– सरस्वती शिशु मंदिर पर 1 से 25 मई तक लगाया गया था कैम्प
जावरा। सरस्वती शिशु मंदिर कश्मीरी गली जावरा में 1 मई से 25 मई तक चल रहे समर कैंप का कल समापन हुआ। जिसके अंतर्गत बच्चों ने ड्राइंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, म्यूजिक, कराटे, कंप्यूटर का प्रशिक्षण लिया। छोटे-छोटे बच्चों ने ग्रीष्म कालीन अवकाश का सदुपयोग करते हुए बड़े आनंद के साथ प्रियांशी अग्रवाल, अदिति भटेवरा, कोमल कदम, अमित शर्मा के सानिध्य में कला के साथ व्यवहार भी सीखा। अंतिम दिन विद्यालय के व्यवस्थापक तन्मय सोनी, सहव्यवस्थापक शीतल चोरडिय़ा ने प्रमाण पत्र एवं उपहार प्रदान किए। कार्यक्रम संयोजक मंजु सोलंकी एवं रीना ओरा रहे। प्रधानाचार्य वत्सला रुनवाल ने सभी बच्चों को बधाई दी। 

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

