– पिपलौदा रोड़ स्थित राठौर नर्सिंग होम में उपचार जारी
जावरा। क्षैत्र में इन दिनों शादी ब्याह का दौर जारी है, ऐसे में शहर के लगभग सभी रिर्सोट व धर्मशालाएं बुक है, जहां हजारों लोग शादी का आंनद ले रहे है, स्वादिष्ट खाने का लुत्फ उठा रहे है, लेकिन इसी बीच शुक्रवार को शहर के लालाखेड़ा रोड़ स्थित अम्बिका (कोठारी) रिसोर्ट पर खाना बनाते समय गैस लिक होने से शहर के प्रसिद्ध हलवाई रतलाम निवासी श्यामु महाराज और उनके हेल्पर जगदीश आग से झुलस गए। जिन्है तत्काल पहले निजी डॉक्टर के पास ले गए, जहां से उन्है राठौर नर्सिंग होम लाया गया। जहां उनका उपचार जारी है। नर्सिंग होम से मिली जानकारी अनुसार दोनो के हाथ, पैर के साथ चेहरा करीब 20 प्रतिशत तक झुलस गया है। डॉ हमीरसिंह राठौर के अनुसार दोनो का स्वास्थ ठीक है।


