Author: Editor

– जावरा के सरकारी अस्पताल में उपचाररत जावरा। लेबड़ नयागांव फोरलेन पर अरनीयापीथा मंडी के समीप झालवा फंटे पर गुरुवार को दोपहर में एक युवक मोटर साईकल से अपने आप गिर गया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे जावरा के सरकारी अस्पताल लेकर आए जहां उसका उपचार जारी हैं। मिली जानकारी अनुसार बड़ी सरवन निवासी संतोष अपनी मोटर साईकल से फोरलेन पर जा रहा था, इसी बीच अरनीयापीथा मंडी के समीप स्थित झावला फंटे पर उसकी बाईक असंतुलित हो गई और वह बाईक सहित सडक़ की साईड से नीचे की और उतर गया। जिससे…

Read More

– आस्था और विश्वास लेकर पहुंचते हैं भक्त.. – 1 अप्रैल से 7 अप्रैल होगा महोत्सव जावरा। वैसे तो हर गांव हर शहर में बालाजी के प्राचीन मंदिर अनेक बने हुए हैं सभी मंदिरों को आस्था और विश्वास का एक केंद्र माना जाता है लेकिन आज हम बताएंगे एक ऐसे बालाजी का रहस्य मय मंदिर जिसे देखकर आपको लगेगा कि कहां स्थित है एक ऐसा प्राचीन एवं अलौकिक दरबार जहां होते हैं भक्तों के कई कार्य सिद्ध लगता है एक अलौकिक मेला …. मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में एक ऐसा गांव जहां पर विराजमान है चतुर्थ मुख वाले बालाजी…

Read More

जावरा। जिला बास्केटबॉल संघ जावरा द्वारा ग्रीष्मकालीन बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर दिनांक 1 अप्रेल 24 से 30 जून 2024 तक बॉस्केटबॉल स्टेडियम जावरा में प्रारंभ होने जा रहा हैं। संघ सचिव विजय पामेचा ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी तीन फ्लड लाइट युक्त कोर्ट पर प्रतिदिन सांय 6 बजे से 8 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्णत: नि:शुल्क रहेगा। प्रशिक्षण में बालक एवं बालिकाओं की न्यूनतम आयु सीमा 6 वर्ष रखी गई हैं। प्रशिक्षण में बास्केटबॉल के मौलिक फंडामेटल जैसे ड्रिबलिंग, पासिंग, शूटिंग, रिबाउंडिंग आदि के साथ-साथ व्यक्तिगत सामूहिक एवं दलगत आक्रमक एवं रक्षात्मक रणनीतियों का वैज्ञानिक तरीके से…

Read More

– जेएसजी मैत्री ने अम्बिका रिसोर्ट पर किया होली मिलन समारोह जावरा। जीवन एक रंगमंच है इस पर हर रंग का आनंद लेते हुए जीवन जीना एक कला है रंगों के इस त्यौहार धुलेटी पर्व एक ऐसा पर्व है जो आपसी सोहाद्रपूर्ण माहोल के साथ अपनत्व का एहसास कराता है, लाल, हरा, नीला, पीला, जामुनी जैसे रंगबिरंगे रंग अपना एक महत्व रखते हैं यह रंगों का त्यौहार हम सबके जीवन में खुशियां उल्लास लाता है निश्चित रूप से जैन सोशल ग्रुप जावरा मैत्री परिवार द्वारा रंगों के इस त्यौहार को सभी को रंग लगाकर शुरुआत कर पारिवारिक सभा का आयोजन…

Read More

सिंधी समाज की महिलाओं ने श्री झुलेलाल मंदिर पर मनाया फाग उत्स जावरा। सिंधी समाज की महिलाओं एवं श्री झूलेलाल महिला मंडल सेवा समिति द्वारा सब्जी मंडी स्थित श्री झूलेलाल मंदिर पर फागोत्सव मनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने रंग गुलाल और फूलों से होली खेलकर एक-दूजे को बधाईयां दी। महिला मंडल ने बताया कि फागोत्सव में नन्हे-मुन्हे बच्चे राधा-श्रीकृष्ण बनकर आए। महिलाओं ने भजन-कीर्तन किए। साथ ही महिलाओं व बच्चों ने मिलकर हाउजी गेम्स व अन्य खेल आयोजित किए गए। जिसमें प्रतियोगिता के विजेताओं को पदाधिकारियों द्वारा पुरूस्कार भेंट कर सम्मानित किया गया।

Read More

जावरा। भगतसिंह शासकीय स्रातकोत्तर महाविद्यालय लोकसभा सभा आम निर्वाचन 2024 के अंतर्गत मतदान को प्रतिशत को बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जागरूकता संदेश देते हुए शत् प्रतिशत मतदान के लिए सभी गत्तिविधियां महाविद्यालय में समय-समय पर संस्था प्राचार्य डॉ. एजी. पठान के मार्गदर्शन में मतदान होने तक लगातार राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के माध्यम से आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय सेवा योजना की पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ.विद्या तिवारी की पहल पर मतदाता जागरूकता एम्बेसडर निकिता मालवीय और संदीप मालवीय के नेतृत्व में विद्यार्थियों को मतदान करने तथा अन्य लोगों को…

Read More

जावरा। जैन सोश्यल ग्रुप जावरा गोल्डन द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन जावरा स्थित श्री अकेला हनुमान मंदिर पर रखा गया। इस रंग भरे कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बालक बालिकाओ द्वारा नटखट प्रस्तुतियां दी गयी। साथ ही ग्रुप के सदस्यों द्वारा कपल डांस, शेर शायरियां, लघु नाटक के साथ विभिन्न तरह के आकर्षण गेम तथा होली थीम पर आधारित नाट्य-नृत्य प्रस्तुत किए गए। ग्रुप सदस्यों द्वारा डीजे की धुन पर फूल और गुलाल की होली खेली गई। मिलन समारोह में आयोजित प्रतियोगिता में कपल गेम में प्रथम समकित महिमा नाहर, ग्रुप गेम में संतोष और बच्चो में चेरी रूनवाल रहे।…

Read More

– 28 मार्च से 1 अप्रेल तक बंद रहेगा निलाम कार्य जावरा। सत्र 2023-24 के समाप्त होने तथा बैंकों की वार्षिक लेखा बंदी, त्यौहारों तथा शासकीय अवकाश के चलते आगामी 28 मार्च से 1 अप्रेल तक अरनीयापीथा स्थित कृषि उपज मंडी एवं खाचरौद नाका स्थित लहसुन मंडी में अवकाश रहेगा, इस दौरान कोई भी निलाम कार्य नहीं होगा। मंडी सचिव रामवीर किरार ने बताया कि 28 मार्च गुरुवार को व्यापारी संघ के आवेदन अनुसार बैंक लेखाबंदी होने से मंडी में निलाम कार्य नहीं होगा। वहीं 29 मार्च शुक्रवार को रमजान का तीसरा शुक्रवार तथा गुडफ्राईड, 30 मार्च को रंगपंचमी, 31…

Read More

जावरा। यादव समाज द्वारा मलवासीपुरा में धुलेंडी पर्व धुमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम शोक संतप्त परिजनों के घर जाकर रंग डाला गया फिर समाज कि महिलाओ एवम पुरुषों बच्चों ने मिलकर रंग गुलाल लगाकर होली पर्व मनाया गया। इस अवसर पर समाज अध्यक्ष राजेश यादव , उपाध्यक्ष मोतीलाल यदुवंशी, दिलीप सागरे, महासचिव रमेश सुमन, सचिव योगेश यादव, कोषाध्यक्ष श्याम कदम, पुर्व अध्यक्ष अमरसिंह यदुवंशी, वरिष्ठ केशरीमल काशोट, कालु नीमा, तरुण यादव, तिलोकचंद कदम, ओम प्रकाश मोरे, रवि मोरे, राजू काका, प्रहलाद यादव, रवि सागरे, लोकेंद्र सागरे, बालचंद यादव, विजय कदम, एवं समाजजन उपस्थित रहे।

Read More

जावरा। रजक (धोबी) समाज की वार्षिक सामुहिक मिटिंग त्रिमूर्ति हनुमान मंदिर बोडिया कुआ पर हुई। जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शमिल हुए। समाजजन ने एक-दुसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की हार्दिक शुभकामनाए दी एंव गुलाल से होली खेल कर समाज ने पानी बचाने की मिसाल पेश की। बैठक में समाज के लक्ष्मीनारायण बामनिया, मांगीलाल बामनिया, गोपाल बामनिया, बंशीलाल मावर, ओमप्रकाश बामनिया, सुरेश भिलवाडिया, नरेंद्र भिलवाडिया, अमृतलाल सांखला, लोकमान्य साखंला, जगदिशचंद्र चौहान, तुलसीराम नागरू, मदनलाल चौहान, मदनलाल सांखला, नाहरू निल, मनोहर मावर, कमल मावर, रूपेश मावर, सुरेश सेखतलिया, राकेश दरकुनिया, अम्बालाल बंजारा, मुकेश चौहान, संजय चौहान, बालु सनोटीया, अनिल सनोटिया, लक्ष्मीनारायण…

Read More