Author: Editor

जावरा l निस्वार्थ और बिना लालच के किए हुए पुण्य के काम में एक अलग ही सुकून मिलता है। ऐसा ही पुण्य और सवाब के काम एसएमओ फ़ाउंडेशन की ओर से नि:शुल्क समूहिक विवाह सम्मेलन 19 मई रविवार को जावरा के इस्माइल पुरा गांव स्थित हजऱत दादा सय्यद बदरूदद्दीन क़ुतुबुल मदार के चिल्ले पर आयोजित हुआ। इसमें रतलाम, जावरा, नीमच, मंदसौर सहित आसपास के करीब 22 बालिग मुस्लिम जोड़े इसमें शामिल हुए थे। सभी मुस्लिम जोड़ों का निकाह सुबह 10 बजे से होना शुरू हुआ जो करीब 3 बजे तक आयोजित हुआ। निकाह में दुल्हन को दहेज दिया गया जिसमें…

Read More

– पिपलौदा रोड़ स्थित रत्नेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ की यात्रा – होरी हनुमानजी पहुंचकर किया सुंदरकाण्ड पाठ जावरा। श्रीराम प्रभात फेरी समिति पिपलोदा रोड जावरा द्वारा श्रीराम जन्मभूमि पर निर्मित श्रीराम के भव्य मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के तहत प्रारंभ हुई प्रभात फैरी चार माह बीतने के बाद भी निरंतर जारी हैं। प्रभात फैरी के चार माह पूर्ण होने पर समिति सदस्यों ने जावरा से होरी हनुमान जी तक पैदल यात्रा का आयोजन किया। यात्रा प्रात: 4 बजे रत्नेश्वर महादेव मंदिर पिपलोदा रोड से प्रारंभ होकर दोपहर 1.30 बजे होरी हनुमान जी पहुंची। जहां सभी ने सुंदरकाण्ड पाठ किया और…

Read More

जावरा। विद्यार्थी के सम्पुर्ण विकास के लिए शिक्षा अतिआवश्यक हैं, शिक्षा के बल पर विद्यार्थी कई मुसीबतों को पार कर सकता हैं, अपने परिवार का लालन पालन कर सकता हैं। शिक्षा से ही एक बेहतर समाज का निर्माण किया जा सकता हैं। यह बात विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने सरोज वेलफेयर सोसायटी द्वारा पूर्व सांसद डॉ लक्ष्मीनारायण पाण्डेय की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित मेधावी विद्यार्थियो के सम्मान समारोह के दौरान कहीं। इस दौरान विधायक डॉ पाण्डेय ने सभी विद्यार्थियों का टीका लगाकर स्वागत किया। विधायक डॉ पाण्डेय ने कहा कि किसी भी बच्चे का पहला विद्यालय उसका घर और…

Read More

– भीमाखेड़ी स्थित हनुमान मंदिर पर हुआ शपथ ग्रहण समारोह जावरा। भारत विकास परिषद शाखा जावरा का दायित्व ग्रहण समारोह भीमा खेड़ी हनुमान मंदिर पर आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सरस्वती शिशु मंदिर के पूर्व व्यवस्थापक सुरेश मेहता, शपथ अधिकारी देवेंद्र कुमार मर्चीर्या, भारत विकास परिषद पश्चिमी प्रांत के नेत्र प्रकल्प प्रभारी शेखर नाहर, सरक्षक आईपी त्रिवेदी (एडवोकेट) उपस्थित रहे। संस्था के पूर्व अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, सचिव निलेश मेहता, कोषाध्यक्ष पप्पू सिंह राठौड़ ने अतिथियों के साथ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। गणेश वंदना पल्लवी पाटीदार ने प्रस्तुत की। नवीन पदाधिकारियों को…

Read More

– गौशाला में गायों को गुड व हरा चारा खिलाया – सिविल हास्पीटल में मरीजों को बांटे फल – अन्नक्षैत्र में गरीबों को कराया भोजन  जावरा। मालवा के गांधी पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, मंदसौर संसदीय क्षेत्र से आठ बार के सांसद रहे स्व. डा लक्ष्मीनारायण पाण्डेय की आठवी पुण्यतिथि पर भाजपा नगर मंडल जावरा द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर जीवदया गौशाला, गोपाल इफ्तेखार गौशाला पर गायो को गुड़ चारा खिलाया गया। जावरा विधायक डा राजेंद्र पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय कोठारी, महेश सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता अजीत चत्तर ने उनके…

Read More

जावरा। कऱीब 2600 वर्ष पूर्व वैशाख शुक्ल एकादशी के दिन बिहार क्षेत्र की ऋजुबालिका नदी के किनारे पर 24 वें तीर्थंकर भगवान श्री महावीर स्वामी जी को केवल ज्ञान प्राप्त हुआ था। जैसे ही परमात्मा को केवल ज्ञान प्राप्त हुआ तो देवताओं ने आकर वहां समवसरण की रचना की समवसरण में अनेकों देवी देवता अनेकों पशु पक्षी आये लेकिन समवशरण में कोई भी मनुष्य नहीं आए और देशना खाली गई। इसलिए प्रभु ने मात्र 1 मुहूर्त ही प्रवचन दिया और वहां से विहार कर मध्यम पापा (पावापुरी) में पधारे। अगले दिन वैशाख सुदी एकादशी तिथि को देवताओं ने पावापुरी में…

Read More

– हास्पीटल में करेंगे फल वितरण जावरा। मालवा के गांधी भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व वरिष्ठ सांसद आदरणीय स्व. डॉक्टर लक्ष्मी नारायण पांडे (बाबूजी) की पुण्यतिथि के अवसर गो वंश को गुड़ चारा एवं हॉस्पिटल में मरीजों को फल वितरण एवं शंकर मंदिर पल बाजार अन्न क्षेत्र पर गरीबों को भोजन कराया जाएगा। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा और महामंत्री अनिल धारीवाल ने बताया कि पूर्व सांसद की पुण्यतिथि पर रविवार को सुबह साढ़े 9 बजे खाचरौद रोड़ स्थित जीवदया सोसायटी गोशाला पर गो सेवा की जाएगी। उसके बाद हास्पीटल में मरीजों फल वितरण कर पुल बाजार स्थित…

Read More

जावरा। श्मशान घाट का नाम सुनते ही इंसान के दिलोदिमाग में राख, धूल, टेढ़े-मेढे लोहे के एंगल, काला टीन या इधर-उधर बिखरे कपड़े आदि की तस्वीर छा जाती है। कुछ हद तक कईं स्थानों पर यही स्थिति देखने को मिलती है। जावरा के बहुत ही पुराने आनंदी हनुमान शांतिवन की दुर्दशा देख नगर के समाजसेवी सुभाष टुकडिय़ा का मन व्यथित हो उठा। उनसे रहा नहीं गया और उन्होंने इसके कायाकल्प का बीढ़ा उठाया। कौन कहता है कि आसमान में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों की तर्ज पर टुकड़िया ने करीबन 100 वर्ष पुराने इस…

Read More

– मोटर साईकल के नंबर से हुई पहचान, राजस्थान के निकले आरोपी – पुलिस ने किया गिरफ्तार रतलाम। चांदनी चौक स्थित सौभाग्य ज्वेलर्स की दुकान में 15 मई को ग्राहक बनकर आए पति पत्नी ने सोने की बालियां चुराई और भागने में कामयाब हो गए, लेकिन बाली चुराते हुए वे दोनो सीसीटीवी में कैद हो गए, जिसके आधार पर पुलिस ने ज्वेलरी शॉप से बाली चुराने वाले पति पत्नी की बाईक नंबर के आधार पर पहचान की और उन्है गिरफ्तार किया। आरोपी राजस्थान के दानपुर के निवासी हैं। सौभाग्य ज्वेलर्स संचालक संजय पिता अनोखीलाल छाजेड़ ने माणकचौक थाने पर दुकान…

Read More

– अतिक्रमण का नोटिस चश्पा करने के बाद भी नही हटाया अतिक्रमण – लोग बोले जब आचार संहिता लगी थी तो नोटिस क्यों चिपकाया जावरा। विधानसभा की पिपलौदा तहसील के रियावन में मेले मे हुए विवाद के बाद मामला थाने तक पहुंचा, जहां ग्रामीणो ने विवाद करने वाले व्यक्ति द्वारा गांव की शासकीय जमीन पर अतिक्रमण कर मकान बनाने की बात उजागर हुई, ग्रामीणों ने थाने को घेर का अतिक्रमण हटाने की मांग रखी, जिस पर गुरुवार को नायब तहसीलदार दल बल सहित मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने को लेकर नोटिस भी चस्पा कर दिया और शुक्रवार को सुबह…

Read More