Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– ग्राम फाचरिया स्थित मंदिर पर पं. दुर्गाशंकर ने करवाया अनुष्ठान जावरा। खमोरिया परिवार(धाकड़)के कुल देवता श्री भैरू महाराज ग्राम फाचरिया में दो दिवसीय एक कुण्डीय हवन पूजन का आयोजन किया जा रहा हैं। बुधवार को पंडित दुर्गाशंकर महाराज द्वारा विधि विधान एवं मंत्रोचार के साथ संपन्न कराया जाएगा। जिसमें प्रथम जजमान घी और हवन की बोली रामनिवास पिता मोड़ीराम खमोरिया चापानेर रहे। दूसरे जजमान ज्यो, तिल की बोली जगदीश पिता कुवर खमोरिया चापानेर रहे। तीसरे बोली के जजमान नारायण पिता प्यार खमोरिया चापानेर रहे। इस अवसर पर भेरूबावजी का पंडा रामलाल खमोरिया धमोत्तर, जुझार बावजी का पंडा सरवेस पिता…
एक मकान को दो अलग अलग लोगों को बेचकर 28 लाख से अधिक की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में
– एक से 18 लाख और दुसरे से 10 लाख रुपए लेकर हो गया था फरार – आवेदिका की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को इंदौर से किया गिरफ्तार जावरा। शहर की आदित्य नगर कॉलोनी स्थित एक मकान को दो अलग अलग व्यक्तियों को बेचकर 28 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर फरार हुए आदित्य नगर निवासी आरोपी को शहर पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार किया हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया हैं। शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन ने बताया कि 14 अप्रैल 2024 को फरियादिया दिशा पति नितिन चांवला निवासी गांधी…
– श्री नाकोड़ा भैरव भक्त मंडल ने की पहल, बुधवार को 8 यात्रियों का पहला जत्था हुआ रवाना जावरा। श्री नाकोड़ा भैरव भक्त मंडल जावरा द्वारा प्रत्येक पूनम पर श्री नाकोड़ा महातीर्थ की यात्रा का अवसर संस्था द्वारा प्रदान करने हेतु पहल की हैं। जिसके तहत प्रत्येक पूनम को जावरा से नाकोड़ा तीर्थ तक भक्तों को यात्रा न्यूनतम शुल्क पर करवाई जाएगी। यात्रा का श्रीगणेश बुधवार को 8 यात्रियों के पहले जत्थे को रवाना करने के साथ हुआ। संस्था के अध्यक्ष विपिन बरैया ने बताया कि संस्था के सस्थापक यश जैन एडवोकेट की पहल पर इस यात्रा का शुभारंभ एवं…
– सुबह सुबह स्वच्छता का निरीक्षण करने पहुंची थी बस स्टेण्ड सीएमओ – सुलभ शौचालय की शिकायत पर व्यवस्थापक को लगाई फटकार जावरा। शहर के प्रियदर्शनी बस स्टैंड पर बुधवार को सुबह मन हर्षाने वाला नजारा देखने को मिला। हुआ यूँ कि एक ग्रामीण महिला को शौच के लिए जाना था, लेकिन अपने दो मासूम बच्चों को किसके भरोसे छोड़ कर जाए तो पास ही खड़ी मुख्य नपा अधिकारी दुर्गा बामनिया से वह बोली कि मेरे बच्चों का ध्यान रखना मैं कॉम्प्लेक्स जाकर आती हूँ। महिला की बात सुनकर सीएमओ ने भी सजगता से हां कर दी और उन बच्चों…
जावरा। सकल पंच धाकड़ समाज नरसिंहपुरा द्वारा भगवान नरसिंहजी की जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। इस दौरान समाजजनों द्वारा नरसिंह मंदिर पर विराजमान नरसिंह भगवान, भोलेनाथ का विधि विधान से पंडितजी द्वारा मंत्रोचार के साथ पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया गया। फिर कलश यात्रा निकाली गई। नरसिंह मंदिर से बग्गी व घोड़ी में भगवान नरसिंह विराजमान थे। यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश उठाकर शामिल हुई तो डीजे की धुन पर युवक-युवतियां थिरकते हुए चल रहे थे। कलश यात्रा नरसिंह मंदिर से प्रारंभ हुई जो हाथी खाना, जागनाथ महादेव शंकर मंदिर, बजाजखाना, घंटाघर होते हुए पिपली बाजार, फूटी बावड़ी,…
शहर की अयोध्या कॉलोनी में चोरो ने चार घरों के ताले चटकाए, एक घर से करीब 50 हजार का सामान चोरी
जावरा। शहर के टेलिफोन एक्सचेंज के पीछे स्थित अयोध्या कॉलोनी में बीती रात बदमाशों ने धावा बोला और करीब चार मकानों के ताले चटकाए, लेकिन तीन मकान खाली पड़े थे, ऐसे में इन मकानों के केवल ताले ही तोड़ पाए, लेकिन एक मकान में बदमाशों ने करीब 50 हजार से अधिक की चोरी को अंजाम दे दिया। शहर पुलिस थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन और एसआई रघुवीर जोशी ने बताया कि अयोध्या कॉलोनी में बदमाशों ने बीती रात चोरी की नियत से करीब चार घरों के ताले चटकाए थे, जिनमें से तीन मकान खाली पड़े थे, एक निर्माणाधीन था, एक किराए…
जावरा। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस कार्यालय राठौर नर्सिंग होम पर मनाई गई। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने बताया कि राजीव गांधी आज ही के दिन 21 मई 1991 में लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए कोयंबटूर गए थे, वहां पर उनकी हत्या कर दी गई थी। राजीव के समय देश में कई विकास के कार्य हुए और उन्हीं के द्वारा टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नई क्रांति लाई गई तथा पंचायती राज की व्यवस्था की गई। साथ ही उनके द्वारा ही 18 वर्ष की आयु के व्यक्ति को मताधिकार का अधिकार दिलवाया गया…
जावरा। सामाजिक, राजनैतिक एवं धार्मिक सेवा गतिविधियों में सक्रिय वरिष्ट अभिभाषक वरुण श्रोत्रिय एडवोकेट को राष्ट्रीय सनातन सेना का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया हैं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज दुबे ने यह नियुक्ति की है। इस नियुक्ति के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष दुबे ने संगठन के विस्तार एवं उद्देश्यों को आगे बढ़ाने की अपेक्षा की है। श्रोत्रिय की इस नियुक्ति पर इष्टमित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी है। श्रोत्रिय ने बताया कि वे संगठन की मज़बूती और विस्तार को लेकर शीघ्र ही विभिन्न राज्यों का प्रवास करेंगे। ग़ौरतलब है कि वरिष्ठ एडवोकेट श्रोत्रिय सर्वब्राह्मण समाज रतलाम के…
– मनोरंजन ड्रामे के साथ तपस्वियों और सेवार्थियों का किया बहुमान जावरा। जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप एक्टिव की पारिवारिक सभा अंबिका रिसोर्ट लालाखेड़ा रोड पर संपन्न हुई। सर्वप्रथम प्रभु महावीर के चित्र पर अष्टापद रीजन चेयरमैन धर्मेंद्र कोलन, संस्थापक अध्यक्ष ललित भंडारी, निवृत्तमान अध्यक्ष सुभाष टुकडिय़ा, विशाल जैन, संजय झामर, संजय खिमेसरा, शैलेश मेहता, सौरभ ओरा ने माल्यापर्ण किया। नवकार वंदना कुमारी सिद्धि डांगी, कुमारी काशवी खिमेसरा ने सुंदर प्रस्तुति दी, गणेश वंदना कुमारी दिव्यांशी एवं कुमारी महिती जैन ने प्रस्तुत की। ग्रुप परिवार के वर्षितप तपस्वी, ओलीजी के तपस्वी का ग्रुप पदाधिकारियों द्वारा शाल माला से बहुमान किया गया।…
– 4 पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए जावरा। सिविल हॉस्पिटल जावरा में सोमवार को राष्ट्रीय वृद्धजन देखभाल शिविर आयोजित किया गया, शिविर में आए वृद्धजनों को स्वास्थ्य की देखभाल हेतु स्वास्थ्य संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया गया तथा शिविर में आए रोगियों की बीपी, शुगर, ईसीजी, आर्थोपेडिक जांच, गायनिक चेकअप, दंत रोग, आंखो की जांच, टीबी की जांच, बीसीजी का टिकाकरण, फिजियो थेरेपी, हृदय रोग आदि की जांच, डा दीपक पालडिय़ा, डा शंकरलाल खराड़ी, डा अजय सिंह राठौर, डा विजय पाटीदार, डा अर्चना धाकड़, डा दिनेश कन्नोजे, बसंतीलाल मईडा, रघुनंदन पाटीदार, शैलेंद्रकुमार दवे, अनूप जोशी, अनिल पटेल, रमेश…
