Author: Editor

– रात 12 बजे से शुरु हुआ शीतलामाता पूजन – नृसिंहपुरा स्थित बड़ी शीतला माता मंदिर के साथ ही नगर में कई स्थानों पर हुई पूजा जावरा। नगर में शीतला सप्तमी का पर्व सोमवार को हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। रविवार को रात करीब 12 बजे नृसिंह पुरा स्थित शीतला माता मंदिर पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री भारतसिंह की पूत्री प्रीयंकाकुंवर ने माता की पहली पूजा की, उसके बाद अन्य महिलाओं ने माता का पूजन प्रारंभ किया। https://youtube.com/shorts/Qf6j8pgFCWo?si=pu10vsTbU5UmZEZx 12 बजे से पहले ही मंदिरों पर महिलाओं की लाईन लगना प्रारंभ हुई जो सोमवार को सुबह तक लगातार जारी रही। नगर…

Read More

– शहर के एक अभिभाषक सहित दो अन्य फरियादियों के मामले भी है दर्ज जावरा। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के चलते पुलिस ने स्थायी वारंटियों पर शिकंजा पुरी तरह से कस रखा है, इसी कड़ी में जावरा शहर पुलिस ने चेक बांउस के तीन मामले में बीते करीब 2 सालों से फरार चल रहे एक वकील को गिरफ्तार करते हुए तीन स्थायी वारंट तामिल करवाए है, पुलिस ने वकील को सोमवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। शहर पुलिस थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन ने बताया कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के…

Read More

जावरा। नवयुवक मंडल अरोडा खत्री समाज द्वारा सोमवारिया स्थित श्री द्वारकाधीश मंदिर पर फाग महोत्सव मनाया। इस दौरान समाजनों ने शाम 7 से रात्रि 12 बजे तक भंजन संध्या का आयोजन किया। जिसमें बच्चे, महिलाएं एवं पुरूषो के साथ ही वरिष्ठजन भी सम्मिलित हुए। महोत्सव के प्रारंभ में श्री द्वारकाधीश भगवान की संगीतमय आरती संपन्न हुई, जिसके लाभार्थी श्याम अरोडा गोरायता परिवार रहे। वहीं भजन संध्या में रितेश परमार, वंदना राव (नीमच) द्वारा भगवान गणेश, बालाजी, श्री श्याम बाबा एवं भोलेनाथ के सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के मध्य युवा मंडल द्वारा चाय व बिस्किट का स्वल्पाहार कराया गया।…

Read More

– गुरूदेव श्रीमद् विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी उन्हे कुराने शरीफ कहकर बुलाते थे जावरा। पुण्यसम्राट प.पु. युगप्रभावकाचार्य श्रीमद् विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी मसा मधुकर के पट्टधर गच्छाधिपति विजय नित्यसेन सूरी जी मसा के परम भक्त स्पष्टवादी छवि रखने वाले शांतिलाल धारीवाल (रोजाना वाला) का 87 वर्र्ष की आयु में रविवार को निधन हो गया। परिवारजनों ने इस दु:खद घड़ी में सेवा भावना को चरितार्थ करते हुए बडनगर के डॉ. ददरवाल के माध्यम से शांतिलाल धारीवाल का नेत्रदान करवाया। धारीवाल की अंतिम यात्रा जवाहर पथ स्थित निवास स्थान से निकली। जो प्रमुख मार्गो से होती श्री आनंदी हनुमान श्मशान घाट पहुंची, जहां पुत्र…

Read More

– जावरा शाखा ने किया वार्षिक लक्ष्य पुरा जावरा। भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा जावरा ने मध्य क्षेत्र के इंदौर मंडल की टॉप शाखाओ में अपना स्थान बनाते हुए अपने वार्षिक लक्ष्य की प्राप्ति की, शाखा के लक्ष्य प्राप्ति करने से क्षेत्र के सभी अभिकर्ताओं में खुशी की लहर हैं। इस अवसर पर जावरा शाखा के शाखा प्रबंधक मुकेश शर्मा, सेटेलाइट शाखा प्रबंधक मनोज खण्डेलवाल, सहायक शाखा प्रबंधक कैलाशचंद मीना, हेमंत कुमावत, विकास अधिकारी राजकुमार मीना, आनंद त्रिपाठी, घनश्याम रामनानी, संजय कनोजिया, हँसराज मीना, अविनाश माली, वैभव जैन, कमलेश बारिया, दिनेश धाकड़ सहित शाखा के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित…

Read More

जावरा। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के साथ पुलिस व प्रशासन ने सख्त रवैया अपना लिया है, इस दौरान लम्बे समय से फरार चल रहे वांरटियों को भी पुलिस लगातार पकड़ रही है, इसी कड़ी में बीते करीब 7 सालों से हत्या के प्रयास के फरार स्थायी वारंटी को शहर पुलिस ने पकड़ा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश आर्माे के निर्देशन मे शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन की टीम द्वारा गंभीर अपराध हत्या का प्रयास धारा 307 भादवि में 7 साल से फरार स्थाई वारंटी राजु उर्फ राधेश्याम पिता वेलजी राणा (40)…

Read More

– नयामालीपुरा, बड़ामालीपुरा और छोटामालीपुरा की महिलाओं ने रविवार को किया पूजन जावरा। होली दहन के दुसरे दिन से प्रतिदिन सुबह महिलाओं द्वारा होली के साथ ही शितला माता को जल अर्पित किया जाता है, छ: दिनों तक लगातार जल अर्पित करने के बाद सातवे दिन यानी शितला सप्तमी के दिन सुबह माता को ठंडा अर्पित कर शितला सप्तमी का पूजन किया जाता है, वैसे तो शितला सप्तमी का पुजन 1 अप्रेल सोमवार को होना है, लेकिन शहर के मालीपुरा क्षैत्र में महिलाओं ने होली दहन के सात दिन पुरे होने के चलते रविवार को रात 12 बजे से ही…

Read More

– शुक्रवार को 497 तो शनिवार को 535 किसानों की अफीम तुली – रविवार को प्रथम खण्ड के शेष किसानों की तोली जाएगी अफीम – 1 अप्रेल से शुरु हुआ द्वितीय खण्ड का तोल जावरा। क्षैत्र के अफीम उत्पादन करने वाले किसानों की अफीम का तोल जावरा स्थित नारकोटिक्स कार्यालय पर शुक्रवार से प्रारंभ हुआ। जिसमें जावरा उपखण्ड के प्रथम खण्ड के किसानों का तोल कार्य जारी है, रविवार को प्रथम खण्ड के तोल का अंतिम दिन है, 1 अप्रेल से द्वितीय खण्ड के किसानों की अफीम का तोल कार्य प्रारंभ हुआ। पहले दिन प्रथम खण्ड के 497 किसानों की…

Read More

जावरा। दादा गुरुदेव श्रीमद्विजय राजेन्द्र सूरीश्वर म.सा. की पाट परम्परा में नवम आचार्य प.पु. गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद विजय ऋषभचंद्र सूरीश्वरजी मसा के पट्टधर, प.पु. ज्योतिषाचार्य मालव रत्न मुनीराज श्री जयप्रभ विजयजी म.सा. के शिष्य प.पु. मालव केशरी, संयम स्थविर गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद्विजय हितेशचंद्र सूरीश्वरजी मसा का आचार्य पद आरोहण के पश्चात प्रथम बार क्रियोद्धार पुण्य भूमि जावरा नगर में हिन्दू नव वर्ष चैत्र सुदी एकम 9 अप्रैल 2024 मंगलवार को पधार रहे है। 29 मार्च बांसवाड़ा नगर में जावरा त्रिस्तुतिक श्रीसंघ अध्यक्ष अशोक लुक्कड़ के नेतृत्व में श्रीसंघ का प्रतिनिधि मंडल आचार्य श्री के सेवा में उपस्थित हुआ…

Read More

– शहर में करीब पांच अलग अलग स्थानों पर निकली गैर जावरा। रंगपंचमी का खुमार शनिवार को शहरवासियों पर जमकर चढ़ा, शहर में पांच अलग अलग स्थानों से निकली गैर में अपनत्व का रंग घुला, स्टेशन चौराहे लेकर घंटाघर चौराहे तक युवाओं से लेकर बुर्जूगों पर रंगो की मस्ती छाई। दोपहर बाद शहर के घंटाघर चौराहे का माहोल देखने लायक था, चौराहे तीन अलग क्षेत्रों से गैर चौराहे पर पहुंची, यहां तीन डीजे पर बजते होली के गीतों पर युवा झुमकर नाचे और पानी के टेंकर तथा फायटर से युवाओं पर रंग बरसाया, सुखे गुलाल और पक्के रंगों से युवाओं…

Read More