जावरा। सामाजिक, राजनैतिक एवं धार्मिक सेवा गतिविधियों में सक्रिय वरिष्ट अभिभाषक वरुण श्रोत्रिय एडवोकेट को राष्ट्रीय सनातन सेना का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया हैं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज दुबे ने यह नियुक्ति की है। इस नियुक्ति के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष दुबे ने संगठन के विस्तार एवं उद्देश्यों को आगे बढ़ाने की अपेक्षा की है। श्रोत्रिय की इस नियुक्ति पर इष्टमित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी है। श्रोत्रिय ने बताया कि वे संगठन की मज़बूती और विस्तार को लेकर शीघ्र ही विभिन्न राज्यों का प्रवास करेंगे। ग़ौरतलब है कि वरिष्ठ एडवोकेट श्रोत्रिय सर्वब्राह्मण समाज रतलाम के जिलाध्यक्ष प्रियदर्शिनी क्लब जावरा के संयोजक, सामाजिक संस्था इंसानियत के संस्थापक होने के साथ -साथ राजनैतिक, धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में पिछले कऱीब 45 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे है।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

