Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
जावरा। हजरत सैय्यद ख्वाजा अबुसईद शहीद रे.अ. का उर्स मुबारक बड़ी शानो शौकत के साथ मनाया जा रहा है। जिसमें हिंदुस्तान के मशहूर कव्वाल नदीम जाफर इकबाल वारसी जयपुर, हाजी हिफ्जुर्रह्मान पार्टी कोटा ने अपने कलाम पेश कर जायरीनो को मंत्रमुग्ध कर दिया। सूफियाना कलाम सुन लोग झूम उठे। इस अवसर पर उर्स में आए अतिथियों का मोतियों की मालाओं से पूर्व नपा अध्यक्ष यूसुफ कड़पा, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ हमीर सिंह राठौर, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रदेश सह संयोजक सैय्यद अमजद अली, मंच के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शाकिर गड़वी, वक्फबोर्ड जिला रतलाम के पूर्व जिलाध्यक्ष इफ्तेखार पठान, मंच के मंदसौर…
आकाक्षाओं को पूर्ण करने के लिए आदमी हमेशा प्रयत्नशील रहता है : आचार्य श्रीमद् विजय लेखेन्द्र सूरिश्वर जी मसा
– आचार्य श्री और साध्वीजी को ओढ़ाई कांबली – रविवार को होगा आचार्य श्री का नगर प्रवेश जावरा। प.पु. कोकण केशरी 1008 जिन मंदिर के प्रणेता गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद् विजय लेखेन्द्र सूरीश्वरजी मसा का 18 वर्षो के बाद तथा आचार्य पद् आरोहण के पश्चात प्रथम बार शनिवार को श्री शंखेश्वर मंदिर चौपाटी पर आगमन हुआ। पूज्यश्री अपने श्रमण-श्रमणी मंडल के साथ प्रात: 7 बजे नाहटा कृषि फार्म पर पहुंचे। वहां से 8 बजे गाजते-बाजते श्रीसंघ के साथ चौपाटी मंदिर पर पहुंचे, जहां आचार्यश्री ने देव दर्शन के बाद प्रात: 9.30 बजे पोषधशाला में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए…
चुनाव निपटते ही लाउड स्पीकर को लेकर सरकार की सख्ती, सीएम के निर्देश पर सख्त हुए प्रशासनिक अधिकारी
– शनिवार को शहर में कई धार्मिक स्थलों पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी, हटवाए लाउड स्पीकर जावरा। मध्यप्रदेश में भाजपा के डॉ मोहन यादव की सरकार बनते ही पुरे प्रदेश के धार्मिक स्थलों पर लगे लाउड स्पीकर को हटाने के आदेश जारी हुए थे, जिसके बाद कुछ समय सख्ती रही, लेकिन जैसे ही लोकसभा चुनाव नजदीक आए सरकार के आदेश ठंडे बस्ते में चले गए, अब जबकि मध्यप्रदेश में लोकसभा के चुनाव सम्पन्न हो चुके हैं, तो अब मोहन सरकार को फिर से धार्मिक स्थलों पर लगे लाउड स्पीकर की याद आ गई। सीएम डॉ मोहन यादव ने बैठक लेकर धार्मिक…
पुलिस को खुला चेलेंज दे रहे चोर, बीती रात अरिहंत कॉलोनी में बोला धावा, तीन मकानों के ताले तोड़े, नगदी, आभुषण सहित दो बाईक चुराई
जावरा। शहर में इन दिनों चोरो का आतंक मचा हुआ हैं, हर दुसरे दिन बदमाश शहर की अलग अलग कॉलोनियों में चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए पुलिस को खुला चेलेंज दे रहे हैं। दो दिन पूर्व शहर के टेलिफोन एक्सचेंज के पीछे स्थित अयोध्या नगर कॉलोनी में चोरी हुई थी, जिसके सुराग मिले भी नहीं थे और बदमाशों ने बीती रात शहर की पॉश कॉलोनी अरिहंत कॉलोनी में धावा बोल दिया। बदमाशों ने इस कॉलोनी में करीब पांच मकानों को अपना निशाना बनाया, जिनमें से तीन घरों के ताले तोड़े और दो घरों से बाईक चुराकर ले गए।…
जावरा। शहर के मुईथाई मार्शल आर्ट खिलाड़ी सूरज केसरी 25 मई को मुंबई में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। रतलाम जिला मुख्य मार्शल आर्ट प्रशिक्षक बलवंत सिंह देवड़ा ने बताया इस चैंपियनशिप में रतलाम जिले से सुरज केसरी के अलावा मध्य प्रदेश के अन्य जिलों से चार ओर खिलाड़ी, शिवम चौरसिया, हरिओम शर्मा, प्रिया ओझा और राधा गुप्ता शामिल है। शहर विधायक डॉ राजेंद्र पांडे, भारतीय कराते टीम कोच शिहान जयदेव शर्मा, मध्य प्रदेश मुईथाई एसोसिएशन अध्यक्ष आशुतोष दाधीच, अजय पाटीदार, रणवीर सिंह सोलंकी, जयेश राठौर, राजेंद्र मौर्य, जनपद सदस्या प्रिया सिसोदिया, मनीष मौर्य…
– दो बाईक चुराने में रहे सफल, एक को पकड़ा और पुलिस के हवाले किया – पुलिस ने डकैती और 307 के तहत दर्ज किया प्रकरण, पुछताछ जारी – संभवत: पुलिस अधीक्षक कर सकते है मामले का खुलासा जावरा। पिपलौदा थाना क्षैत्र के ग्राम धामेड़ी में बीती रात ग्रामीणों की दीलेरी और बहादुरी ने गांव में बाईक चुराने आए बदमाशों मे से एक को पकड़ लिया और उसकी बाईक भी जब्त कर ली। लेकिन बदमाश गांव से दो बाईक चुराने में सफल रहे, भागते समय गांव के कमल पटेल और राधेश्याम पटेल ने अपने परिवार के साथ बदमाशों को रोकने…
जावरा। ग्राम फाचरिया में समस्त खमोरिया परिवार (धाकड़ समाज) के कुल देवता श्री भैरू बावजी महाराज का दो दिवसीय एक कुंडीय हवन पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। बुधवार को पंडित दुर्गाशंकर महाराज चापाखेड़ा द्वारा विधि विधान एवं मंत्रोचार के साथ हवन संपन्न कराया। जिसमें प्रथम जजमान घी और हवन की आहुति रामनिवास पिता मोड़ीराम खमोरिया चापानेर द्वारा दी गई। दूसरे जजमान ने ज्यों, तिल की आहुति का लाभ जगदीश पिता कुंवर खमोरिया चापानेर ने तथा तीसरे जजमान नारायण पिता प्यार खमोरिया चापानेर द्वारा ज्यों, तिल का पुण्य लाभ लिया गया। इस मौके पर भेरू बावजी के पंडा रामलाल खमोरिया धमोत्तर एवं…
– पीडि़त पक्ष ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन जावरा। न्यायालय में जमीनी विवाद का प्रकरण विचाराधीन होने के बावजूद भी एक पक्ष ने बिना बंटवारे के ही उक्त कृषि भूमि अपने नाम से अवैध रूप से रजिस्ट्री करवा ली। मामले की जानकारी मिलते ही पीडि़त पक्ष ने तहसीलदार को आवेदन देते हुए उक्त कृषि भूमि के नामांतरण पर आपत्ति दर्ज कराते हुए नामांतरण प्रक्रिया और अवैध रजिस्ट्री को निरस्त करने की मांग की है। पीडि़ता श्यामाबाई पति जगदीश शर्मा (60) निवासी ग्राम रूपनगर हाल मुकाम राजेन्द्र विद्या विहार कॉलोनी एवं बेटी संगीता पति सतीश शर्मा (40) निवासी ग्राम राजोद तहसील…
बहु और ससुर के पवित्र रिश्ते को किया शर्मसार, बहु ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, प्रकरण दर्ज होने पर ससुर हुआ फरार
– मामला जावरा के समीप ग्राम भीमाखेड़ी का, औद्योगिक क्षैत्र पुलिस थाने पर हुआ प्रकरण दर्ज जावरा। कलयुग में बहु और ससुर के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना उजागर हुई हैं। समीपस्थ ग्राम भीमाखेड़ी में एक बहु ने अपने ही ससुर पर दुष्कर्म करने आरोप लगाते हुए रतलाम पहुंचकर एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ज्ञापन सौंपा। जिसके बाद एसपी के आदेश पर औद्योगिक क्षैत्र पुलिस थाना पर आरोपी ससुर पर धारा 376 के तहत प्रकरण दर्ज किया हैं, आरोपी की गिरफ्तारी होना शेष हैं। पीडि़त बहु ने अपने परिजनों के साथ रतलाम पहुंचकर एसपी को आवेदन दिया था, जिसमें…
परेशानी : निरीक्षण के अभाव में उलझा सडक़ का कार्य, 2 माह से पड़ा बंद, राहगीरों व आमजन को हो रही परेशानी
पिपलौदा। नगर के विभिन्न वार्डो में सडक़ों का जाल बिछाने वाली नगर परिषद स्वयं अपने कार्यालय के सामने लगभग 2 माह से बंद पड़े सीसी रोड का कार्य प्रारम्भ करवाने में असमर्थ नजर आ रही हैं। जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री अधोसंरचना के तहत करीब 1 करोड़ 50 लाख की लागत से नगर के नाका न.1 से पुराना बस स्टैंड पुलिया तक सीसी रोड का कार्य होना है जो करीब 2 माह से बंद पड़ा है, ठेकेदार द्वारा राशि के अभाव में सिंगल पट्टी पर सडक़ निर्माण कर कार्य बंद कर दिया गया है। जिससे यहां से निकलने वाले राहगीरों व आमजन…
