• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

MP Breaking: मध्यप्रदेश में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें, होटल-रेस्टोरेंट और मॉल

August 13, 2026

जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में जावरा के महावीर जैन नेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन

August 13, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में प्री-इंडिपेंडेंस डे समारोह, नन्हे विद्यार्थियों ने देशभक्ति प्रस्तुतियों से मोहा मन

August 13, 2026
Facebook Twitter Instagram
Friday, August 14
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»रंगपंचमी पर निकली गैर में घुला अपनत्व का रंग, घंटाघर चौराहे पर डीजे की धुन पर पानी के बोछारों के बीच युवाओं ने की मस्ती
जावरा

रंगपंचमी पर निकली गैर में घुला अपनत्व का रंग, घंटाघर चौराहे पर डीजे की धुन पर पानी के बोछारों के बीच युवाओं ने की मस्ती

EditorBy EditorMarch 30, 2024No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– शहर में करीब पांच अलग अलग स्थानों पर निकली गैर
जावरा। रंगपंचमी का खुमार शनिवार को शहरवासियों पर जमकर चढ़ा, शहर में पांच अलग अलग स्थानों से निकली गैर में अपनत्व का रंग घुला, स्टेशन चौराहे लेकर घंटाघर चौराहे तक युवाओं से लेकर बुर्जूगों पर रंगो की मस्ती छाई। दोपहर बाद शहर के घंटाघर चौराहे का माहोल देखने लायक था, चौराहे तीन अलग क्षेत्रों से गैर चौराहे पर पहुंची, यहां तीन डीजे पर बजते होली के गीतों पर युवा झुमकर नाचे और पानी के टेंकर तथा फायटर से युवाओं पर रंग बरसाया, सुखे गुलाल और पक्के रंगों से युवाओं के मुहं लाल, पीले, काले नजर आए, युवाओं ने मस्ती में एक दुसरे के कपड़े तक फाड डाले और उन्है घंटाघर चौराहे के ऊपर गुजर रहे तारों पर लटका दिया। जिसे बाद में नगर पालिका और बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने उतारा।

पांच अलग अलग स्थानों से निकली गैर –
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नागरीक उत्सव समिति एवं विनायक ग्रुप द्वारा रंग पंचमी के पावन अवसर पर शनिवार को रंगारंग गेर का आयोजन किया गया। गैर में आयोजक पवन सोनी, राहुल पाटीदार, विवेक पोरवाल आदि मौजुद रहे। इस गैर में डीजे तथा बैण्ड के साथ आदिवासी ढोल आकर्षण का केन्द्र रहा। गीता भवन से निकली यह गैर शुक्रवारीया, फुटी बावडी, पिपली बाजार, हंगामा 88, जवाहर पथ, चुडी बाजार, बजाज खाना, घंटाघर चौराहे पर पहुंची। जहां डीजे पर युवाओं ने जमकर आनंद लिया।

खाटु श्याम मंदिर से निकलेगी भरावा मित्र मंडल की गैर –
इधर पहाडिय़ा रोड स्थित खाटु श्याम मंदिर से जिला पंचायत सदस्य राजेश भरावा मित्र मंडल और सेवा भावी मित्र मंडल द्वारा गैर का आयोजन किया जा रहा है, गैर पहाडिय़ा रोड़ स्थित श्री खाटु श्याम मंदिर से गैर प्रारंभ होकर अरिहंत कॉलोनी, पहाडिय़ा रोड़, सुतारीपुरा, आजाद चौक से सोमवारिया होकर पीपलीबाजार से घंटाघर पर पहुंची। जहां डीजे पर मित्र मंडल के सदस्यों और युवाओं ने जमकर डांस कर मस्ती में झुमे।

भैरव मित्र मंडल की गैर भी पहुंची घंटाघर –
भैरव मित्र मंडल जावरा द्वारा निकाली जाने वाली गैर शनिवार को सुबह 10 बजे कुम्हारीपुरा से प्रारंभ होकर सोमवारियां, गोवर्धननाथ मंदिर, फुटी बावड़ी, पीपली बाजार, जवाहरपथ, चुडी बाजार, बजाजखाना होकर घंटाघर चौराहे पर पहुंची। भैरव मित्र मंडल के बाबूलाल धाकड़ ने बताया कि गैर में डीजे के साथ रंग बरसाते पानी के टेेंकरों के साथ युवाओं ने एक दुसरे को रंग गुलाल लगाकर पर्व मनाया।
बालाजी मित्र मंडल और यादव समाज ने स्टेशन रोड़ पर मनाया पर्व –
बालाजी मित्र मंडल द्वारा भी रंग पंचमी के अवसर पर स्टेशन चौराहे पर आनंद और उत्साह का आयोजन रखा। यहां डीजे पर होली के गीतों पर युवाओं ने जमकर डांस कर होली खेली। वहीं सिद्धी विनायक गणेश उत्सव समिति यादव समाज जावरा द्वारा निकाली गैर कैला माता मंदिर से प्रारंभ होकर स्टेशन रोड़, इंदिरा कॉलोनी, टेलीफोन एक्सचेंज रोड़ से होती हुई पुन: कैला माता मंदिर पर समाप्त हुई, बालाजी मित्र मंडल और यादव समाज के इस आयोजन में स्टेशन चौराहे से लेकर स्टेशन रोड़ तक पंचमी का माहोल बना रहा।

चौराहों पर तैनात रहे पुलिस अधिकारी –
आचार संहिता के बीच रंगपंचमी के पर्व पर किसी प्रकार की कोई अप्रीय घटना ना हो इसके लिए कानून व्यवस्था बनाए रखने में स्थानीय प्रशासन व पुलिस अधिकारी चौराहे पर जुटे रहे। एसडीएम राधा महंत और तहसीलदार संदीप इवने ने शहर के अलग अलग ईलाकों में गश्त की तो सीएसपी दुर्गेश आर्मो तथा शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन शहर के घंटाघर चौराहा तथा आजाद चौक चौराहे पर दल बल सहित तैनात रहे।
कमानी गेट पर प्रियदर्शनी क्लब ने मनाई रंगपंचमी –
प्रिय दर्शीनी क्लब कमानी गेट द्वारा प्रतिवर्शानुसार इस वर्ष भी़ रंगपंचमी के पावन पर्व पर डीजे की धुन पानी की बौछार एवम रंग बिरंगी गुलाल के साथ क्लब के सदस्यों ने रंगोत्सव के त्योहार का आनंद लिया। इस अवसर पर क्लब के संयोजक वरुण श्रोत्रीय ऐडवोकेट के साथ पूर्वाध्यक्ष अशोक पोरवाल, राजेश राठौर, हुकुमचंद आर्य, गोपाल राठोर, सुरेश राठोर, वर्तमान अध्यक्ष समय श्रोत्रीय, रजत गर्ग, गोलू पोरवाल, मोनू राठोर, यश पोरवाल, विकास पोरवाल सहित सदस्यों ने रंग, गुलाल के साथ डीजे की धुन पर थिरकते हुए पर्व मनाया।

Post Views: 713
vedio
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा पब्लिक स्कूल में प्री-इंडिपेंडेंस डे समारोह, नन्हे विद्यार्थियों ने देशभक्ति प्रस्तुतियों से मोहा मन

August 13, 2026

जावरा में खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो पनीर जब्त

August 13, 2026

जावरा में गायों की हड्डियों को लेकर दिनभर प्रदर्शन, CMO की टेबल से घंटाघर तक पहुंचा मामला; जांच शुरु, प्रकरण दर्ज

August 12, 2026
Don't Miss
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Breaking: मध्यप्रदेश में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें, होटल-रेस्टोरेंट और मॉल

By EditorAugust 13, 2026

– विधानसभा से मंजूरी के बाद राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…

जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में जावरा के महावीर जैन नेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन

August 13, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में प्री-इंडिपेंडेंस डे समारोह, नन्हे विद्यार्थियों ने देशभक्ति प्रस्तुतियों से मोहा मन

August 13, 2026

जावरा में खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो पनीर जब्त

August 13, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

MP Breaking: मध्यप्रदेश में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें, होटल-रेस्टोरेंट और मॉल

August 13, 2026

जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में जावरा के महावीर जैन नेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन

August 13, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में प्री-इंडिपेंडेंस डे समारोह, नन्हे विद्यार्थियों ने देशभक्ति प्रस्तुतियों से मोहा मन

August 13, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.