– 4 मई को होगा विकास वर्ग का समापन
जावरा। सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वतीपुरम पहाडिय़ा रोड जावरा पर चल रहे आचार्य अभ्यास वर्ग के अंतर्गत प्रतिदिन शाम को शारीरिक अभ्यास करवाया जा रहा हैं। इसके अंतर्गत योग समता, पारंपरिक खेल अभ्यार्थियों को करवाए जा रहे हैं साथ ही संघ प्रार्थना भी करवाई जा रही हैं। रात्रिकालीन कार्यक्रम के अंतर्गत तात्कालिक भाषण, कविता पाठ, नाट्य मंचन के साथ अन्य सास्कृतिक कार्यक्रम करवाया जा रहा हंै। सात दिवसीय वर्ग का समापन शनिवार 4 मई को होगा। 


