Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– संबल योजना के 42 मृतक पंजीकृत श्रृमिकों के परिजनों को बांटी 90 लाख रूपए की सहायता राशि – रविवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेशभर के 30 हजार से अधिक पंजीकृत मृतकों के परिवारों को बांटी 678 करोड़ की राशि – नगर पालिका सभागृह में हितग्राहियों ने देखा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जावरा। मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना अंतर्गत रविवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा प्रदेश के कुल 30 हजार 591 पंजीकृत मृतक श्रमिको के परिवारो को 678 करोड की अनुग्रह सहायता राशि ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदान की गई,…
जावरा। भारतीय संस्कृति में महिलाओं के सम्मान को हमेशा से ही महत्व दिया जाता है। भारत में महिला को देवी के सामान पूजा जाता है। एक तरह से किसी भी समृद्ध घर के लिए महिला एक लक्ष्मी के रूप में होती है। यह बात ब्लॉक समन्वयक युवराज सिंह पवार ने महिला दिवस के अवसर पर म.प्र. जनअभियान परिषद की नवाकुंर सस्था श्रीमती सरोज वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित महिला सम्मान कार्यक्रम के दौरान कहीं। संस्था द्वारा महिला दिवस के अवसर पर शहर की वरिष्ठ व विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देने वाली महिलाओं का सम्मान किया। संस्था पदाधिकारियों द्वारा शहर की…
मालवी लोकगीतों और महिला सशक्तीकरण के भाषणों को देकर मारूति शिक्षा समिति ने मनाया महिला दिवस
जावरा। जहाँ चाह, वहाँ राह की कहावत को चरितार्थ करते हुए हाटपिपलिया में मारूति शिक्षा समिति द्वारा महिला दिवस का जीवंत उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण की प्रेरणादायक हस्ती राष्ट्रपति पुरुस्कार प्राप्त बबली गंभीर, भगतसिंह कॉलेज की प्राध्यापक डॉ आभा सक्सेना, भावना भट्ट, युवराजसिंह चौहान (ब्लॉक समन्वयक, जनअभियान परिषद) अतिथि के रुप में मौजुद रहे। आयोजन में पीपीएल कंपनी के अतुल मकोड़े, एलडीएम दिलीप सेठिया, नाबार्ड के एन.के. सोनी भी विशेष रुप से उपस्थित रहे। उत्सव की शुरुआत भावपूर्ण सरस्वती वंदना से हुई, ललिता शर्मा ने अतिथियों का परिचय दिया। स्थानीय महिलाओं ने मंच संभाला और मालवीय लोक…
जावरा। सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वतीपुरम पहाडय़िा रोड जावरा पर शनिवार को कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी विवेक बरैया के साथ विवेक भारती शिक्षण समिति अध्यक्ष अजीत चत्तर, सचिव तन्मय सोनी, कोषाध्यक्ष राधेश्याम पोरवाल, प्राचार्य रेनू बाला शर्मा उपस्थित रहे। दीक्षांत समारोह में पुन: मिलने के वादे के साथ कक्षा ग्यारहवीं के भैया बहनों ने कक्षा बारहवी के भैया बहनों को स्मृति चिन्ह भेंट कर अपनी शुभकामनाऐं दी। अनेक भैया बहनों ने स्कूल में व्यतीत अपने संस्मरण सुनाए। समारोह में मुख्य अतिथि विवेक बरैया, शिक्षक अशोक पोरवाल समिति अध्यक्ष अजीत चतर…
नेशनल लोक अदालत में 294 प्रकरणों में 1 करोड़ 43 लाख के अवार्ड पारित, 530 पक्षकार हुए लाभान्वित
– लम्बे समय से अलग रह रहे दम्पत्तियों को साथ रहने किया राजी, पौधा भेंट कर साथ में किया रवाना जावरा। न्यायालय में वर्षो से लंबित प्रकरणों को आपसी समझोते के आधार पर निराकृत करने मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के आदेशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार शनिवार को जावरा के न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 6 खण्डपीठों में रखे गए लंबित प्रकरणों मे से 294 प्रकरणों को निराकृत करते हुए 1 करोड़ 43 लाख रुपए से अधिक के अवार्ड पारित करते हुए 530 लोगों को लाभान्वित किया गया। वहीं लम्बे…
जावरा। रतनपुरी सीनियर सिटिजन सेवा संस्थान और जावरा हेल्पलाइन ग्रुप के सदस्यों ने अन्र्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर की महिलाओं का स्वागत सम्मान किया। ग्रुप सदस्यों ने शासकीय भगतसिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जावरा की प्राध्यापक डॉ विद्या तिवारी, चिकित्सक डॉ विधि जोशी, सरस्वती शिशु मंदिर की प्राचार्य वत्सला रूनवाल के साथ महिला बाल विकास विभाग की सुपरवाईजर पंकजा राणावत आदि के संस्थाओं और निवास पर पहुंचकर उन्है महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सम्माननित किया। इस अवसर पर संस्था सदस्य मुकेश राठौर, गौरव गोधा, वीरेंद्र पांचाल, सुनील सोमानी, सुदर्शन शर्मा, राकेश राठौर आदि उपस्थित रहे।
– परमात्मा का नाम ही शिव है : बी.के. सावित्री दीदी – ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के जावरा सेवा केन्द्र पर मनाई शिव जयंती जावरा। महाशिवरात्रि का शाब्दिक अर्थ है-महा अर्थात (महान) रात्रि अर्थात (अज्ञान की रात) और जयन्ती अर्थात (जन्म दिवस)। परमपिता परमात्मा शिव तब ही आते हैं जब अज्ञान अंधकार की रात्रि प्रबल हो जाती है। परमात्मा का ही नाम है शिव, जिसका संस्कृत अर्थ है (सदा कल्याणकारी) अर्थात वो जो सभी का कल्याण करता है। शिवरात्रि व शिवजयन्ती भारत में द्वापर युग से मनाई जाती है। यह दिन हम ईश्वर के इस धरा पर अवतरण के समय…
– ब्रह्म मुर्हूत से प्रारंभ हुआ अभिषेक का दौर, शाम को सभी शिवालयों में हुई महाआरती, बांटी महाप्रसादी जावरा। भुतभावन भगवान शंकर की भक्ति का पर्व महाशिवरात्रि शुक्रवार को शहर के साथ ही समुचे अंचल में धूमधाम और हर्ष के साथ मनाया गया। ब्रह्म मुर्हूत में शहर के प्रमुख श्री जागनाथ महादेव मंदिर के साथ सभी प्रमुख शिवालयों पर ब्रह्म मूर्हूत से जलाभिषेक का दौर प्रारंभ हुआ। कई मंदिरों में पंडितों द्वारा रूद्राभिषेक करवाया गया। शाम को भगवान शंकर का आकर्षक श्रृंगार किया गया। श्रृंगार के बाद मंदिरों में महाआरती और महाप्रसादी के आयोजन भी हुए। शहर में कई स्थानों…
– पिपलौदा रोड़ स्थित राठौर नर्सिंग होम में उपचार जारी जावरा। क्षैत्र में इन दिनों शादी ब्याह का दौर जारी है, ऐसे में शहर के लगभग सभी रिर्सोट व धर्मशालाएं बुक है, जहां हजारों लोग शादी का आंनद ले रहे है, स्वादिष्ट खाने का लुत्फ उठा रहे है, लेकिन इसी बीच शुक्रवार को शहर के लालाखेड़ा रोड़ स्थित अम्बिका (कोठारी) रिसोर्ट पर खाना बनाते समय गैस लिक होने से शहर के प्रसिद्ध हलवाई रतलाम निवासी श्यामु महाराज और उनके हेल्पर जगदीश आग से झुलस गए। जिन्है तत्काल पहले निजी डॉक्टर के पास ले गए, जहां से उन्है राठौर नर्सिंग होम…
जावरा। लोकसभा चुनाव में जावरा-मंदसौर संसदीय क्षैत्र से भाजपा के प्रत्याशी सुधीर गुप्ता शनिवार को टिकट मिलने के बाद जावरा से लेकर जावद तक संसदीय क्षैत्र का निरीक्षण करने व कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचेगें। सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी ने बताया कि सांसद गुप्ता शनिवार को प्रात: 9 बजे जावरा पहुंचेंगे, जावरा से ढोढर सुबह 9.30 बजे, दलोदा सुबह 10.15 बजे, मंदसौर 11 बजे, पिपलिया 12 बजे, मल्हारगढ़ 12.45 बजे, नीमच दोपहर 1.20 बजे, बीसलवास दोपहर 2.45 बजे तथा जावद में दोपहर 3.30 बजे पहुंचेंगे। संसदीय क्षैत्र में भ्रमण के दौरान सांसद गुप्ता कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे।
