Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– श्री कला मोहन भाषा, साहित्य और संगीत केन्द्र ने आयोजित किया सम्मान समारोह जावरा। श्री कला मोहन भाषा, साहित्य और संगीत केन्द्र द्वारा आयोजित वार्षिक माँ कलावती जमड़ा काव्य बीज प्रेरणा सम्मान समारोह वरेण्य साहित्य मनीषीजन की उपस्थिति में संपन्न हुआ। विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के हिन्दी विभाग के कुलानुशासक डॉ. शैलेन्द्र कुमार शर्मा, प्रख्यात लेखक विष्णु बैरागी ने अध्यक्षता करते हुए माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर समारोह का शुभारंभ किया। सरस्वती वंदना गार्गी-सिद्धि जमड़ा ने प्रस्तुत की। वहीं भोपाल से आई विदुषी डॉ. वंदना मिश्रा को 2023 का माँ कलावती जमड़ा काव्य बीज प्रेरणा सम्मान प्रदान किया…
– हालही में गुजरात के भरूच में हुआ साध्वी मंडल पर हमला जावरा। जैन मुनियों, साध्वीजी, मसा व भगवन्तों के साथ आए दिन होने वाली घटनाओं पर स्वतन्त्र लेखक मंच के पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर विजवा ने चिंता जताते हुए शासन-प्रशासन से इनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। विजवा ने बताया कि जैन समाज के सन्त मोह-माया का त्याग कर सार्वजनिक जीवन से सन्यास लेकर तप,साधना के कठिन मार्ग को अपनाते हैं। लोगों को सत्य व अहिंसा के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उनको दुनियादारी से कोई मतलब नहीं रह जाता है। चिलचिलाती धूप, कडक़ड़ाती ठंड तथा…
– जावरा के रतलाम नाके पर वाहन चैकिंग के दौरान हुआ घटनाक्रम – शहर थाना प्रभारी बोले शाम तक संभवत: होगा मामले का खुलासा – शराब और डोडाचुरा की तस्करी में उपयोग हो रही लक्झरी गाडिय़ा जावरा। जिले में एसपी के आदेश में पर जारी अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के विरूद्ध अभियान के तहत गुरुवार की रात में शहर के रतलाम नाका पर शहर पुलिस ने डोडाचुरा तस्करी की सूचना पर वाहन चैकिंग लगाई हुई थी, वाहन चैकिंग के चलते वाहनों की कतार लगी थी, इसी बीच एक कार चालक ने बटालियन के सामने वाली लेन से कार को…
– क्रेटा कार में बोरो में भरकर कर रहा था तस्करी जावरा। अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध जारी अभियान के तहत औद्योगिक क्षैत्र पुलिस थाना जावरा की टीम ने क्रेटा कार से अवैध रूप से डोडाचुरा तस्करी करने वाले आरोपी को 200 किलोग्राम डोडाचुरा सहित गिरफ्तार किया हैं। औद्योगिक क्षैत्र थाना इंचार्ज राकेश मेहरा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा के निर्देशन मे एएसपी रतलाम राकेश खाखा व सीएसपी जावरा दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन मे थाना औद्यौगिक क्षैत्रद्ध की टीम गठित कर मुखबिर द्वारा सूचना मिली की राजस्थान के सांचोर का रहने वाला श्रवण विश्नोई…
जावरा l स्थानीय भगतसिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जावरा में दिनांक 30/05/2024 गुरुवार को मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रायोजित तथा आंतरिक गुणवत्ता उन्नयन प्रकोष्ठ के तत्वाधान में “शैक्षिक तंत्र में तकनीकी प्रगति: डिजिटल शिक्षा एवं नवीन प्रावधान” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन अतिरिक्त संचालक उज्जैन संभाग, डॉ.एच.एल. अनिजवाल के मार्गदर्शन में व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.ए जी पठान के निर्देशन में किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत में महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा वक्ताओं, अतिथियों, उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अन्य प्रतिभागीगण का स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रथम वक्ता डॉ. निशा सिद्दीकी (आईएमएस, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय) ने…
जावरा। सैलाना में आयोजित वार्षिक एनसीसी शिविर जो कि 29 मई से 7 जून तक आयोजित होने वाले शिविर में सी एम राइज विद्यालय जावरा के 25 केडेट्स ने जावरा से केयरटेकर ऑफिसर कंवलजीत सिंह गंभीर के नेतृत्व में प्रस्थान किया। संस्था प्राचार्य राजेंद्र बोस ने बताया कि केंप में छात्र सैनिको को सैन्य प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें ड्रिल, मैप रीडिंग, शारीरिक शिक्षा आदि विषय शामिल रहेंगे। इस अवसर पर सहायक संचालक ज्योति पटेल एवं पूर्व विकासखंड अधिकारी जी एल आर्य, पूर्व एन सीसी अधिकारी अपारसिंह गंभीर ने उपस्थित रहकर छात्र सेनिको को शुभकामनाएं प्रेषित की।
जावरा। आल इंडिया माली-सैनी विकास उत्थान समिति की बैठक गत दिनों होशंगाबाद में सम्पन्न हुई। जिसमें समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रबुद्धजनों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने महात्मा ज्योतिबा फुले की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर ऑल इंडिया सैनी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सैनी, रिटायर्ड अपर कलेक्टर जीपी माली, भोपाल महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष कल्पना सैनी, जावरा के मोहन पटेल, विमल सैनी, राजेन्द्र कमोद सहित अनेक समाज जन उपस्थित थे। बैठक को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आप सभी के…
जावरा। शहर के मुईथाई मार्शल आर्ट खिलाड़ी सूरज केसरी ने 25 मई को मुंबई में आयोजित की गई फाइट नाइट नेशनल चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीता। रतलाम जिला मुख्य मार्शल आर्ट प्रशिक्षक बलवंत सिंह देवड़ा ने बताया इस चैंपियनशिप में भारत के चयनित खिलाडिय़ों को आमंत्रित किया गया था। जिसमें सूरज केसरी ने मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व किया और वेस्ट बंगाल के चंद्रकांत शाह को हराकर स्वर्ण पदक जीता। विधायक डॉ राजेंद्र पांडे, भारतीय कराते टीम कोच शिहान जयदेव शर्मा, मध्यप्रदेश मुईथाई एसोसिएशन अध्यक्ष आशुतोष दाधीच, अजय पाटीदार, रणवीर सिंह सोलंकी, जयेश…
जावरा। अटल ग्राम विकास सामाजिक संगठन से संबंध समग्र मालवा द्वारा 7 से 14 जून तक मालवा विचार मंथन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न विषयों पर क्षेत्र के विद्वान वक्तागण अपना उद्बोधन प्रदान करेगे। समग्र मालवा संयोजक मनोहरसिंह चौहान व अटल ग्राम विकास सामाजिक संगठन कार्यक्रम समन्वयक रमेश मनोहरा ने बताया कि संगठन अध्यक्ष अभय कोठारी की उपस्थिति में आयोजित बैठक में मालवा विचार मंथन कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। 7 से 14 जून तक वैचारिक अनुष्ठान के रुप में क्षेत्र के वरिष्ठ वक्ताओ को आमंत्रित करते का निर्णय लिया गया। कार्र्यक्रममे वक्ताओं के उद्बोधन के साथ ही…
जावरा। हर जीव हर क्षण किसी से राग करते है और किसी से द्वेष करते है। जिस प्रकार तुला के दो पलडे होते है जो पलडा भारी होता है वह नीचे की ओर झुकता है और जो हल्का होता वह ऊपर जाता है। समतुला में हम वस्तु ग्रहण करते है, इसी प्रकार हमें भी समत्व भाव में रहना चाहिए तभी हम शांति पा सकते है। इसी के लिए सामायिक अमोघ यंत्र का कार्य करता है। सामायिक का अर्थ है समता की साधना, इस क्रिया में जैन श्रावक-श्राविका एकांत भाव में रहकर तीर्थंकरों व धर्म का चिंतन करते हैं। उक्त विचार…
