जावरा। सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वतीपुरम पहाडय़िा रोड जावरा पर शनिवार को कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी विवेक बरैया के साथ विवेक भारती शिक्षण समिति अध्यक्ष अजीत चत्तर, सचिव तन्मय सोनी, कोषाध्यक्ष राधेश्याम पोरवाल, प्राचार्य रेनू बाला शर्मा उपस्थित रहे। दीक्षांत समारोह में पुन: मिलने के वादे के साथ कक्षा ग्यारहवीं के भैया बहनों ने कक्षा बारहवी के भैया बहनों को स्मृति चिन्ह भेंट कर अपनी शुभकामनाऐं दी। अनेक भैया बहनों ने स्कूल में व्यतीत अपने संस्मरण सुनाए। समारोह में मुख्य अतिथि विवेक बरैया, शिक्षक अशोक पोरवाल समिति अध्यक्ष अजीत चतर तथा सचिव तन्मय सोनी ने भैया बहनों को कैरियर संबंधी मार्गदर्शन भी प्रदान किया। कक्षा एकादशी की बहनों ने सुंदर विदाई गीत प्रस्तुत किया साथ ही छात्र-छात्राओं को अनेक खेल भी खिलाकर यादगार बिदाई दी गई।



