– संबल योजना के 42 मृतक पंजीकृत श्रृमिकों के परिजनों को बांटी 90 लाख रूपए की सहायता राशि
– रविवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेशभर के 30 हजार से अधिक पंजीकृत मृतकों के परिवारों को बांटी 678 करोड़ की राशि
– नगर पालिका सभागृह में हितग्राहियों ने देखा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण
जावरा। मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना अंतर्गत रविवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा प्रदेश के कुल 30 हजार 591 पंजीकृत मृतक श्रमिको के परिवारो को 678 करोड की अनुग्रह सहायता राशि ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदान की गई, इसी कड़ी में जावरा नगर पालिका क्षैत्र में संबल योजना के तहत पंजीकृत 42 मृतक पंजीकृत श्रमिकों के परिजनों को करीब 90 लाख रुपए की अनुग्रह सहायता राशि प्रदान की गई।
संबल योजना के तहत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नगर पालिका के नपा सभागृह में दिखाया गया। उक्त आयोजन में अतिथि के रुप में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, महामंत्री सोनू यादव, पार्षद सोनू सोलंकी, अनिल मोदी, रजत सोनी, शिवेन्द्र माथुर, कन्हैयालाल हाडा, चन्द्रप्रकाश सोलंकी, राजेश धाकड ने नपप अधिकारियों की उपस्थिति में नगर पालिका के संबल योजना के 42 पंजीकृत श्रमिकों के परिजनों को 90 लाख रुपए की राशि प्रदान की और परिवारों के उज्जवल भविष्य की कामना की। अंत में आभार नपा के एई शुभम सोनी ने माना।

