– नपा की टीम ने पुलिस के साथ की कार्रवाई, रतलामी गेट और नीमचौक की दुकाने करवाई बंद
– शासन की गाईड लाईन के अनुसार दुकान लगाने के दिए निर्देश
जावरा। लोकसभा चुनाव निपटते ही मध्यप्रदेश की डॉ मोहन यादव की सरकार अपने आदेशों को लेकर एक बार फिर से एक्शन मोड में आ गई हैं, शनिवार को जहां धार्मिक स्थलों से लाउड स्पीकर उतरवाए तो रविवार को नपा के अमले ने पुलिस के साथ मिलकर खुले में मांस, मंछली, अंडा आदि बेचने वालों की दुकानों पर धावा बोला और दुकाने बंद करवाई तथा शासन की गाईड लाईन का हवाला देकर उसके मान से दुकाने संचालित करने के निर्देश दिए।
रविवार को सुबह करीब 11 बजे नगर पालिका इंजिनियर लोकेश विजय, स्वास्थ विभाग से हरेन्द्रसिंह नपा अमले तथा शहर पुलिस थाने एसआई आरएनसिंह पुलिस बल के साथ शहर में खुले में मांसाहार विक्रय करने वाली दुकानों पर कार्रवाई करने पहुंचे, बगैर किसी पूर्व सूचना के कार्रवाई करने पहुंचे अमले को देखकर दुकानों पर हडक़म्प मच गया। अमले ने शहर के रतलामी गेट तथा नीम चौक में संचालित मांसाहार की दुकानों पर कार्रवाई करते हुए उन्है बंद करवाया तथा सरकार की गाईड लाईन के हिसाब से दुकान संचालित करने के निर्देश दिए।
लगातार जारी रहेगी कार्रवाई –
अधिकारियों ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार ने दिसंबर में माह में खुले में मासांहार विक्रय पर प्रतिबंध लगाया था, उसके आदेश के चलते यह कार्रवाई की गई हैं, फिलहाल तो रतलामी गेट और नीमचौक पर कार्रवाई की गई हैं, शहर के सागर पेशा, बोहरा बाखल, चौपाटी के साथ ही अन्य हिस्सों में जो दुकाने संचालित होती हैं, उन भी कार्रवाई की जाएगी। सरकारी आदेश के चलते यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। 

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

