Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
जावरा मंदसौर संसदीय क्षेत्र से सुधीर गुप्ता को टिकट मिलने पर प्रदीप चौधरी में नेत्रत्व में घंटाघर चौराहे पर की आतिशबाजी
भाजपा ने सुधीर गुप्ता पर पुन: जताया भरोसा, घंटाघर चौराहे पर समर्थकों ने की जमकर आतिशबाजी जावरा। आगामी लोकसभा चुनाव के लेकर शनिवार की देर शाम भाजपा ने 195 उम्मीद्वारों की सूचि जारी की, जिसमें जावरा मंदसौर संसदीय क्षैत्र से तीसरी बार भाजपा ने सांसद सुधीर गुप्ता पर ही भरोसा जताते हुए उन्है इस लोकसभा चुनाव में भी मैदान में उतारा है। गुप्ता का टिकट मिलते ही समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने जावरा के घंटाघर चौराहे पर ढोल ढमाकों के साथ जोरदार आतिशबाजी कर केन्द्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। https://youtu.be/pKU353akEwQ?si=Q5TGcYZN_Oz-9paY भारतीय जनता पार्टी जिला…
पटेल कॉलोनी में एक ही रात में तीन स्थानों ताले तोड़कर चोरी करने वाले बदमाश सीसीटीवी में हुए कैद, कहीं से नगदी तो कहीं से ज्वेलरी उड़ा ले गए बदमाश
जावरा। शहर के पिपलौदा रोड़ स्थित पटेल कॉलोनी में बीती रात बदमाशों ने फिर से धावा बोलते हुए करीब दो घरों के साथ एक आफीस के ताले चटकाते हुए नगदी और ज्वेलरी पर हाथ साफ किया है। औद्योगिक क्षैत्र थाना से मिली जानकारी अनुसार पिपलौदा रोड़ स्थित पटेल कॉलोनी में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने बिल्डर प्रतीक राठौर (कल्पतरु) के कार्यालय के ताले तोड़कर अंदर रखी नगदी चुरा ली, वहीं अंकित सिंह परिहार के मकान के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर बदमाश अंदर घुसे और अंदर अलमारी में रखी सोने की ज्वेलरी चुरा ली, वहीं कॉलोनी के ही संकेत शर्मा…
जावरा। सुभाष प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका वेदवती भार्गव की सेवानिवृति पर संकुल व विद्यालय परिवार द्वारा शिक्षिका को सम्मानित कर उन्है विदाई दी गई। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने शिक्षिका भार्गव का शाल श्रीफल व अभिनंदन पत्र भेंटकर सम्मान किया। इस मौके पर बीईओ जीएल आर्य, संकुल प्राचार्य राजाराम शिंदे, जनशिक्षक केसर खान, बीएसी संजय पांचाल के साथ सुभाष मा वि स्टॉफ के राजेश अरोड़ा, विमला मेहता, रेखा शर्मा, गीता शर्मा, कल्पना भटनागर, ऐजाज खान, मुकेश कुमरावत आदि मौजुद रहे। संचालन सूरजमल परमार ने किया।
पानी की होद में डुबने से छ: वर्षीय बालक की मौत, पिपलौदा रोड़ पर पटेल कॉलोनी के समीप झौंपड़ी में रहता था बालक
– माता पिता रतलाम मजदुरी पर गए थे जावरा । शहर के पिपलौदा रोड़ स्थित पटेल कॉलोनी के समीप संस्कार रेसीडेंसी में बनी पानी की टंकी के समीप एक होद में डुबने से 6 वर्षीय बालक की मौत हो गई। प्रथम दृष्टया बालक होद में नहाने गया था, जिस पर डुबने से उसकी मौत हुई है, शनिवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। औद्योगिक क्षैत्र थाना से मिली जानकारी अनुसार पटेल कॉलोनी में झोंपड़ी बनाकर निवास करने वाले प्रदीप पिता प्रकाश खराड़ी (6) निवासी गराड़ थाना सरवन हॉल मुकाम पटेल कॉलोनी संस्कार रेसीडेंटसी में बनी पानी की…
खाने पीने और रुकने की व्यवस्था करेगा हुसैन टैकरी प्रशासन, होली चेहल्लुम को लेकर हुसैन टैकरी पर हुई बैठक
जावरा। विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हुसैन टैकरी शरीफ पर आगामी होली त्यौहार पर आयोजित होने वाले होली चैहल्लुम को लेकर शुक्रवार को हुसैन टैकरी शरीफ पर बैठक आयोजित की गई। जिसमें अनुविभागीय अधिकारी राधा मंहत और एसडीओपी शक्तिसिंह चौहान ने हुसैन टैकरी वक्फ प्रशासन समिति पदाधिकारियों और स्टॉफ के साथ मिलकर विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की। बैठक में बेरिकेट्स लगाने और मेला क्षैत्र में रुकने के साथ खाने पीने की व्यवस्था का जिम्मा हुसैन टैकरी वक्फ प्रबंध समिति को दिया गया है, वहीं सफाई का जिम्मा हुसैन टैकरी के साथ नगर पालिका के पास रहेगा, बिजली व्यवस्था विद्युत वितरण कंपनी…
जावरा। सरस्वती शिशु मंदिर जावरा के तीन पूर्व छात्रों का सेना में चयन होने पर विद्यालय परिवार में हर्ष व्याप्त है, स्कूल परिवार द्वारा उनका घर पर जाकर स्वागत सम्मान किया गया। इसमें छात्र लखन जटिया केरवासा, गोपाल धाकड़ चौरासी बड़ायला,सुरेंद्रसिंह सोलंकी बामनखेड़ी का चयन आर्मी में हुआ है। आज ग्राम केरवासा जाकर छात्र लखन जटीया का स्वागत सम्मान किया गया। विद्यालय के हेमंत जोशी, अभिराज सिंह सोलंकी, ललिता पंवार एवं श्रुति जोशी इस अवसर पर मौजूद थे।
– राहुल गांधी की न्याय यात्रा के रतलाम जिले में प्रवेश को लेकर जावरा में ली कार्यकर्ताओं की बैठक – जावरा विधानसभा से अधिक से अधिक की संख्या में सतरुंडा पहुंचने का किया आव्हान जावरा। कांग्रेस पार्टी बहुत पुरानी और जनाधार वाली पार्टी है, पार्टी का 131 साल पुराना इतिहास है, हमारे नेता राहुल गांधी एक डायनेमिक नेता है, ऊर्जावान नेता है यही कारण है कि केन्द्र में बैठी भाजपा की सरकार उनसे डरती है। हमारे नेता अन्याय के खिलाफ न्याय यात्रा लेकर रतलाम जिले में आगामी 6 मार्च को प्रवेश कर रहे है। जिसमें हमें अधिक से अधिक की…
सकलेचा अध्यक्ष, कांठेड़ सचिव मनोनीत, श्री महावीर जैन नेशनल स्कूल शिक्षण समिति के चुनाव सम्पन्न
– सर्वानुमति से मनोनीत किए गए नए पदाधिकारी जावरा। श्री महावीर जैन स्कूल संयुक्त शिक्षण समिति के संरक्षण में विगत लगभग 25 वर्षों संचालित नवनिर्मित व सुसंस्कारीत श्री महावीर जैन नेशनल स्कूल की संचालन समिति के पदाधिकारियों के चुनाव मंगलवार को सर्वानुमति से सम्पन्न हुए। जिसमें नवीन पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। विद्यालय प्राचार्य व व्यवस्थापक अश्विन गंगवाल ने बताया कि समिति के पूर्वाध्यक्ष सुजानमल कोचट्टा की अध्यक्षता में विद्यालय शिक्षण समिति की बैठक हुई जिसमें आगामी तीन वर्षों के लिए नवीन पदाधिकारियों के चुनाव सर्वानुमति से सम्पन्न हुए जिसमें शिक्षण समिति के परामर्शदाता पद पर समाजसेवी बाबुलाल खेमसरा, पुर्वाध्यक्ष…
भूतेड़ा पेट्रोप पम्प लूटने की योजना बनाते 4 कंजर चढ़े पुलिस के हत्थे, न्यायालय ने चारो कंजरों को भेजा जेल
– पुलिस ने मामले में 6 आरोपियों पर बनाया प्रकरण, 4 आरोपी पुलिस गिरफ्त में, 2 आरोपी मौके से फरार जावरा। दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे के भूतेड़ा इंटरचेंज के समीप स्थित पेट्रोल पम्प लूटने की योजना बनाते चार कंजरों को सरसी चौकी पुलिस ने धरदबोचा, पुलिस ने मौके से 4 कंजरों को गिरफ्तार किया, वहीं 2 कंजर मौके से फरार होने में सफल हो गए। पुलिस ने चारो आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्है जेल भेज दिया गया। सरसी चौकी प्रभारी विजय बामनिया ने बताया कि बुधवार की रात में सूचना मिली कि बिलाखेड़ा नाले के समीप…
– विधानसभा के साढ़े 66 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन व लोकापर्ण देश के पीएम ने वर्चुअली किया – विधायक डॉ पाण्डेय व अन्य अतिथियों ने किया शिलान्यास जावरा। प्रत्येक जनप्रतिनिधि का दायित्व होता है कि उसे जिस जनता ने विश्वास व्यक्त किया है, उसके विकास और कठिनाई के निराकरण के लिए निरंतर प्रयास करे। प्रदेश की सरकार तेजी से विकास कार्यो को प्राथमिकता दे रही है।आमजन के मन मे सरकार के प्रति विश्वास बना हुआ है। उक्त विचार विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय ने विकसित भारत विकसित मध्यप्रदेश कार्यक्रम के तहत जावरा में आयोजित लगभग साढ़े 66…
