जावरा। आचार्य सम्राट ध्यान और योगी डॉ.शिव मुनि जी महाराज साहब उत्तर भारतीय प्रवर्तक राष्ट्र संतं गुरुदेव श्री सुभद्र मुनि जी महाराज साहब की आज्ञानुवर्तनी जैन भारती संयम शिरोमणि सुशीलकुमारीजी म.सा. की सुशिष्या सरल आत्मा, मृदु स्वभावी शीतलजी म.सा साध्वी रत्ना सौम्याजी म.सा साध्वी रत्ना समृद्धिजी म.सा, साध्वी रत्ना श्रुतिजी म.सा, साध्वी रत्ना स्वस्तिकाजी म.सा आदि ठाणा 5 अरिहंत कोल्ड स्टोरेज से विहार कर सोमवार को दिवाकर भवन पर सुखसाता पूर्वक विराजित हैं।
श्री संघ अध्यक्ष इंदरमल टुकडिय़ा ने बताया कि आपका 2023 का ऐतिहासिक चातुर्मास बाघा बॉर्डर पर संपन्न कर अपने संयमी जीवन में पहली बार मालवांचल में पधारे हैं आपका आगामी 2024 चातुर्मास औद्योगिक नगरी इंदौर के महावीर नगर में है। अपने रायकोट पंजाब में 23 वर्ष पूर्व संयमी जीवन अंगीकार किया था। आपने संयमी जीवन के साथ ही त्याग तपस्या को अंगीकार करते हुए प्रतिवर्ष चातुर्मास में एकांतर तप लगातार एकासना तप बेले तेले अठ्ठम तप करते हुए अभी वर्तमान मैं दूसरा वर्षीतप गतिमान है। मंगलवार को दिवाकर भवन पर आपके प्रवचन प्रात: 9 से रखे गये है। अधिक से अधिक जिनवाणी श्रवण कर धर्म लाभ लेने की विनती श्रीसंघ परामर्शदाता पुखराज कोचट्टा, शांतिलाल डांगी, कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश श्रीमाल, महामंत्री महावीर छाजेड़, उपाध्यक्ष कनकमल चोरडिया, विनोद ओस्तवाल, तरुण खारीवाल, नवयुवक मंडल अध्यक्ष मनोज डांगी, पारसमल बरडिया, कुणाल कोचट्टा, यश छाजेड़, पराग कोचट्टा, सौरभ दुग्गड, ऋषभ छाजेड़, अशोक संघवी, सुजानमल औरा, अजीत राका, चंद्रप्रकाश ओस्तवाल, वर्धमान टुकडिय़ा, शीतल तातेड ने सभी समाजजन से की हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.