Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
रात में शराब से भरी पिकअप पकड़ी, सुबह तक कोई बताने को तैयार नहीं कितनी पकड़ी, किसकी पकड़ी … आरोपी भी हो गया सामने से फरार
– रात में चौकी प्रभारी और थाना प्रभारी ने फोन तक नहीं उठाया – बात जब मीडिया में लीक हुई तो एसपी ने जारी किया बयान बताई कितनी पकड़ी शराब जावरा। जिले भर में अवैध शराब परिवहन को लेकर अभियान जारी हैं, लेकिन इसके बाद भी जिले में अवैध शराब का कारोबार लगातार जारी हैं, हाल ही में रतलाम के मेडिकल कॉलेज से करीब 10 लाख रुपए की शराब जब्त हुई, ये किसकी थी इसका पता अभी लगा भी नहीं था, कि बीती रात ढोढर चोकी पुलिस ने ग्राम परवलिया के समीप से एक शराब से भरी पिकअप को पकड़ा,…
लक्कड़ माफियाओं से साठगांठ कर लालाखेड़ा सरपंच ने कटवा दिए हरे पेड़, ग्रामीणों की शिकायत पर तहसीलदार ने बनाया पंचनामा
– आचार संहिता का उठाया फायदा, अधिकारियों की व्यस्तता के चलते कर दिया काण्ड – नीम के 48 तथा बबुल के 25 पेड़ बगैर अनुमति कटवा कर लकड़ी भी बेच दी – तहसीलदार बोले सरपंच पर लगेगा जुर्माना, वरिष्ठ अधिकारी करेंगे आगे की कार्रवाई जावरा। समीपस्थ ग्राम लालाखेड़ा स्थित सर्वे क्रमांक 107 तथा 108 की जमीन पर खड़े नीम और बबुल के पेड़ को लालाखेड़ा के सरपंच ने बगैर किसी अनुमति के बेच दिए। सरपंच ने लक्कड़ माफियाओं से साठ गांठ कर पेड कटवा दिए और लकड़ी भी बेच दी। इसकी जानकारी ग्रामीणों को मिली तो उन्होने इसकी शिकायत तहसीलदार…
जावरा। समीपस्थ ग्राम भिमाखेड़ी स्थित श्री महावीर हनुमान मंदिर पर पांच दिवसीय श्रीराम महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसकी पूर्णाहुति मंगलवार को हुई, पूर्णाहूति के अवसर पर महिलाओं व बालिकाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। महाआरती के बाद शाम को भण्डारे का आयोजन हुआ। जिसमें अनेक श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। श्री महावीर हनुमान मंदिर यज्ञ समिति व हनुमान भक्त मण्डल भिमाखेड़ी के तत्वावधान में 24 मई से प्रारंभ श्री राम महायज्ञ के दौरान कईं भक्तों ने यज्ञ में बोली लगाकर धर्म लाभ लिया। यज्ञ के दौरान यज्ञाचार्य पंडित महेश त्रिवेदी, उपाचार्य पंडित रविन्द्र शर्मा द्वारा विधिविधान से मंत्रोच्चार कर…
– आलोट उज्जैन कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार ने लगाए आरोप, बोले रतलाम और उज्जैन में नियम अलग अलग – नियम देखकर निर्वाचन आयोग से करेंगे शिकायत जावरा। लोकसभा उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार सोमवार को दोपहर रतलाम पहुंचे और साइंस एंड आर्ट्स कॉलेज में बने स्ट्रांग रुम की व्यवस्था देखी। आगन्तुक रजिस्टर चेक किया तो उसमें स्ट्रांग रूम लॉक होने के बाद भी कलेक्टर, एडीएम व एसडीएम के स्ट्रांग रुम में बार-बार आने पर आपत्ति दर्ज करवाते हुए इसे श्ंाकास्पद बताया और निर्वाचन आयोग से शिकायत करने की बात कहीं। गत 13 मई को लोकसभा चुनाव 2024…
जावरा। आचार्य सम्राट ध्यान और योगी डॉ.शिव मुनि जी महाराज साहब उत्तर भारतीय प्रवर्तक राष्ट्र संतं गुरुदेव श्री सुभद्र मुनि जी महाराज साहब की आज्ञानुवर्तनी जैन भारती संयम शिरोमणि सुशीलकुमारीजी म.सा. की सुशिष्या सरल आत्मा, मृदु स्वभावी शीतलजी म.सा साध्वी रत्ना सौम्याजी म.सा साध्वी रत्ना समृद्धिजी म.सा, साध्वी रत्ना श्रुतिजी म.सा, साध्वी रत्ना स्वस्तिकाजी म.सा आदि ठाणा 5 अरिहंत कोल्ड स्टोरेज से विहार कर सोमवार को दिवाकर भवन पर सुखसाता पूर्वक विराजित हैं। श्री संघ अध्यक्ष इंदरमल टुकडिय़ा ने बताया कि आपका 2023 का ऐतिहासिक चातुर्मास बाघा बॉर्डर पर संपन्न कर अपने संयमी जीवन में पहली बार मालवांचल में पधारे…
कोडियों की जमीन से हो रहा करोड़ों का व्यापार, जावरा की ग्रामीण सीमाओं में प्रतिबंध के बाद भी कट रही अवैध कॉलोनियां
– कलेक्टर के आदेश के बाद भी जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान – पंचायतों की मिली भगत से फल फुल रहे भूमाफिया, जानकारी होने के बाद भी जारी नहीं करते नोटिस – अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जावरा विधायक डॉ पाण्डेय विधानसभा में भी उठा चुके है आवाज जावरा। नगर पालिका परिषद जावरा की सीमा से लगी ग्राम पंचायतों की जमीनों पर भूमाफिया अपना खेल दिखा रहे हैं, ग्रामीण अंचलों में कोडिय़ों की जमीन लेकर उससे करोड़ों का माल छाप रहे हैं, जिला कलेक्टर के प्रतिबंध के बावजूद भी भूमाफिया ग्रामीण सीमाओं में अवैध कॉलोनियां काटने से नहीं कतरा रहे हैं,…
लोकसभा चुनाव निपटते ही एक्शन में आई यादव सरकार, लाउड स्पीकर के बाद रविवार को मांस, मछली की दुकानों पर धावा
– नपा की टीम ने पुलिस के साथ की कार्रवाई, रतलामी गेट और नीमचौक की दुकाने करवाई बंद – शासन की गाईड लाईन के अनुसार दुकान लगाने के दिए निर्देश जावरा। लोकसभा चुनाव निपटते ही मध्यप्रदेश की डॉ मोहन यादव की सरकार अपने आदेशों को लेकर एक बार फिर से एक्शन मोड में आ गई हैं, शनिवार को जहां धार्मिक स्थलों से लाउड स्पीकर उतरवाए तो रविवार को नपा के अमले ने पुलिस के साथ मिलकर खुले में मांस, मंछली, अंडा आदि बेचने वालों की दुकानों पर धावा बोला और दुकाने बंद करवाई तथा शासन की गाईड लाईन का हवाला…
– सरस्वती शिशु मंदिर पर 1 से 25 मई तक लगाया गया था कैम्प जावरा। सरस्वती शिशु मंदिर कश्मीरी गली जावरा में 1 मई से 25 मई तक चल रहे समर कैंप का कल समापन हुआ। जिसके अंतर्गत बच्चों ने ड्राइंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, म्यूजिक, कराटे, कंप्यूटर का प्रशिक्षण लिया। छोटे-छोटे बच्चों ने ग्रीष्म कालीन अवकाश का सदुपयोग करते हुए बड़े आनंद के साथ प्रियांशी अग्रवाल, अदिति भटेवरा, कोमल कदम, अमित शर्मा के सानिध्य में कला के साथ व्यवहार भी सीखा। अंतिम दिन विद्यालय के व्यवस्थापक तन्मय सोनी, सहव्यवस्थापक शीतल चोरडिय़ा ने प्रमाण पत्र एवं उपहार प्रदान किए। कार्यक्रम संयोजक…
सिडबी व मारूति शिक्षा समाज कल्याण समिति ने सेनेटरी पैड निर्माण एवं उद्यम विकास प्रशिक्षण का शुभारंभ
– सिडबी व मारूति शिक्षा समाज कल्याण समिति ने किया आयोजन जावरा। सिडबी व मारुति शिक्षा, समाज कल्याण समिति द्वारा जावरा ब्लाक के हाटपिपलिया गांव में वेडप पुन: प्रयोज्य कपड़ा सेनेटरी पैड मैन्युफैक्चरिंग एवं उद्यम विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि डीपीएम एनआरएलएम रतलाम जयप्रकाश चौहान, सिडबी डेवलपमेंट एक्जीक्यूटिव पुष्पेन्द्र तिवारी, सिडबी मध्य प्रदेश के जॉयदीप मुखर्जी, ब्लॉक समन्वयक नाथूलाल मुनिया, मारुति शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति अध्यक्ष राजीव लोचन ठाकुर ने किया। कार्यक्रम की नींव 30 गांव, 30 महिलाए 30 उद्यम पर रखी गई, जो महिला सशक्तिकरण और उद्यमिता को बढ़ावा देने का उद्देश्य रखता है। जिसके तहत 30…
जावरा। पिपलोदा रोड़ स्थित अंबिका सिटी होम्स कॉलोनी में निवासरत लायंस आई हॉस्पिटल के मैनेजर जयप्रकाश श्रीवास्तव के निवास ज्ञान विला पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। पाठ का शुभारंभ शनिवार प्रात: 8.30 बजे रामायणजी की स्थापना के साथ प्रारंभ हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में पिपलोदा रोड़ कॉलोनी के रहवासियों ने भाग लिया। अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहुति आज रविवार को महाआरती एवं पूजन अर्चन के साथ संपन्न होगी।
