– बारिश के मौसम में लगाए रोपे जाएंगे फलदार व फुलदार पौधे
जावरा। भीषण गर्मी से तप रही धरती को हरियाली की चादर ओढ़ाने तथा धरती की सुंदरता को बढ़ाने के लिए लीनेस क्लब जावरा ने हरियाली महोत्सव मनाने का सकंल्प लिया हैं। जिसके तहत जावरा शहर के साथ ही आसपास पहाड़ी क्षेत्रों में फलदार व फुलदार पौधों का रोपण किया जाएगा।
लीनेस क्लब जावरा की अध्यक्ष कविताकुंवर चौहान ने बताया कि बोर्डियाकुंआ स्थित त्रिमूर्ति हनुमान मंदिर पर आयोजित क्लब की संचालक मंडल व पारिवारिक सभा के दौरान क्लब पदाधिकारियों व सदस्यों ने बारिश के मौसम में हरियाली महोत्सव मनाने का संकल्प लिया हैं। जिसके तहत जावरा की विभिन्न कॉलोनियों, स्कूलों तथा पहाड़ी क्षेत्रों में आमजनता, समाजसेवियों तथा जनप्रतिनिधियों के सहयोग से वृहद स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम चलाया जाकर पौधारोपण किया जाएगा। वहीं बैठक में समाजसेवा से जुडे अन्य प्रकल्प व सेवा गतिविधियां करने पर चर्चा कर निर्णय लिए गए। बैठक में क्लब सचिव विनीता सोनी, कोषाध्यक्ष रेखा रावल, चार्टर अध्यक्ष पुष्पा वरूण, पूर्वाध्यक्ष रजनी अरोड़ा, आशा खारीवाल, यास्मीन खान, सलमा डेविड, श्वेता जैन, श्यामा सोनी, दिपीका सोनी, सुमन सोनी, संगीता सोनी, ममता सोनी, संतोष शर्मा, रमा अग्रवाल, अनामिका तोलानी, रूपाली मोदी, जागृति ठक्कर, वर्षा अरोड़ा, सुमन सोनी आदि सहित लीनेस पदाधिकारी मौजुद रही।