अस्पताल में दी जा रही सेवाओं से संतुष्ट है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर लाक्षाकार ने अटेंड्रो के रुकने की व्यवस्था करने के निर्देश डॉ. पालडिय़ा को दिए। इस मौके पर डॉ. घनश्याम पाटीदार, कैलाश पंवार, शैलेन्द्र कुमार दवे, अफजल खान आदि स्टॉफ सदस्य उपस्थित थे।