जावरा। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस कार्यालय राठौर नर्सिंग होम पर मनाई गई। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने बताया कि राजीव गांधी आज ही के दिन 21 मई 1991 में लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए कोयंबटूर गए थे, वहां पर उनकी हत्या कर दी गई थी। राजीव के समय देश में कई विकास के कार्य हुए और उन्हीं के द्वारा टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नई क्रांति लाई गई तथा पंचायती राज की व्यवस्था की गई। साथ ही उनके द्वारा ही 18 वर्ष की आयु के व्यक्ति को मताधिकार का अधिकार दिलवाया गया ओर ऐसे सेवाभावी गांधी परिवार के यशस्वी पुत्र देश के लिए शहीद हुए। जिनकी आज पुण्यतिथि पर कांग्रेस द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
इन्होने अर्पित किए श्रृद्धासुमन –
इस मौके पर वरिष्ठ नेता डॉ. एचएस राठौर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशील कोचट्टा, पूर्व नपा उपाध्यक्ष हीरालाल मेहता, सेवादल के प्रमुख मकसूद परदेसी, नपा चेयरमैन लोकेश विजवा, सामान्य प्रशासन विभाग अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद औरा, पार्षद प्रतिनिधि आमीर खान, महेश शर्मा, राजेंद्र कल्याणे, चंद्रशेखर शर्मा रोजाना, नरेश गेहलोत, महिला अध्यक्ष अन्नपूर्णा पंवार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.