• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

JPS किड्स जावरा में नन्हे बच्चों ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक संदेश

July 25, 2026

जावरा में पहली बार निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, 26 जुलाई को भक्तिमय होगा पूरा नगर

July 25, 2026

नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराने वाला युवक गिरफ्तार, दो पीडि़ताओं को कराया रेस्क्यू

July 25, 2026
Facebook Twitter Instagram
Sunday, July 26
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»पॉलिटिक्स»स्ट्रांग रूम लॉक होने के बाद भी कलेक्टर, एडीएम और एसडीएम का स्ट्रांग रूम में आना शंकास्पद
पॉलिटिक्स

स्ट्रांग रूम लॉक होने के बाद भी कलेक्टर, एडीएम और एसडीएम का स्ट्रांग रूम में आना शंकास्पद

EditorBy EditorMay 27, 2024Updated:May 27, 2024No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– आलोट उज्जैन कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार ने लगाए आरोप, बोले रतलाम और उज्जैन में नियम अलग अलग
– नियम देखकर निर्वाचन आयोग से करेंगे शिकायत
जावरा। लोकसभा उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार सोमवार को दोपहर रतलाम पहुंचे और साइंस एंड आर्ट्स कॉलेज में बने स्ट्रांग रुम की व्यवस्था देखी। आगन्तुक रजिस्टर चेक किया तो उसमें स्ट्रांग रूम लॉक होने के बाद भी कलेक्टर, एडीएम व एसडीएम के स्ट्रांग रुम में बार-बार आने पर आपत्ति दर्ज करवाते हुए इसे श्ंाकास्पद बताया और निर्वाचन आयोग से शिकायत करने की बात कहीं। गत 13 मई को लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर उज्जैन आलोट संसदीय क्षैत्र में मतदान हुआ था, 14 मई को अभिकर्ताओं की मौजुदगी में ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम में रखकर उसे सील कर दिया गया था। मतगणना आगामी 4 जून को होना हैं, इसी बीच सोमवार को आलोट उज्जैन संसदीय क्षैत्र के कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार अपने समर्थकों विरेन्द्रसिंह सोलंकी के साथ स्ट्रांग रुम तथा मतगणना स्थल की व्यवस्था देखने पहुंचे। यहां पहुंचकर परमार ने सबसे पहले विजिटर रजिस्टर चेक किया। विजिटर रजिस्टर में देखने पर पता चला कि कलेक्टर, एडीएम व एसडीएम बार-बार स्ट्रांग रुम तक आ रहे है। परमार ने बताया कि जबकि उज्जैन में ऐसा नहीं है। उज्जैन जिला निर्वाचन अधिकारी कि निर्देश है कि यहां हम लोग भी नहीं जाएंगे। तो इलेक्शन कमीशन के उज्जैन व रतलाम में नियम अलग-अलग है क्या है। एसपी भी आ रहे है और डीएसपी की भी विजिटर बुक में इंट्री है जो कि शंकास्पद हैं। निरीक्षण के दौरान महेश परमार ने तहसीलदार ऋषभ ठाकुर को अपनी आपत्ती दर्ज करवाई और नियम देखकर निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज करवाने की बात कहीं। साथ ही मतगणना स्थल के पास परीक्षा रुम होने पर भी परमार ने सवाल खड़े किए और कहा कि स्ट्रांग रुम के पास इस तरह सैकड़ों लोगों का आना जाना प्रतिबंधित है फिर भी इस तरह की लापरवाही की गई हैं। जो कि सीधे सीधे शंका को जन्म देती हैं।
हार से डर रही है भाजपा –
निरीक्षण के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए परमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कहीं ना कहीं वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने का काम कर रही है उन्हें भी डर है तो हम लोगों में डर लगना स्वभाविक है। उन्होंने यह भी कहा कि कलेक्टर से मांग करेंगे कि स्ट्रांग रुम खुलने के बाद वह पूरे समय खुला रहता है उस समय हमारा प्रतिनिधि वहां बैठे। जो ताले लगे है उस पर भी चिपड़ी लगी है। जब वह खुले तो हमारे प्रतिनिधि के साइन होना चाहिए। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, पारस सकलेचा, प्रकाश प्रभु राठौड़, वीरेंद्रसिंह सोलंकी, निजाम काजी आदि मौजूद रहे।

Post Views: 298
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

राहुल गांधी के समर्थन में जावरा में युवक कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन

July 21, 2026

राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में रतलाम जिलेभर में कांग्रेस का प्रदर्शन, जावरा तहसील कार्यालय के बाहर धरना और नारेबाजी

July 21, 2026

जावरा में कांग्रेस कार्यकर्ता मिलन समारोह, राहुल भैया बोले- कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत

June 23, 2026
Don't Miss
जावरा

JPS किड्स जावरा में नन्हे बच्चों ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक संदेश

By EditorJuly 25, 2026

– केले, पाम एवं सजावटी पौधों का रोपण, विद्यार्थियों ने पौधों की देखभाल का लिया…

जावरा में पहली बार निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, 26 जुलाई को भक्तिमय होगा पूरा नगर

July 25, 2026

नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराने वाला युवक गिरफ्तार, दो पीडि़ताओं को कराया रेस्क्यू

July 25, 2026

जावरा को मिली 56.50 करोड़ की बड़ी सौगात, विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयासों से दो प्रमुख सड़क निर्माण कार्यों को मंजूरी

July 25, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

JPS किड्स जावरा में नन्हे बच्चों ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक संदेश

July 25, 2026

जावरा में पहली बार निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, 26 जुलाई को भक्तिमय होगा पूरा नगर

July 25, 2026

नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराने वाला युवक गिरफ्तार, दो पीडि़ताओं को कराया रेस्क्यू

July 25, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.