Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
जावरा। नगर में विराजित हाजरा हजूर देव श्री मणिभद्र देव के मंदिर के जीर्णोद्धार की 15 वी वर्षगांठ 24 मार्च रविवार को हर्षोल्लास से मनाई जाएगी। श्री मणिभद्र भक्त मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम के तहत 24 मार्च को विजय मुहूर्त में मंदिरजी में श्री मणिभद्रजी का हवन विधिकारक मनीष मेहता रियावन वालो द्वारा संपन्न करवाया जाएगा। इस दौरान 56 भोग का थाल एवं सुखडी भी चढाई जाएगी। साथ ही संगीतमय प्रभु भक्ति की रमझट प्रसिद्ध गायक चिराग चौपडा द्वारा की जाएगी। इसके साथ ही मंदिरजी में आकर्षक सजावट की जाएगी। वहीं वर्र्षगांठ मौकेे पर श्री मणिभद्र देव की आकर्षक अंगरचना…
– सीबीएमओ ने पहला टीका लगवाकर किया शुभारंभ जावरा। बिसीजी वैक्सीनेशन प्रोग्राम का जावरा ब्लॉक में शुभारंभ हुआ। पहले दिन 63 टीके लगाए गए। वैक्सीनेशन का यहां अभियान 3 माह चलेगा। प्रति सप्ताह सोमवार ओर गुरूवार को टीके लगाए जाएगे। गुरूवार को प्रथम टीका सीबीएमओं डॉ. शंकरलाल खराडी ने लगवाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान अतिथि के रुप में वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद रजत सोनी सहित विभाग के सदस्य उपस्थित थे। https://youtu.be/ciDz1gm6UMk?si=ms4K8fzDFmc09gsS
महाशिवरात्रि विशेष : जागनाथ महादेव करेंगे नगर भ्रमण, हर हर महादेव भक्त मंडल निकलेगा शाही सवारी
– हर हर महादेव भक्त मंडल और बीएम ग्रुप महाशिवरात्रि के अवसर पर निकालेगा बाबा जागनाथ की शाही सवारी – जावरा के प्रसिद्ध बैण्ड, डीजे और ढोल ढमाकों के साथ निकलेंगे बाबा जागनाथ जावरा। महाशिवरात्रि का पर्व शुक्रवार को नगर में पुरी श्रृद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। ब्रह्म मुर्हूत से लेकर देर रात तक शिवालयों में भक्ति का सैलाब उमडेगा, पर्व को लेकर मंदिरों पर आकर्षक विद्युत सज्जा भी हो चुकी है। शिवरात्रि के अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी हर हर महादेव भक्त मंडल और बीएम ग्रुप द्वारा बाबा जागनाथ महादेव की शाही सवारी के साथ ही…
1 अरब 43 करोड़ से अधिक के बजट में … 2 लाख 54 हजार की बचत, जनता पर न कोई नया कर. ना ही कोई कर वृद्धि
– गुरुवार को सदन में राजस्व व बाजार समिति सभापति लोकेश विजवा ने रखा बजट – निर्दलीय पार्षद बोले करोड़ों का भारीभरकम बजट, फिर भी उनके वार्डो में नहीं हो रहे काम जावरा। नगर हित और नगर विकास को लेकर नगर पालिका परिषद जावरा का बजट सम्मेलन गुरुवार को पेश किया गया। करीब 1 अरब 43 करोड़ से अधिक की आय के साथ ही 2 लाख 54 हजार से अधिक की बचत का बजट नपाध्यक्ष अनम कड़पा की अध्यक्षता और सीएमओ दुर्गा बामनिया की उपस्थिति में राजस्व व बाजार समिति सभापति लोकेश विजवा ने सदन में पेश किया। आगामी सत्र…
– नपा सीएमओ और अधिकारियों के साथ नपाध्यक्ष को मिला सम्मान पत्र जावरा। केन्द्रीय आवास एवं शहरी मंत्रालय ने मंगलवार को स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के परिणामों की घोषणा की। साफ-सफार्ई के मामले में नगर पालिका परिषद जावरा राज्य स्तर पर 1 लाख की आबादी वाले शहरों में 86 वां स्थान मिला है। यह पहली बार है जब नगर परिषद की सफार्ई व्यवस्था राज्य स्तर पर अंडर 100 में शामिल हुई है। नपाध्यक्ष, सीएमओं व स्वच्छता प्रभारी के साथ कर्मचारियों का मुख्यमंत्री की उपस्थिति में भोपाल में सम्मानित किया गया। भारत सरकार आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा आयोजित…
जावरा। भारत सरकार की एडिप योजना के अन्तर्गत जिले के पात्र दिव्यांगजनों को जीवन सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग प्रदाय करने हेतु कलेक्टर कार्यालय सामाजिक न्याय के आदेशानुसार बुधवार को जनपद पंचायत जावरा में वयोश्री दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 85 दिव्यांगों ने भाग लिया। जिसमें करीब 35 लाभार्थियों का चयन किया गया। जिनमें शासन स्तर से विभिन्न उपकरण प्रदान किए जाएंगे। https://youtu.be/t3QC2R-tFHE?si=MFpT_RLY_Df66Ev5 जनपद पंचायत सीईओ बलवंत नलवाया ने बताया कि शासन के आदेशानुसार बुधवार को जनपद पंचायत परिसर में दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पुराने कार्ड एवं नवीन कार्ड का पंजीयन किया गया। जावरा…
– एएसपी राकेश खाका ने जनप्रतिनिधियों से की चर्चा जावरा। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव तथा पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार रविवार को नपा सभागृह में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ट्रैफिक नियम की अवहेलना , एकांकी मार्ग, किराया निर्धारण, अतिक्रमण, आवारा पशुओं के विचरण और ट्राफिक सिग्नल पॉइंट सहित विभिन्न मुद्दों पर एएसपी राकेश खाका ने जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर चर्चा की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाका गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया से सीधे संवाद कर सुझाव मांगे । 37 मिनट के जनसंवाद के दौरान जावरा की अतिक्रमण एवं ट्रैफिक समस्या, फोरलेन की सर्विस लेन का…
– शासन की और से वधुओं के खातों में डाली गई 49 हजार की राशि – विधायक डॉ पाण्डेय ने भी नवदम्पत्तियों को दिए उपहार जावरा। लोकतंत्र में जनता के हित के कार्यो को करने की जिम्मेदारी शासन व जनप्रतिनिधियों की होती है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने इस जिम्मेदारी को बेहतर निभाते हुए जन्म से लेकर अंतिम समय तक की योजना बनाई है। विवाह भी जीवन का एक अंग है। सामूहिक विवाह आयोजन में सामाजिक समरसता का उदाहरण देखने को मिलता है। https://youtu.be/aemmg40WRHk?si=8laNnFxrxMWbnDCU यह बात विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय ने जिले का पहला जावरा जनपद पंचायत द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री…
जावरा। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रियावन की लहसुन को जीआई टैग मिल गया है। इसके लिए विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय लंबे समय से प्रयासरत थे। उनके सफल प्रयासों से जीआई टैग प्राप्त हो गया है। उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक टीसी वास्कले ने बताया कि उद्यानिकी विभाग मध्यप्रदेश शासन तथा जिला प्रशासनके सहयोग, पद्मश्री डॉ. रजनीकांत के तकनीकी सहयोग से एफपीओ रियावन फार्म फ्रेश प्रोड्यूसर कंपनी द्वारा रियावन लहसुन के जीआई पंजीकरण का आवेदन जनवरी 2022 में जीआई टैग हेतु चेन्नई में किया गया था। लंबी कानूनी और तकनीकी प्रक्रिया के बाद 2 मार्च को जीआई टेग मिलने की जानकारी…
पांच सालों में भी नाला पूर्ण नहीं करने वाले ठेकेदार को ही दे दिया शुक्रवारियां की रोड़ चोड़ी करने काम
– शनिवार को ठेकेदार का विरोध करने वाले भाजपा पार्षदों व पदाधिकारियों ने किया चोडीकरण कार्य का शुभारंभ जावरा। मुख्यमंत्री अधोसंरचना के तहत चोथे चरण के अन्तर्गत वार्ड क्रमांक 12 स्थित शुक्रवारियां में सड़क चोडीकरण कार्य का शुभारंभ शनिवार को भाजपा पदाधिकारियों और नपा के जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने किया। उक्त सड़क को चोड़ीकरण करने का काम रतलामी गेट से खाचरोद नाके तक का नाला पांच साल में भी पूर्ण नहीं करने वाले ठेकेदार को दिया गया है, जिससे अब इस सड़क की गुणवत्ता क्या होगी यह फिलहाल कहना मुश्किल है। बहरहॉल शुक्रवारियों के रहवासियों को यह सौगात विधायक डॉ…
