Author: Editor

– सुबह लाभार्थी प्रदीप चौधरी के निवास से निकला ध्वजा का चल समोराह जावरा। श्री धर्मनाथ जिनालय जवाहर पेठ जावरा का द्वितीय वार्षिक ध्वजारोहण समारोह ज्येष्ठ शुक्ल 5 मंगलवार को प.पू. आचार्य श्री लेखेंद्र सूरीश्वरजी की आज्ञानुवर्ती साध्वी श्रीअनंतगुणाश्रीजी, श्री अक्षयगुणा श्रीजी, श्री समकितगुणाश्रीजी एवं श्री भावितगुणाश्रीजी की पावन निश्रा में आयोजित मनाया गया। मंगलवार को मंत्रोच्च्चार के साथ विधिकारक आशीष विनाक्या ने शुभ मुहूर्त में जिनालय के शिखर पर ध्वजा लाभार्थी प्रदीप कुमार, निर्मल कुमार चौधरी परिवारजनों द्वारा चढाई गई। सुबह निकला चल समारोह – इससे पुर्व प्रात: 9 बजे ध्वजा का चल समारोह लाभार्थी प्रदीप चौधरी के निवास…

Read More

– बारिश के मौसम में लगाए रोपे जाएंगे फलदार व फुलदार पौधे जावरा। भीषण गर्मी से तप रही धरती को हरियाली की चादर ओढ़ाने तथा धरती की सुंदरता को बढ़ाने के लिए लीनेस क्लब जावरा ने हरियाली महोत्सव मनाने का सकंल्प लिया हैं। जिसके तहत जावरा शहर के साथ ही आसपास पहाड़ी क्षेत्रों में फलदार व फुलदार पौधों का रोपण किया जाएगा। लीनेस क्लब जावरा की अध्यक्ष कविताकुंवर चौहान ने बताया कि बोर्डियाकुंआ स्थित त्रिमूर्ति हनुमान मंदिर पर आयोजित क्लब की संचालक मंडल व पारिवारिक सभा के दौरान क्लब पदाधिकारियों व सदस्यों ने बारिश के मौसम में हरियाली महोत्सव मनाने…

Read More

– सरपंच, सचिव की मनमानी पर नहीं अब तक कोई कार्रवाई – मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान कार्रवाई करने पुन: दिया आवेदन जावरा। ग्राम पंचायत भैसाना में सरपंच और सचिव ने अपनी मनमानी करते हुए ग्राम पंचायत की शासकीय जमीन पर पूर्व से काबीज लोगों को हटाते हुए रुपए लेकर अन्य लोगों को चर्तुसीमा बांटकर पट्टे काटकर निर्माण भी प्रारंभ कर दिया, जब गांव के उपसरपंच और जिन्है हटाया गया था, उन्होने शिकायत की तो मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया, वहीं सरपंच द्वारा सीईओ के नाम से रुपए मांगने का ऑडियों भी जमकर वायरल हुआ, जिसके बाद एसडीएम ने…

Read More

– परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 5 विद्यार्थियों को मिलेगी फीस में छूट जावरा। सरस्वती शिशु मंदिर, सरस्वती पुरम पहाडिय़ा रोड़ पर कक्षा 5, 8, 10 तथा 12 के विद्यार्थियों के लिए एडमिशन कम स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन किया जा रहा हैं। विद्यालय प्राचार्य रेणुबाला शर्मा, प्रधानाचार्य वत्सला रुनवाल ने बताया कि उक्त स्कॉलरशिप टेस्ट में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाले टॉप 5 विद्यार्थियों को फीस में 50 प्रतिशत तक की छुट का लाभ दिया जाएगा। उक्त परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन पत्र विद्यालयीन समय में प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन…

Read More

– राजेन्द्र नगर के नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर पर आकर्षक श्रृंगार के साथ उतारी महाआरती – संगीतमय सुंदरकाण्ड पारायण का भी किया आयोजन जावरा। जिला पंचायत रतलाम के सदस्य राजेश भरावा ने अपना जन्मदिन जावरा स्थित अपने निवास राजेन्द्र नगर में सभी कॉलोनीवासियों के साथ मनाया। जन्मदिन के अवसर पर भरावा समर्थकों ने राजेन्द्र नगर के बाबा नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर पर बाबा का आकर्षक श्रृंगार किया। वहीं शाम को महाआरती का आयोजन रखा। महाआरती के साथ ही संगीतमय सुंदरकाण्ड पारायण भी रखा गया। जिसमें देर रात तक भक्तों ने भजनों के साथ सुंदरकाण्ड का आनंद लिया। वहीं समर्थकों और मित्रों के…

Read More

जावरा। संभाग स्तरीय ग्रीष्मकालीन एनसीसी कैडेट्स का 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सैलाना में 29 मई से 7 जून तक आयोजित किया गया। विद्यालय प्राचार्य राजेंद्र बोस ने बताया कि यह विशेष शिविर भारतीय सेना के कर्नल हर्ष सेठी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। जिसमें लगभग 6 जिलों के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के लगभग 500 एनसीसी कैडेट्स ने सहभागिता की। शिविर में सीएम राइज विद्यालय जावरा के एनसीसी अधिकारी कँवलजीत सिंह गंभीर के नेतृत्व में विद्यालय के 25 छात्र एवं छात्राओं ने पीटी, ड्रिल, अम्बुश, मैप रीडिंग, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट…

Read More

जावरा। श्री सर्व प्रेमी मित्र मंडल द्वारा विगत 40 वर्षों से हिंदू छिपा पूरा स्थित हनुमान मंदिर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी तीन दिवसीय हवन यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन का कार्यक्रम गया। जिसकी पूर्णाहूति सोमवार को हुई, पूर्णाहूति के अवसर पर प्रात: 8 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जो हिंदू छिपा पूरा से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुन: हिंदू छिपा पूरा हनुमान मंदिर पहुंची। पूर्णाहूति के बाद शाम को महाआरती और 56 भोग प्रसादी का आयोजन किया गया। हवन के मुख्य यजमान के साथ आचार्य बद्रीलाल उपाध्याय, कचरूलाल जोशी, राजेश जोशी, मुकेश बैरागी…

Read More

– जन सेवा समिति की वार्षिक बैठक में हुआ नवीन कार्यकारिणी का गठन जावरा। प्रतिवर्षनुसार इस वर्ष भी जन सेवा समिति का वार्षिक गठन किया गया। गठन के पूर्व संस्था का गत वर्ष का आय व्यय प्रस्तुत किया गया। उसके पश्चात संस्था द्वारा आगामी वर्ष के निम्न कार्यक्रम की चर्चा की साथ ही संस्था में नवागत सदस्यों का सम्मान किया गया। फिर सर्वानुमति से अध्यक्ष पद पर आशीष सैनी (एडवोकेट), सचिव पद पर आदर्श शर्मा, सह सचिव पद पर पंकज पांचाल, कोषाध्यक्ष पद पर नागेश पोरवाल, सह कोषाध्यक्ष पद पर लक्ष कुमावत, मीडिया प्रभारी के पद पर आदर्श जोशी को…

Read More

–  मंगलवार को निकलेगा ध्वजा का चल समारोह जावरा। श्री धर्मनाथ जिनालय जवाहर पेठ की द्वितीय वर्षगाँठ के अंतर्गत आयोजित महोत्सव के प्रथम दिवस सोमवार को अठ्ठारह अभिषेक महापूजन का आयेजन किया गया। जिसमें विधिकारक आशीष विनाक्या द्वारा विधिविधान से पूजन करवाई गई। प्रदीप कुमार-निर्मल कुमार चौधरी परिवार द्वारा इस महापूजन का लाभ लिया गया। इस मौके पर आजादसिंह ढड्ढा, शांतिलाल मेहता, सुशील जैन, राजमल धारीवाल, ललित जैन, प्रदीप लोढ़ा, संजय तलेरा सहित बड़ी संख्या में धर्मालुजन उपस्थित रहे। मंगलवार को निकलेगा ध्वजा का चल समारोह – श्री धर्मनाथ जिनालय जवाहर पेठ जावरा का द्वितीय वार्षिक ध्वजारोहण समारोह के तहत…

Read More

जावरा। जनजन ने भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबंधन पर विश्वास कर पुन: देश में भाजपा नीत राजग सरकार बनायी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री व मन्त्रीमंडल की शपथ ग्रहण पर देश में खुशी का माहौल बना हुआ हैं, प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शपथ पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल जावरा द्वारा स्थानीय घंटाघर चौराहे पर आतिशबाजी कर खुशियों का इजहार करते हुए नारों से चौराहे को गुंजायमान कर दिया। इस दोरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष व विधानसभा प्रभारी महेश सोनी, नगर मंडल अध्यक्ष राजेश…

Read More