जावरा। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के साथ पुलिस व प्रशासन ने सख्त रवैया अपना लिया है, इस दौरान लम्बे समय से फरार चल रहे वांरटियों को भी पुलिस लगातार पकड़ रही है, इसी कड़ी में बीते करीब 7 सालों से हत्या के प्रयास के फरार स्थायी वारंटी को शहर पुलिस ने पकड़ा है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश आर्माे के निर्देशन मे शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन की टीम द्वारा गंभीर अपराध हत्या का प्रयास धारा 307 भादवि में 7 साल से फरार स्थाई वारंटी राजु उर्फ राधेश्याम पिता वेलजी राणा (40) निवासी ग्राम सबलगढ थाना पिपलोदा को मुखबीर की सूचना पर रविवार को गिरफ्तार किया। आरोपी को विशेष न्यायालय रतलाम पेश किया गया। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक जाकिर खान, प्रधान आरक्षक गोपाल परिहार, आर. यशवंत जाट, विवेक शर्मा, सुरेन्द्रपालसिंह,ललीतसिंह जगावत, रामप्रसाद मीणा आदि का विशेष सहयोग रहा।




