जावरा। भारतीय संस्कृति में महिलाओं के सम्मान को हमेशा से ही महत्व दिया जाता है। भारत में महिला को देवी के सामान पूजा जाता है। एक तरह से किसी भी समृद्ध घर के लिए महिला एक लक्ष्मी के रूप में होती है।
यह बात ब्लॉक समन्वयक युवराज सिंह पवार ने महिला दिवस के अवसर पर म.प्र. जनअभियान परिषद की नवाकुंर सस्था श्रीमती सरोज वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित महिला सम्मान कार्यक्रम के दौरान कहीं। संस्था द्वारा महिला दिवस के अवसर पर शहर की वरिष्ठ व विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देने वाली महिलाओं का सम्मान किया। संस्था पदाधिकारियों द्वारा शहर की बबली गम्भीर, उषा श्रोत्रिय, विद्या तिवारी, अनिता नायमा, ममता पंड्या, सोनिया चौहान, डॉ. अन्तिमा जैन, पंकज कुँवर राणावत का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इस दौरान संस्था के अर्पित शिकारी, मधूसूदन पाटीदार, रमेश धाकड़, युवराज सिंह राणावत आदि मौजुद रहे।


