Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
जावरा। अखिल भारतीय तेली महासभा के मध्यप्रदेश की जावरा तहसील के मीडिया प्रभारी पद पर लुहारी निवासी बद्रीलाल पिता बाबुलाल चौहान (पत्रकार) को मनोनीत किया गया है। चौहान का यह मनोनयन सामाजिक सेवाओं, कर्मठता, जागरूकता एवं संगठन के प्रति कर्तव्यनिष्ठा को दृष्टिगत रखते हुए यशोदा बेन मोदी राष्ट्रीय महिला संरक्षक, तेली रविकरण साहु राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक, तेली बाबुलाल राठौर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, कांतिलाल राठौड़ राष्ट्रीय महासचिव, रामलक्ष्मण साहु राष्ट्रीय सचिव, ओमेश राठौर मध्यप्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष की सहमति से किया गया है। चौहान के मनोनयन पर राठौर समाज जावरा के अध्यक्ष जगदीश सोलंकी, विकास राठौर (सर), पवन राठौर, पवन परमार, विजय…
पांव में पहने चांदी के कड़े चुराने की नियत से कुल्फी दिलाने के बहाने झंडु ने बच्ची को बस से उठाया, पब्लिक से पकड़ा पुलिस के हवाले
– महिला ने विरोध किया फिर भी जबरदस्ती उठाकर ले गया था आरोपी, पुलिस ने आरोपी को भेजा जैल जावरा। बस स्टेण्ड पर गुरुवार को सुबह सुबह बस में बैठी एक महिला के पास से एक छोटी बच्ची को एक झंडु ने बच्ची के पांव में पहने चांदी के कड़े निकालने की नियत से उठाने का प्रयास किया। लेकिन महिला का सतर्कता और बस स्टेण्ड पर मौजुद बस ड्राईवरों व क्लिनरों ने उसे पकडक़र पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया। https://youtu.be/45RKnqtn9ic?si=Suay73hpeQmHt192 ढोढर से आई महिला ने बताया कि वह…
पारिवारिक विवाद के चलते पिता ने अपने दोनो बच्चों को जहर देकर पानी में फैंका और खुद भी पी लिया जहर, बच्चों की मौत
– दोनो बच्चों की मौत, पिता को गंभीर अवस्था में रतलाम किया रैफर – बच्चों की मोत जहर से हुई या पानी में डुबने से इसका खुलासा पीएम रिपोर्ट के बाद होगा जावरा। समीपस्थ ग्राम लालाखेड़ा में अपने ससुराल में रहने आए एक दामाद ने पहले अपने दोनो बच्चों को जहर देकर पानी में डाल दिया फिर खुद ने जहर पीकर अपनी जान देने का प्रयास किया। बच्चों को जहर देने तथा खुद भी जहर पीने की सूचना अपने बड़े भाई को फोन पर दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चों को पानी के गढ्ढे से बाहर…
भाभी कोडवर्ड का उपयोग कर करते थे एमडी की तस्करी, ड्रग्स के तस्कर चढ़े शहर पुलिस के हत्थे, साढ़े 12 लाख की एमडी सहित 9 आरोपी गिरफ्तार
– शहर पुलिस ने दो मामलों में तस्कर पति-पत्नी सहित 9 लोगों को किया गिरफ्तार, 12 लाख से अधिक की एमडी (ड्रग्स) की बरामद – रतलाम कंट्रोल रुम में एसपी ने किया दोनो मामलों का खुलासा जावरा। जिले मे अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जावरा शहर पुलिस को दो अलग अलग मामलों में सफलता मिली हैं। शहर पुलिस ने जावरा क्षैत्र के दो अलग अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स की तस्करी करते हुए एक पति पत्नी सहित करीब 9 लोगों को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से करीब साढ़े 12…
– भारतविकास परिषद की जावरा शाखा को मिले 3 अवार्ड जावरा। भारत विकास परिषद की प्रांतीय बैठक नीमच के मंगलम रिसोर्ट में संपन्न हुई। बैठक में प्रांत से 19 शाखाओं से पदाधिकारी एवं रीजन के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक के अंतर्गत 19 शाखाओं के सचिवों द्वारा अपने पूरे वर्षभर के सभी प्रकल्पों पर किए गए कार्यो का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। जिसमे जावरा शाखा सचिव निलेश मेहता ने भी अपने पूरे वर्ष के सभी किए गए कार्यो का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप चौपडा द्वारा जावरा शाखा को सेवा कार्यो के तीन अवार्ड से स मानित किया गया। जिसमे सार्वधिक…
जावरा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एंव सांसद व्हीडी शर्मा, भाजयुमो की प्रदेश प्रभारी एंव भाजपा प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार की सहमति से युवा मोर्चा के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार ने आगामी लोकसभा चुनाव के निमित्त लोकसभा प्रभारी एवं सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। जिसमें जावरा-मंदसौर संसदीय क्षैत्र हेतु युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल ओस्तवाल को प्रभारी मनोनित है। राहुल ओस्तवाल ने बताया कि उनके साथ आयुष कोठारी को भी प्रभारी बनाया गया है साथ ही सह प्रभारी अनुकूल सोनी, संदीप राठौड़, भानुप्रतापसिंह तथा अंकित गर्ग (गोलु) को मनोनीत किया है।
पट्टा देने के नाम पर भैसाना सरपंच ने सीईओ के नाम से मांगे रुपए, बातचीत का ऑडियो वायरल, सचिव का भी विडियो वायरल
– सीईओ बोले पंचायत को पट्टे देने का अधिकार नहीं, सरपंच व सचिव को नोटिस जारी किया है – रुपए मांगने वाली सरपंच के खिलाफ धारा 40 की कार्रवाई करने जिला पंचायत सीईओ को लिखा – तहसीलदार पहुंचें भैसाना, रुकवाया काम जावरा। ग्राम पंचायत भैसान में सरपंच और सचिव द्वारा रुपए लेकर सरकारी जमीन के पट्टे दिए जाने का मामला तुल पकड़ता जा रहा है, इस मामले में सरपंच और एक हितग्राही के बीच रुपए लेन देन की बात का ऑडियो सामने आया है, जिसमें सरपंच पुजा पासी हितग्राही से रुपए की मांग करती सुनाई दे रही है, वहीं हितग्राही…
– शिक्षकों ने विद्यार्थियों को तिलक लगाकर किया अभिनंदन जावरा। सीएम राइज महात्मा गांधी शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक् विद्यालय में नवीन सत्र का प्रवेशोत्सव हुआ। इस दौरान विद्यालय में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का शिक्षकों द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन तिलक लगाकर किया। इस दौैरान बच्चों को नि:शुल्क पुस्तक वितरण की गई। प्राचार्य राजेंद्र बोस ने सीएम राइज विशिष्ट विद्यालय की अवधारणा, उद्देश्य एवं लक्ष्य पर प्रकाश डाला। उप प्राचार्य संजय श्रीवास्तव ने विद्यालय में संचालित शैक्षणिक एवं सह शैक्षणिक व्यक्तित्व विकास गतिविधियों की संपूर्र्ण जानकारी प्रदान की। साथ ही नवप्रवेशित विद्यार्थियों द्वारा भी मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप…
जावरा। रहमत और जाहन्नुम से आजादी के मुकसद माह रमजान का आखरी आसरा (अंतिम दस दिन) सोमवार से प्रारंभ हो गए। इस आखरी दस दिन की इबादत में से एक इबादत ऐतकाफ भी है, जिसे पुरूष मस्जिदों में और औरतें अपने घरों में एकांत स्थान में बैठकर इबादत करते हैं। आसिफ अनवर (घड़ी वाले चाचा) नेे बताया कि रमजान माह के आखरी दस दिनों में किए जाने वाले एतकाफ को रमजान की 21 वे रोजे की पूर्व की रात्रि से अर्थात आखिरी असरे में ईद का चांद दिखने तक मस्जिद में रहने को ऐतकाफ कहते है। ऐतकाफ करने वाला इंसान…
– करीब 2 हजार से अधिक रोज़ेदारों ने किया रोज़ा इफ्तार जावरा। दरगाह ख्वाजा आबू सईद शहीद (रे.अ.) के आस्ताने पर 21 रमजान मोला अली की विलादत के मौके पर रोजा इफ्तार का दस्तरखान भरा गया। जिसमें पूरे शहर से करीब 2 हजार से अधिक लोगो ने रोज इफ्तार किया। जिसमे महिला पुरुषों में हिस्सा लिया। रमज़ान माह के 21 वें रमजान को विलादत यानी जन्मदिन की खुशी मनाई जाती है। कलाम पाक की तिलावत ओर दुरूद ओर फातेहा दी जाती है। ये आयोजन जुमेरात कमेटी करीब चालीस वर्षो से लगातार करती आ रही है। कमेटी के सदर शेरू भाई,…
