– नयामालीपुरा, बड़ामालीपुरा और छोटामालीपुरा की महिलाओं ने रविवार को किया पूजन
जावरा। होली दहन के दुसरे दिन से प्रतिदिन सुबह महिलाओं द्वारा होली के साथ ही शितला माता को जल अर्पित किया जाता है, छ: दिनों तक लगातार जल अर्पित करने के बाद सातवे दिन यानी शितला सप्तमी के दिन सुबह माता को ठंडा अर्पित कर शितला सप्तमी का पूजन किया जाता है, वैसे तो शितला सप्तमी का पुजन 1 अप्रेल सोमवार को होना है, लेकिन शहर के मालीपुरा क्षैत्र में महिलाओं ने होली दहन के सात दिन पुरे होने के चलते रविवार को रात 12 बजे से ही शितला माता पूजन करना प्रांरभ कर दिया था। नयामालीपुरा स्थित श्री निलकंठ महादेव मंदिर (मठ मंदिर) पर रात 12 से ही महिलाओं का तांता लगा रहा जो रविवार की सुबह तक जारी रहा। रविवार को नयामालीपुरा, बड़ामालीपुरा के साथ ही छोटा मालीपुरा की महिलाओं ने पूजन किया। इससे पूर्व शनिवार को घरों में ठंडा भोजन बनाया और सुबह माता को अर्पित किया।
रात 12 बजे नृसिंहपुरा में होगा पूजन –
केलेण्डर अनुसार शितला सप्तमी का पूजन सोमवार को किया जाना है, जिसके तहत रात 12 बजते ही नृसिंहपुरा स्थित श्री शितला माता मंदिर पर पूर्व गृहमंत्री भारतङ्क्षसह की धर्मपत्नी द्वारा माताजी की प्रथम पूजन की जाएगी। उसके बाद महिलाएं पूजन करने जुटेगी। पूजन से पूर्व प्रतिवर्षानुसार यहां पुरुषों द्वारा बाना डंडा खेला जाता है, मंदिर पर आकर्षक विद्युत सज्जा की जाती है। वहीं शहर के सभी प्रमुख मंदिरों पर भी शितला माता का पूजन भी रात से ही प्रारंभ होगा जो सुबह तक चलेगा।




