– जावरा शाखा ने किया वार्षिक लक्ष्य पुरा
जावरा। भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा जावरा ने मध्य क्षेत्र के इंदौर मंडल की टॉप शाखाओ में अपना स्थान बनाते हुए अपने वार्षिक लक्ष्य की प्राप्ति की, शाखा के लक्ष्य प्राप्ति करने से क्षेत्र के सभी अभिकर्ताओं में खुशी की लहर हैं। इस अवसर पर जावरा शाखा के शाखा प्रबंधक मुकेश शर्मा, सेटेलाइट शाखा प्रबंधक मनोज खण्डेलवाल, सहायक शाखा प्रबंधक कैलाशचंद मीना, हेमंत कुमावत, विकास अधिकारी राजकुमार मीना, आनंद त्रिपाठी, घनश्याम रामनानी, संजय कनोजिया, हँसराज मीना, अविनाश माली, वैभव जैन, कमलेश बारिया, दिनेश धाकड़ सहित शाखा के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।




