जावरा। संभाग स्तरीय ग्रीष्मकालीन एनसीसी कैडेट्स का 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सैलाना में 29 मई से 7 जून तक आयोजित किया गया। विद्यालय प्राचार्य राजेंद्र बोस ने बताया कि यह विशेष शिविर भारतीय सेना के कर्नल हर्ष सेठी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। जिसमें लगभग 6 जिलों के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के लगभग 500 एनसीसी कैडेट्स ने सहभागिता की। शिविर में सीएम राइज विद्यालय जावरा के एनसीसी अधिकारी कँवलजीत सिंह गंभीर के नेतृत्व में विद्यालय के 25 छात्र एवं छात्राओं ने पीटी, ड्रिल, अम्बुश, मैप रीडिंग, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभी विजेता एनसीसी कैडेट्स को कर्नल हर्ष सेठी, सूबेदार मेजर जयपाल सिंह द्वारा पुरस्कृत कर प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
कैडेट्स का स्वागत किया –
शिविर को सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर विद्यालय द्वारा एनसीसी अधिकारी कँवलजीत सिंह गंभीर के साथ कैडेट्स का सम्मान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर विद्यालय के उपप्राचार्य संजय श्रीवास्तव, प्रधानाध्यापक आरएस गहलोत, वर्षा तिवारी, ज्योति जोशी, मुकेश गहलोत, राकेश डारिया, सुनील सोनी, हर्षा नामदेव, शीतल सोनी, सीमा मेहता, गिरीश मुले, नरेंद्रसिंह चौहान, साक्षी शर्मा, कीर्ति आचार्य, जया मोदी आदि उपस्थित रहे।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

