जावरा। शहर के मुईथाई मार्शल आर्ट खिलाड़ी सूरज केसरी का डब्लू. एम.सी में स्वर्ण पदक जीतने पर जावरा विधायक डा राजेंद्र पांडे सहित समाजसेवियों ने किया सम्मान।
जनपद सदस्या प्रिया सिसोदिया ने बताया हाल ही में केरल में आयोजित वर्ल्ड मुईथाई काउंसिल में मार्शल आर्ट प्रशिक्षक बलवंत सिंह देवड़ा के सफल नेतृत्व में शहर के मुईथाई मार्शल आर्ट खिलाड़ी सूरज केसरी ने मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर तेलंगाना के मोहम्मद शोएब को हराकर स्वर्ण पदक जीता। सूरज केसरी के शहर आगमन पर जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडे ने शाल श्रीफल से सम्मान किया। इस अवसर पर अजय पाटीदार, रणवीर सिंह सोलंकी, समाज सेवी सुमित दीक्षित, मनीष मौर्य, सूरज महावर, बंटी मेहरा, मार्शल आर्ट खिलाड़ी शुभम् सिंह राणा, पीयूष बैरागी, मोनिका गर्ग, पवन सागित्रा ने भी सम्मानित किया ।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

