- – मनोरंजन ड्रामे के साथ तपस्वियों और सेवार्थियों का किया बहुमान
जावरा। जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप एक्टिव की पारिवारिक सभा अंबिका रिसोर्ट लालाखेड़ा रोड पर संपन्न हुई। सर्वप्रथम प्रभु महावीर के चित्र पर अष्टापद रीजन चेयरमैन धर्मेंद्र कोलन, संस्थापक अध्यक्ष ललित भंडारी, निवृत्तमान अध्यक्ष सुभाष टुकडिय़ा, विशाल जैन, संजय झामर, संजय खिमेसरा, शैलेश मेहता, सौरभ ओरा ने माल्यापर्ण किया। नवकार वंदना कुमारी सिद्धि डांगी, कुमारी काशवी खिमेसरा ने सुंदर प्रस्तुति दी, गणेश वंदना कुमारी दिव्यांशी एवं कुमारी महिती जैन ने प्रस्तुत की। ग्रुप परिवार के वर्षितप तपस्वी, ओलीजी के तपस्वी का ग्रुप पदाधिकारियों द्वारा शाल माला से बहुमान किया गया। निवृत्त मान अध्यक्ष विशाल उपासना जैन ने अपने 2 वर्ष के कार्यकाल के कार्यक्रम को सदन में रखते हुए बताया कि यह सब आपके सहयोग से ही संभव हो पाया है उसके लिए अपने सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।
ड्रामे से किया मनोरंजन –
पारिवारिक सभा में तारक मेहता का उल्टा चश्मा की थीम पर निधि डांगी, नेहा ओरा, करुणा खेमसरा, प्रियंका जैन, सुप्रिया लुहाडीया, शीतल मेहता, ने एक सुंदर ड्रामे की प्रस्तुति दी इस ड्रामे के माध्यम से यह संदेश दिया कि जैन धर्म के सिद्धांतों का अनुसरण रात्रि भोजन त्याग जमीकंद त्याग करते हैं तो आपकी सेहत फिट एंड फाइन रहेगी
नवीन अध्यक्ष व पदाधिकारियों को सौंपा पदभार –
सभा में नवीन अध्यक्ष पवन निधि डांगी, सचिव अंकुर प्रियंका जैन एवं कोषाध्यक्ष दीपक राज कविता चंडालिया को निवृत्तमान अध्यक्ष विशाल उपासना जैन, सचिव शैलेश सीमा मेहता, संजय करुणा खिमेसरा कोषाध्यक्ष सौरभ नेहा औरा ने कॉलर पीन लगाकर दायित्व प्रदान किया। उपाध्यक्ष अनिल जयश्री चपडोद, अरविंद सुनीता जैन, संजय करुणा खिमेसरा, सौरभ नेहा औरा, सहसचिव चिंतन चहेती टुकडिय़ा, सह कोषाध्यक्ष अजय पूजा औरा, मेडिकल इक्विपमेंट संजय सुनीता झामर, जन्मदिन विवाह वार्षिकी संयोजक ऋषभ सपना छाजेड़, प्रचार सचिव आशीष डाली भटेवरा, भोजन व्यवस्था प्रमोद श्रद्धा छाजेड़, अनिल वंदना ओस्तवाल, सुमित खुशबू चतर, शिक्षा समिति जितेश सुरभि चतर, स्वास्थ्य समिति मुकेश प्रियंका रुनवाल, जयेश नेहा चौरडिया, अर्पित पलक बोरदिया, धार्मिक गतिविधि विपिन सिंपल पितलिया, अजय मीनाक्षी पगारिया, यात्रा संयोजक अजय शीतल चपडोद, संदीप संगीता जैन के साथ महिला प्रतिनिधि प्रियंका रुनवाल, स्मिता संघवी, अरुणा चंडालिया, प्रीति धारीवाल, शालिनी दसेडा को नियुक्त किया गया। ग्रुप पदाधिकारी एवं सदस्यों ने सभी नवीन पदाधिकारी को माला पहनकर बधाई दी।
सेवा पर किया बहुमान –
आनंदी हनुमान शमशान घाट पर जन सहयोग से किए गए कार्य के लिए ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष सुभाष रेखा टुकडिय़ा का बहुमान किया गया। करुणा खिमेसरा का जन्म दिवस भी इस अवसर पर केक काट कर मनाया गया। संचालन ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष ललित भंडारी ने किया। आभार सचिव अंकुर जैन ने माना।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
जेएसएसजी एक्टिव की पारिवारिक सभा में नवीन सदस्यों ने किया पदभार ग्रहण
Shailendra Singh
शैलेन्द्र सिंह चौहान | Chief Editor – Jaora Headlines शैलेन्द्र सिंह चौहान, Jaora Headlines के चीफ एडिटर हैं। वे जावरा, रतलाम एवं मध्यप्रदेश की स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaora Headlines के माध्यम से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता देना, जनहित के मुद्दों को उठाना और क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। Jaora Headlines – जावरा की आवाज़, हर खबर पर नज़र।

